Bank Nifty से पैसे कैसे कमाये? पूरी जानकारी

0
Nifty Se Paise Kaise Kamaye

आज के समय मैं Nifty के बारे में ज्यादातर लोग जानते है। हालाकिं आज के समय में भी सभी लोगो को यह नहीं पता है, बैंक निफ़्टी से पैसे कैसे कमाए? आज के लेख में हम Bank Nifty Se Paise Kaise Kamaye इसी के बारे में विस्तार से जानने वाले है। इसके अलावा आपको इस लेख में निफ्टी से जुड़ी और भी कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने वाली है। अगर आप इस लेख को पूरा ध्यान से पढ़ते है, तो मुझे पूरी उम्मीद है, की आप बहुत ही आसानी से निफ़्टी से पैसे कैसे कमाए जाते है, इसके बारे में जान जाएंगे।

अगर हम आज के समय की बात करें, तो ज्यादातर लोग पैसा कमाने का एक ऐसा तरीका ढूंढ़ते है, जिसकी मदद से वह घर बैठे ऑनलाइन आसानी से पैसे कमा सके। लेकिन जानकारी ना होने की वजह से वह इस तरह के किसी भी तरीके को नहीं अपनाते है, और घर में बैठकर सिर्फ यही सोचते रहते है, की हम किस तरह से पैसे कमाए। निफ़्टी एक बहुत ही शानदार तरीका है, पैसे कमाने का।

आपको बता दें, की निफ्टी शेयर मार्किट के अंतर्गत ही आती है। आपने कभी ना कभी टीवी में या न्यूज़ पेपर में कही न कही पर शेयर मार्किट की खबरे जरूर पढ़ी होंगी। और आपको यह भी पता होगा, की ज्यादातर आमिर लोग अपना पैसा शेयर मार्किट में ही लगाते है। और आपने कभी न कभी यह भी जरूर सुना होगा, की Bank Nifty गिर रही है, या बढ़ रही है।

आज आपको इस लेख में निफ़्टी से जुड़ी सभी जानकारियां मिलने वाली है। अगर हम आज से कुछ साल पहले की बात करें, तो उस समय पर Nifty में Invest करने के लिए ज्यादा सोर्स नहीं होते थे। जिसकी वजह से लोगो को Treding के बारे में बिलकुल भी जानकारी नहीं थी।

लेकिन आज के समय में तो निफ्टी में ट्रेडिंग करने के लिए बहुत से प्लेटफार्म Play Store पर भी मौजूद है। निफ़्टी से पैसे कैसे कमाए? यह जानने से पहले आइये जानते है, Bank Nifty क्या है –

Bank Nifty क्या है?

बैंक निफ़्टी के अंतर्गत भारत के 12 सबसे बड़े और भरोसेमंद बैंक आते है, जिसे देखकर हमें भारत का बैंकिंग सेक्टर किस तरह परफॉर्म कर रहा है, यह पता चलता है। बैंकिंग निफ़्टी में Intraday Trading होती है, जिसका मतलब है, एक ही दिन में शेयर को ख़रीदा और बेचा जाता है। जब Stock की कीमत में मूवमेंट होती है, तो बैंक निफ़्टी के बैंकों में शेयर की कीमत बहुत तेज ऊपर निचे होती है,

इसी में लोग स्टॉक के जरिये Buy या Sell का प्रॉफिट बुक करते है। Bank Nifty में ट्रेडिंग के जरिये पैसा कमाने में फायदा और नुक्सान कुछ भी हो सकता है। यह आपके ऊपर निर्भर करता है, की आपको बैंक निफ़्टी में ट्रेडिंग करने का कितना अनुभव है। आपको बैंक निफ़्टी या किसी भी तरह की ट्रेडिंग में आने से पहले Trading के बारे में सीखना बहुत जरुरी है। तभी आप यहाँ से अच्छा पैसा कमा सकते है।

Bank Nifty में कौन कौन से बैंक आते है?

जैसा की आपको ऊपर के लेख में बताया गया है, की बैंक निफ़्टी के अंतर्गत भारत के सबसे बड़े 12 बैंक आते है, आइये जानते है, बैंक निफ़्टी के अंदर कौन कौन से बैंक आते है :

  1. HDFC BANK
  2. ICICI BANK
  3. AXIS BANK
  4. STATE BANK OF INDIA
  5. KOTAK MAHINDRA BANK
  6. INDUSIND BANK
  7. BANDHAN BANK
  8. FEDERAL BANK
  9. IDFC FIRST BANK
  10. RBL BANK
  11. BANK OF BARODRA
  12. PUNJAB NATIONAL BANK

यह 12 बैंकों के आधार पर ही बैंक निफ़्टी चलती है, जिन्हे देखकर यह पता चलता है, की आज बैंकिंग सेक्टर कितना ऊपर जायेगा और कितना निचे जायेगा।

NIFTY क्या है?

आपको बता दें, की निफ़्टी एक शेयर बाजार है, जिसे नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) द्वारा पेश किया गया था। निफ़्टी को आमतौर पर निफ़्टी 50 के नाम से भी जाना जाता है। यह National Stock Exchange of India का एक महत्वपूर्ण बेंचमार्क है, इसके अंतर्गत 50 मुख्य शेयर का सूचकांक होता है।

इसके अंतर्गत देश की जो सबसे अच्छी कंपनियां होती है, उसके शेयरों की निगरानी की जाती है। इसके अलावा आपको बता दें, की निफ़्टी 50 द्वारा सिर्फ उन्ही कंपनियों को देखा जा सकता है, जो इसके अंतर्गत लिस्टेड होती है। जब भी निफ़्टी फिफ्टी में लिस्टेड किसी भी कंपनी के शेयर गिरते है,

उससे निफ़्टी पर भी तेजी और मंदी का असर दिखाई देता है। NIFTY 50 भारत का सबसे प्रमुख स्टॉक Index है, इसके अलावा दूसरा सबसे बड़ा Stock Index BSE सेंसेक्स है। अगर हम आसान शब्दों में बात करें तो निफ़्टी 50 में 12 अलग अलग सेक्टर की 50 कंपनियां लिस्टेड होती है।

NIFTY का क्या काम होता है

Nifty का काम होता है, जो कंपनियां निफ़्टी में लिस्टेड होती है, वह किस तरह से काम कर रही है। अगर की कंपनी अच्छा काम कर रही होती है, तो इसका सीधा असर हमें कम्पनी के शेयर पर देखने के लिए मिलता है। जिससे की कंपनी के शेयर का भाव बढ़ने लगता है। जब किसी भी कंपनी के शेयर का भाव बढ़ता है, तो उससे निफ़्टी भी बढ़ने लगती है।

जो लोग शेयर मार्किट में पैसा लगाते है, वो लोग निफ़्टी को देखकर ही मार्किट का अंदाजा लगा लेते है। इसी तरह से इंडेक्स भी होता है, जो भी कंपनियां इंडेक्स में लिस्टेड होती है, जब उनका शेयर गिरता है, तो उसका सीधा असर इंडेक्स पर गिरता है। अगर हम इसे आसान भाषा में कहे तो, हम निफ़्टी में लिस्टेड कंपनियों द्वारा कम्पनी किस तरह का काम कर रही है, उसका पता लगा लेते है।

यह जानकारी भी जरूर पढ़ें :

Bank Nifty से पैसे कैसे कमाए?

आपको बता दें, की बैंक निफ़्टी से पैसा कमाने के लिए आपके पास अच्छा ख़ासा अनुभव होना अनिवार्य है। उसके बाद ही आप बैंक निफ़्टी से पैसे कमा सके है। हालाकिं इसके बाद भी यह कोई नहीं बता सकता है, की आप बैंक निफ़्टी से पैसे कमा सकते है।

लेकिन यहाँ पर हम आपको बैंक निफ़्टी से पैसे कैसे कमाए जाते है, उसके तरीको के बारे में बताने वाले है। जिन्हे आप अच्छी तरह से सीखने के बाद पैसे कमाना शुरू कर सकते है। इसके अलावा आप सीखने के लिए YouTube के मदद भी ले सकते है।

1. Intraday Trading

Intraday Trading की मदद से भी आप बैंक निफ़्टी द्वारा पैसे कमा सकते है। इंट्राडे ट्रेडिंग शार्ट टर्म ट्रेडिंग होती है, जिसकी मदद से आप कम समय में पैसे कमा सकते है। यहाँ पर आपको कुछ ट्रेडिंग के चार्ट और सभी तरह के टूल को पहले से ही समझना आना चाहिए। इसके लिए आपको अपने रिस्क को देखना होगा,

कुछ जोखिम नियमों और प्रबंधनों का पालन करना होगा। इसके बाद आप इंट्राडे ट्रेडिंग की मदद से पैसा कामना शुरू कर सकते है। इसके अलावा आपको मार्किट में होने वाली सभी घटनाओं पर भी नजर रखनी चाहिए। आपको एक बात का हमेशा ख्याल रखना चाहिए, इंट्राडे ट्रेडिंग में जोखिम बहुत ज्यादा होता है, तो आपका यहाँ पर उतने हे पैसे इन्वेस्ट करने चाहिए, जितने आप खो सकते है।

2. Swing Trading

बहुत से लोग Swing Trading से भी बैंक निफ़्टी द्वारा पैसा कमाते है। Swing Trading बैंक निफ्टी में होने वाले उतर चढ़ाव के माध्यम से पैसा कमाने का मौका देती है। इसके लिए आपको शेयरों की अच्छी जानकारी होनी चाहिए, जिसमे आपको Buy और Sell की भी पहचान करना आवश्यक है।

आपको बता दें, की यह लेख आपको सिर्फ एक जानकारी देने के लिए अगर आप बैंक निफ़्टी से पैसा कामना चाहते है, तो आपको YouTube और अन्य कई तरीके से बैंक निफ़्टी के बारे में अच्छी तरह से जानकारी ले सकते है।

3. Options Trading

Options Trading भी बैंक निफ़्टी से पैसे कमाने का एक तरीका है। इसके अंदर आपको Put और Call ऑप्शन को समझना होता है। यहाँ पर आपको एक तरह की बिड लगानी होती है, जिसमे आपको मार्किट ऊपर जाएगी या निचे उसका अंदाजा लगाकर अपने पैसे लगाने होते है।

आपको बता दें, की Options Trading में बहुत अधिक जोखिम होता है। यहाँ पर प्रॉफिट करना बहुत मुश्किल होता है। पहले आपको इसके बारे अच्छी तरह से समझ लेना चाहिए उसके बाद ही इसमें पैसा लगाना चाहिए।

4. Long-Term Investing

अगर आप बैंक निफ़्टी में Long-Term Investing करते है, तो यह आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। हालाकिं इसमें भी आपको Loss होने की सम्भावना रहती है, लेकिन यहाँ पर आप Loss को कण्ट्रोल कर सकते है। इसके लिए आपको बैंकिंग सेक्टर की अच्छी जानकारी होनी चाहिए।

आपको पता होना चाहिए, की आप किस समय अपने पैसे को निकालेंगे। इसके अलावा अगर आप एक बड़े इन्वेस्टर है, तो आप किसी अच्छे इन्वेस्टर से सलाह भी ले सकते है। आपको कई तरह के Paid Course भी मिल जाते है, जहाँ पर आप Bank Nifty के बारे में आसानी से सीख सकते है।

Note : यह लेख बैंक निफ़्टी से पैसे कैसे कमाए? इसके बारे में था। इस लेख में हमने आपको बैंक निफ़्टी से कितने तरीको से पैसे कमाए जा सकते है, उन सभी के बारे में बताया है। अगर आपका इस लेख से सम्बंधित कोई भी सवाल है, तो आप हमें कमेंट करके बता सकते है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा, तो कृपया इस लेख को अपने सभी दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें, धन्यवाद।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here