भारत किस वर्ग के देशों में आता है?

0
Bharat Kis Varg Ke Deshon Mein Aata Hai

भारत किस वर्ग के देशों में आता है : भारत का आधिकारिक नाम भारत गणराज्य है, जिसे अंग्रेजी में Republic of India के नाम से जाना जाता है। यह दक्षिण एशिया में स्तिथ भारतीय उपमहाद्वीप में बसा सबसे बड़ा देश है। और भौगोलिक दृष्टि से दुनिया का सातवां सबसे बड़ा देश है। अगर जनसंख्या की बात की जाए, तो भारत जनसंख्या के मामले में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है, पहले स्थान पर चीन दुनिया का सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश है।

भारत के उत्तर-पूर्व में चीन(तिब्बत), भूटान और नेपाल स्तिथ हिअ, वही इसके पश्चिम पाकिस्तान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यांमार है। भारत के पश्चिम में अरब सागर और क्षिण-पूर्व में बंगाल की खाड़ी स्तिथ है। इसके अलावा हिन्द महासागर की सीमा भी भारत से मिली हुई है। लेकिन हम यहाँ पर बात कर रहे है, की भारत में इतना सब कुछ होते हुए भी भारत किस वर्ग के देशों में आता है। आइये जानते है –

भारत किस वर्ग के देशों में आता है (Bharat Kis Varg Ke Deshon Mein Aata Hai)

भारत की हर साल आर्थिक स्तिथि और विकास दर घाटे में चल रही है। जिनकी वजह से भारत निम्न वर्ग के देशों में आता है। लेकिन अगर हम भारत के आने वाले समय को देखे तो एक सवाल सभी भारतीयों के मन में आता है, की भारत आने वाले समय में किस दिशा में जा रहा है। क्या आने वाले समय में भारत एक समृद्ध विकसित देश बन जाएगा।

अगर हम भारत के पड़ोसी देश चीन की बात करें, तो चीन ने सन 1979-2009 तक प्रतियेक वर्ष 10 प्रतिशत की प्रगति की है। लेकिन अगर हम भारत की बात करें, तो भारत ने सन 1991 से लेकर 2016 तक करीब 7 प्रतिवर्ष की वृद्धि की है। हालाकिं आज भी कई निम्न आय वाले देशो ने खुद को विकसित देशो की सूचि में दर्ज करा लिया है।

जिस में से कई गरीब देश जो आज अपनी निम्न आय की जंजीर को तोड़ चुके है। जिसमे सिंगापुर, हॉन्गकॉन्ग, और साउथ कोरिया शामिल है। हालाकिं इनके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं था, की यह देश विकसित हो जायेंगे। आज के समय में अगर हम चीन की बात करें, तो चीन दुनिया की सबसे बड़ी दूसरी महाशक्ति बन चुका है।

अगर हम सन 1950 की प्रति व्यक्ति आय की बात करें, तो भारत और चीन की प्रति व्यक्ति आय बराबर थी। लेकिन सन 2017 में भारत की प्रति व्यक्ति आय चीन की तुलना में एक चौथाई ही रह गयी है। लेकिन अब बात यह आती है, क्या भारत भी आने वाले समय में एक विकसित देश बन सकता है।

Note – यह लेख भारत किस वर्ग के देशों में आता है (Bharat Kis Varg Ke Deshon Mein Aata Hai) इसके बारे में था। जिसमे हमने भारत से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातों के बारे में भी जाना है। अगर आपका इस लेख से सम्बंधित कोई भी सवाल है, तो आप हमें कमेंट करके बता सकते है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा, तो कृपया इस लेख को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें, धन्यवाद।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here