मकई हमारी आँखों के लिए बहुत फायदेमंद है। इसके अंदर ल्यूटिन और जैक्सैन्थिन गुण पाए जाते है, जो की आँखों के लिए बहुत फायदेमंद होते है। जो लोग ज्यादा उम्र के हो जाते है, उनकी आँखों की नसों में समस्यां आने लगती है।
Corn Flour का नियमित रूप से हलकी मात्रा में सेवन करने से शरीर में आयरन की कमी पूरी हो जाती है। जिससे की कई बिमारियों का जोखिम खत्म हो जाता है। जब हमारे शरीर में आयरन की कमी होने लगती है, तो हमारा शरीर कमजोर होने लगता है। लेकिन अगर आप Corn Flour का सेवन करते है, तो आप एनीमिया जैसी समस्याओं से बच सकते है।
मकई के तेल में लिनोलेइक एसिड पाया जाता है, जो की बड़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करने में फायदेमंद होता है। कुछ शोध के अनुसार ऐसा माना जाता है, की अगर आप मकई का सेवन करते है, तो यह काफी हद तक आपके कोलेस्ट्रॉल स्तर को कम करता है, और उसे नियंत्रित करने में सहायक होता है।
कॉर्नफ्लोर या भुट्टा हमारे शरीर की हड्डियों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। क्योकिं भुट्टे के अंदर घुलनशील फाइबर पाया जाता है, इसके साथ ही इसके अंदर कैल्शियम और आयरन की मात्रा भी होती है। जो की हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक होती है।
भुट्टे के अंदर विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स पाया जाता है, जो की हमारे शरीर के पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। अगर आप मकई का सेवन करते है, तो यह आपके शरीर में पाचक रस की मात्रा को बढ़ता है। जिससे की पाचनतंत्र मजबूत और स्वस्थ रहता है।
कॉर्न शरीर में हाई ब्लड शुगर की समस्याओं को कम करता है। एक शोध के मुताबिक जो की एनसीबीआई (National Center for Biotechnology Information) ने चूहों पर किया था उसमे ऐसा पाया गया है, की ब्लू कॉर्न में ऐसे कुछ तत्व पाय जाते है, जो शरीर में मौजूद इन्सुलिन की मात्रा को बड़ा सकते है। अगर आप मकई का प्रतिदिन एक सामान्य मात्रा में सेवन करते है, तो इससे ब्लड शुगर में कमी देखने को मिलती है।
कॉर्नफ्लोर में विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स की मात्रा पायी जाती है, जो की हमारे शरीर की त्वचा और बालो के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसके अलावा इसमें आयरन भी समृद्ध मात्रा में पाया जाता है, साथ ही इसमें पाए जाने वाले विटामिन-ए, सी, डी और ई भी त्वचा के लिए लाभदायक होते है।
आज ज्यादातर लोग अपने बढ़ते वजन की वजह से परेशां होते है। लेकिन अगर अगर आप भुट्टे को अपनी दिनचर्या में शामिल करते है। तो यह आपके बढ़ते वजन को नियंत्रित करने में बहुत सहायक है। इसके अंदर प्रचुर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। जो की हमारे शरीर के वजन को नियंत्रित करने में फायदेमंद होता है।
जिस तरह से सभी चीजों के फायदे होते है, उसी तरह से कुछ चीजों के नुकसान भी होते है। इसी तरह से भुट्टे के बहुत सारे फायदे होने के बाबजूद भी कॉर्नफ्लोर के कुछ नुक्सान भी है, जो की इस प्रकार है –