रम्मी एक पूर्ण मनोरंजन संस्करण है जो लोगों को एक साथ आने के लिए प्रोत्साहित करता है। यह खेल विशेष रूप से भारत में पसंद किया जाता है, लेकिन यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी खेला जाता है। यह लोगों के बीच सामाजिक मिलन का एक मजबूत माध्यम है जो साथ में समय बिताने के लिए इच्छुक हैं।
रम्मी के विभिन्न संस्करण अपनी विशेषता के साथ आते हैं, यह विशेषता ही इन संस्करणों को विश्वस्तरीय बनाती है। इस लेख मे हम कुछ रम्मी के सबसे लोकप्रिय संस्करण के बारे मे जानकारी देने वाले है साथ ही यह भी जानेंगे की इन सभी संस्करण मे कौन से नियम समान है। अगर आप भी रमी खेल पसंद करते है तो यह लेख आप के लिए काफी रोचक साबित होगा इस लिए लेख के अंत तक बने रहे।
Table of Contents
रम्मी के सबसे लोकप्रिय संस्करण
रम्मी कई रूपों में खेली जाती है, और हर संस्करण का अपना महत्वपूर्ण स्थान है। कुछ प्रमुख रम्मी संस्करण निम्नलिखित है
1. MPL Rummy
MPL रमी भारत का सबसे भरोसेमंद और लोकप्रिय ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म है। इस खेल के शुरुआत मे हर खिलाड़ी को 13 कार्ड बांटे जाते हैं। ज़्यादातर रमी गेम का मुख्य उद्देश्य यह है कि 13 कार्डों को वैध सेट और क्रमों में व्यवस्थित करना। MPL पर खेल जीतने के लिए आपको कम से कम दो सीक्वेंस बनाने होते है, जिसमें से एक शुद्ध सीक्वेंस होना चाहिए और दूसरा अन्य वैलिड सीक्वेंस या सेट हो सकते हैं।
2. जिन रम्मी | Gin Rummy
जिन रम्मी जिसे बस जिन के नाम से भी लोग जानते है, यह रम्मी दो-खिलाड़ियों के लिए कार्ड गेम संस्करण है। इस रमी को सामाजिक और सट्टा खेल दोनों में ही रूपो मे लोकप्रियता मिली है, आज भी यह सबसे ज्यादा खेले जाने वाले दो-खिलाड़ियों वाला रम्मी गेम्स में से एक बना हुआ है। जिन रम्मी खिलाड़ियों के बीच बहुत लोकप्रिय है और सबसे सरल संस्करणों में से एक है। यह खेल ज्यादा तर 1 डेक वाले 2 प्रतिभागियों के बीच खेला जाता है।
3. इंडियन रम्मी | Indian Rummy
इंडियन रम्मी एक कार्ड गेम है जो मूल रम्मी से थोड़ी अलग है। इसे रम्मी 500 और जिन रम्मी का मिश्रण रूप माना जाता है। इंडियन रम्मी भारत में लोकप्रिय रम्मी गेम्स मे से एक है, इंडियन रम्मी का खेल 2 से 6 खिलाड़ियों के बीच खेला जा सकता है। इसे एक या फिर दो कार्ड डेक्स का प्रयोग करके खेला जाता है।
जब 2 से ज्यादा खिलाड़ी इस खेल को खेलते है तो 2 डेक्स का उपयोग किया जाता है। खेल मे शामिल खिलाड़ी को 13-13 कार्ड्स बांटे जाते हैं और वाइल्ड जोकर को अनियमित तरीके से चुना जाता है, इसके अलावा उसी मूल्य के अन्य बाकी कार्ड्स उस गेम के लिए वाइल्ड जोकर कार्ड की तरह काम करते हैं।
4. कैनास्टा रम्मी | Canasta Rummy
कैनास्टा एक रम्मी संस्करण है जिसकी शुरुआत स्पेन में हुई और यह काफी लोकप्रिय है और प्रसिद्धि प्राप्त की है। इसमें अन्य रमी संस्करण के जैसे ही समान नियम हैं। रमी खिलाड़ियो द्वारा कैनास्टा रम्मी गेम को 500 रमी का एक प्रकार माना जाता है। इस रमी को 2, 3, 5, 6, खिलाड़ियों के बीच खेला जा सकता है लेकिन खिलाड़ियो की संख्या के मुताबिक इसमे कई विविधताएँ मौजूद हैं। कैनास्टा में, जोड़ी बनाना जरूरी है क्योंकि यह खिलाड़ी के स्कोर को बहुत प्रभावित करते हैं। इसे आमतौर पर कार्ड के दो मानक डेक और 4 खिलाड़ियो द्वारा खेला जाता है।
5. 500 रमी | 500 Rummy
500 रमी, जिसे पिनोचले रम्मी, मिशिगन रम्मी, फ़ारसी रम्मी, रम्मी 500 या 500 रम्मी इन सभी नामों से इसे जाना है, यह रम्मी का एक लोकप्रिय प्रकार है। ऐसा माना जाता है कि कैनास्टा खेल और कई अन्य खेल रम्मी के इस लोकप्रिय रूप से विकसित हुए हैं। यह खेल 2 से 8 खिलाड़ियों के बीच खेला जाता है और यह भारत के साथ अमेरिका में भी बहुत लोकप्रिय है। इसके नियम अन्य रमी के समान हैं।
रम्मी 500 मे 3 कार्डों के सेट रखना होता है। एक ही सूट के 3 या अधिक कार्डों के अनुक्रम जैसे कि हुकुम के 4, 5, 6 के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। खेल का राउंड तब खत्म होता है जब एक खिलाड़ी अपने सभी कार्डों का उपयोग कर लेता है।
6. पूल रम्मी | Pool rummy
पूल रम्मी 13 कार्ड रम्मी का एक और रूप है जो ऑनलाइन रम्मी खेलने के लिए कई मोबाइल एप्लिकेशन में भी पाया जाता है। पूल रम्मी कार्ड के एक या दो मानक डेक के साथ 2 से 4 खिलाड़ियों के बीच खेला जाता है यह खिलाड़ियों के आधार पर निर्धारित किया जाता है अन्य रमी खेल के नियमो की तरह ही।
सभी ऑनलाइन रम्मी खेलो के नियम और उनमे समानता
रम्मी खेलने के तरीके विशेष रूप से नियमों के पालन के साथ आते हैं, प्रत्येक खेल में अलग-अलग नियम होते हैं, जो उनकी चुनौतियों को प्रदर्शित करते हैं। हमने जिन रम्मी संस्करण के बारे मे अभी जाना है वह दुनिया के सबसे लोकप्रिय रम्मी के संस्करण है, इन सभी के नियम लगभग एक समान ही है, जैसे – 13 कार्डो का खेल, दो खिलाड़ियो के बीच 1 डेक का उपयोग, 3 कार्ड की जोड़ी बनाना शुद्ध जोड़ी या वैलिड जोड़ी इत्यादि।
हाँ इन सभी ऑनलाइन रमी संस्करणों की अपनी अलग खासियत हो सकती है जो इसे अलग बनती है जैसे खिलाड़ियो की संख्या, टूर्नामेंट्स, जीतने वाली धन राशि की कीमत या फिर उस रमी के स्तनीय खिलाड़ियो द्वारा उसे पसंद किया जाना, लेकिन जब बात आती है खेल के नियमो की तो उनके सभी मूल नियम समान ही पाये जाते है।
निष्कर्ष
रम्मी एक मनोरंजन का साधन है जो हमारे कौशल को बढ़ता है क्योकि यह एक कौशल का खेल है साथ ही यह समाज में एकता को बढ़ावा देता है, इसके रूप, नियम और विशेषताएँ इसे एक आदर्श मनोरंजन बनाते हैं जिसे लोग अत्यधिक पसंद करते है और आनंद लेते हैं।
हमने अभी यह जाना है की रम्मी के लोकप्रिय संस्करण कौन – कौन से है और उनके कौन से नियम समान है, आशा करते है इस लेख के माध्यम से आप को आप के सारे जवाब मिल गए होंगे लेख के अंत तक बने रहने के लिए धन्यवाद।