Benefits of Corn Flour in Hindi | कॉर्नफ्लोर क्या है और इसके फायदे

0
Corn Flour in Hindi

आज हम कॉर्नफ्लोर के बारे में जानेगे (Corn Flour in Hindi) कॉर्नफ्लोर को हम मक्का के नाम से भी जानते है। यह मोटे अनाजों की सूचि में आता है। यह हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होता है। आज हम जानेगे Corn Flour क्या होता है? और इसके क्या फायदे और नुक्सान होते है। तो आइये जानते है, इससे जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकरियों के बारे में विस्तार से –

Table of Contents

कॉर्नफ्लोर क्या होता है (Corn Flour in Hindi)

कॉर्नफ्लोर का उपयोग खाने के लिए किया जाता है। यह एक प्रकार का मक्के के आते का स्टार्च होता है। इसे मोटे अनाजों में शामिल किया गया है। इसका सबसे ज्यादा उपयोग चाइनीज खाना बनाने के लिए किया जाता है। साथ ही इसके आते का उपयोग आप तरह तरह के स्वादिष्ट वयंजनो को बनाने के लिए भी कर सकते है।

मक्के के आटे और कॉर्नफ्लोर में क्या अंतर होता है?

मक्के के आते को मक्के के दानो को अच्छी तरह से सुखाकर उन्हें पीसकर बनाया जाता है, यह देखने में पीले रंग का होता है, जो की दरदरा और बारीक़ होता है। वही कॉर्नफ्लोर या कॉर्न स्टार्च (Cornstarch in Hindi) को बनाने के लिए मक्के के दाने के सभी छिलको को हटाकर उन्हें पीसकर उनका आटा बनाया जाता है। इस आते का रंग सफ़ेद होते है यह चिकना और मुलायम होता है। इसे हम गेहूं के आते की तरह समझ सकते है।

मक्का या भुट्टा के प्रकार (Types of Corn Flour in Hindi)

Corn Flour या मक्का रंग और स्वाद के अनुसार कई प्रकार की होती है। तो आइये जानते है, की मक्का कितने प्रकार की होती है –

स्वीट कॉर्न (Sweet Corn) – स्वीट कॉर्न को हम बाजार से खरीद सकते है, जो की हमें बहुत आसानी से किसी भी किराना की दुकान पर मिल जाते है।

व्हाइट कॉर्न (White Corn) – इसे हम भोजन के रूप में उपयोग करते है। इसके अलावा इसका उपयोग चिप्स बनाने के लिए भी किया जाता है।

रेड कॉर्न (Red Corn) – यह मीठा कॉर्न होता है, जिसका स्वाद अखरोट की तरह होता है।

येलो डेंट कॉर्न (Yellow Dent Corn) – इस कॉर्न का उपयोग इथेनॉल उत्पादन में किया जाता है। इथेनॉल एक प्रकार का अलकोहल होता है, इसका उपयोग पेट्रोल में किया जाता है।

पॉप कॉर्न (Pop Corn) – इस प्रकार की मक्का को हम गर्म करके खाते है। जब हम इसको गर्म करते है, तो यह फूल जाती है। यह खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है।

ब्लू कॉर्न (Blue Corn) – इसका उपयोग चिप्स जैसे खाद्य पदार्थो को बनाने के लिए किया जाता है।

हाई एमाइलोज कॉर्न (High Amylose Corn) – इसका उपयोग वस्त्र उद्योग में ज्यादा किया जाता है, क्योकिं इसके अंदर स्टार्च की मात्रा अधिक होती है।

ओर्नामेंटल कॉर्न (Ornamental Corn) – यह भारतीय किस्म है, इस प्रकार की मक्का भारत में कई रंगो के रूप में उगाई जाती है।

कॉर्नफ्लोर या भुट्टे के फायदे (Benefits of Corn Flour in Hindi)

कॉर्नफ्लोर हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत अधिक लाभदायक होता है। हालाकिं कई लोग इसे सिर्फ स्वाद के लिए खाते है। लेकिन आपको बता दें, की भुट्टा हमारे स्वास्थ्य के लिए भी अत्यधिक लाभदायक होता है। इसके अंदर कई ऐसे गुण पाए जाते है, जो हमारे शरीर को रोगो से मुक्त करते है। तो आइये जानते है, कॉर्नफ्लोर के फायदे के बारे में पूरी जानकारी –

1. आंखों के लिए फायदेमंद कॉर्नफ्लोर

मकई हमारी आँखों के लिए बहुत फायदेमंद है। इसके अंदर ल्यूटिन और जैक्सैन्थिन गुण पाए जाते है, जो की आँखों के लिए बहुत फायदेमंद होते है। जो लोग ज्यादा उम्र के हो जाते है, उनकी आँखों की नसों में समस्यां आने लगती है। लेकिन अगर आप भुट्टे का सेवन या फिर Corn Flour का सेवन किसी भी रूप में करते है, तो इससे आँखे स्वस्थ रहती है।

2. आयरन की कमी को पूरा करे कॉर्नफ्लोर

Corn Flour का नियमित रूप से हलकी मात्रा में सेवन करने से शरीर में आयरन की कमी पूरी हो जाती है। जिससे की कई बिमारियों का जोखिम खत्म हो जाता है। जब हमारे शरीर में आयरन की कमी होने लगती है, तो हमारा शरीर कमजोर होने लगता है। लेकिन अगर आप Corn Flour का सेवन करते है, तो आप एनीमिया जैसी समस्याओं से बच सकते है।

3. कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में फायदेमंद

मकई के तेल में लिनोलेइक एसिड पाया जाता है, जो की बड़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करने में फायदेमंद होता है। कुछ शोध के अनुसार ऐसा माना जाता है, की अगर आप मकई का सेवन करते है, तो यह काफी हद तक आपके कोलेस्ट्रॉल स्तर को कम करता है, और उसे नियंत्रित करने में सहायक होता है।

4. हड्डियों को मजबूत बनाए कॉर्नफ्लोर के फायदे

कॉर्नफ्लोर या भुट्टा हमारे शरीर की हड्डियों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। क्योकिं भुट्टे के अंदर घुलनशील फाइबर पाया जाता है, इसके साथ ही इसके अंदर कैल्शियम और आयरन की मात्रा भी होती है। जो की हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक होती है। कुछ शोध के मुताबिक इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट गुण हाड़ियों को कमजोर होने से बचाते है। और हमारी हड्डियां स्वस्थ और मजबूत रहती है।

5. पाचन तंत्र को बनाये दुरुस्त कॉर्नफ्लोर के फायदे

भुट्टे के अंदर विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स पाया जाता है, जो की हमारे शरीर के पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। अगर आप मकई का सेवन करते है, तो यह आपके शरीर में पाचक रस की मात्रा को बढ़ता है। जिससे की पाचनतंत्र मजबूत और स्वस्थ रहता है।

6. डायबिटीज को नियंत्रित करने में सहायक कॉर्नफ्लोर

कॉर्न शरीर में हाई ब्लड शुगर की समस्याओं को कम करता है। एक शोध के मुताबिक जो की एनसीबीआई (National Center for Biotechnology Information) ने चूहों पर किया था उसमे ऐसा पाया गया है, की ब्लू कॉर्न में ऐसे कुछ तत्व पाय जाते है, जो शरीर में मौजूद इन्सुलिन की मात्रा को बड़ा सकते है। अगर आप मकई का प्रतिदिन एक सामान्य मात्रा में सेवन करते है, तो इससे ब्लड शुगर में कमी देखने को मिलती है। साथ विशेषज्ञ का ऐसा माना है, की इसके अंदर समृद्ध मात्रा में प्रोटीन विटामिन और कार्बोहाड्रेट शामिल है, जो की डायबिटीज में बहुत फायदेमंद होता है। इसके सेवन से इस समस्याओं में कुछ हद तक राहत पायी जा सकती है।

7. त्वचा और बालो के लिए फायदेमंद

जैसा की आपको पहले ही बताया गया है, की कॉर्नफ्लोर में विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स की मात्रा पायी जाती है, जो की हमारे शरीर की त्वचा और बालो के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसके अलावा इसमें आयरन भी समृद्ध मात्रा में पाया जाता है, साथ ही इसमें पाए जाने वाले विटामिन-ए, सी, डी और ई भी त्वचा के लिए लाभदायक होते है। आपको अपनी डाइट में Corn Flour को जरूर शामिल करना चाहिए।

8. वजन कम करने में कॉर्नफ्लोर के फायदे

आज ज्यादातर लोग अपने बढ़ते वजन की वजह से परेशां होते है। लेकिन अगर अगर आप भुट्टे को अपनी दिनचर्या में शामिल करते है। तो यह आपके बढ़ते वजन को नियंत्रित करने में बहुत सहायक है। इसके अंदर प्रचुर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। जो की हमारे शरीर के वजन को नियंत्रित करने में फायदेमंद होता है।

9. हृदय के लिए लाभदायक कॉर्नफ्लोर

कॉर्नफ्लोर हृदय सम्बन्धी रोगो के लिए बहुत लाभदायक माना जाता है। इसके अंदर फिनोलिक यौगिक एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते है, जो की हृदय में हाई बीपी को नियंत्रित करता है। इसके अलावा इसके अंदर फेरुलिक एसिड भी पाया जाता है, जो की ह्रदय के लिए बहुत लाभदायक होता है।

10. शरीर की एनर्जी बढ़ाने में फायदेमंद

मकई के अंदर कई पोषक तत्व पाए जाते है, जो हमारे शरीर में एनर्जी को बूस्ट करते है। जब हमारे शरीर में एनर्जी लेवल बूस्ट होता है, तो हमें थकान नहीं होती है। और सभी काम में हम मन लगाकर आगे बढ़ते है। इसके लिए आप भुने हुए मक्का के दाने जिन्हे पॉपकॉर्न कहते है, इसका सेवन भी कर सकते है।

Side Effects of Corn Flour in Hindi | कॉर्नफ्लोर के नुक्सान

जिस तरह से सभी चीजों के फायदे होते है, उसी तरह से कुछ चीजों के नुकसान भी होते है। इसी तरह से भुट्टे के बहुत सारे फायदे होने के बाबजूद भी कॉर्नफ्लोर के कुछ नुक्सान भी है, जो की इस प्रकार है –

  • कॉर्न की अधिक मात्रा का उपयोग करने से यह पेट में पेलाग्रा की समस्याओं हो जाती है, यह विटामिन बी-3 की कमी को पैदा करता देता है। जिसकी वजह से त्वचा रोग और दस्त जैसी समस्या हो सकती है।
  • कॉर्नफ्लोर में अधिक मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो की अधिक मात्रा में लेने से पेट में दर्द और कब्ज जैसी समस्योओं का सामना करना पड़ सकता है। आप एक दिन में लगभग 25 से 30 ग्राम तक ही कॉर्नफ्लोर का सेवन करना चाहिए।
  • कॉर्नफ्लोर में ग्लूटोन पाया जाता है, जो की अधिक मात्रा में लेने से शरीर में एलेर्जी जैसी समस्याओं को पैदा कर सकता है।
  • मकई के नुक्सान बताकर आपको डरने के कोई चिंता नहीं है, क्योकिं अगर आप नियंत्रित मात्रा में इसका सेवन करते है, तो इससे आपको बहुत लाभ मिलेंगे। उम्मीद है, आपको कॉर्नफ्लोर के फायदे और नुक्सान पढ़कर ममद मिली होगी।

Corn Flour या मक्का को लम्बे समय तक कैसे स्टोर किया जा सकता है?

  • अगर आप मक्का को लम्बे समय तक सुरक्षित रखना चाहते है, तो सीके लिए आपको सबसे पहले अच्छे प्रकार की मक्का या भुट्टा खरीदना चाहिए। जिस पर किसी भी तरह के कोई दाग धब्बे ना हो।
  • इसके अलावा आप मक्का को कमरे के न्यूनतम तापमान में भी कम से कम तीन दिन तक सुरक्षित रख सकते है।
  • अगर आप इसे लम्बे समय तक सुरक्ष्ति रखना चाहते है, तो आपको Corn Flour को किसी भी प्लास्टिक की थैली या जिपर में लपेटकर फ्रीज में रख देना है। इस तरह से लगभग एक सफ्ताह तक सुरक्षित रहते है।

यह जानकारी भी जरूर पढ़ें

कॉर्न फ्लोर कैसे बनाये (How to Make Corn Flour in Hindi)

Corn Flour कैसे बनता है? कॉर्न फ्लोर को बनाना बहुत आसान होता है। इसके लिए आपको सबसे पहले अपनी जरुरत के अनुसार मक्का लेनी है, जितनी मक्का का आप कॉर्न फ्लोर बनना चाहते है। इसके बाद आपको उस मक्का को अच्छी तरह से धोना है। मक्का को धोने के बाद आप उसे पूरी रात के लिए पानी में भिगोकर रख दें। अगली सुबह जब मक्का फूल जाए, तो उसे पानी से निकलकर एक मिक्सर के जार में डाल ले, और इसमें थोड़ा पानी डालकर इसका पतला मिश्रण तैयार कर ले। अब किसी भी एक कटोरे या भगोने के ऊपर एक कपडा लगाकर इस मिश्रण को अच्छी तरह से छान लेना चाहिए।

मिश्रण को छानने के बाद आप इस भगोने को किसी ऐसी जगह पर रखे जहाँ पर भगोना हिलना नहीं चाहिए। कुछ घंटो के बाद एक गाढ़ा पेस्ट भगोने में जमा हो जाएगा और इसका सारा पानी ऊपर आ जायेगा। इसके बाद आराम से इसका सारा पानी गिरा दें। और जो गाढ़ा मिश्रण भगोने में जमा है, उसको धुप में अच्छी तरह से सूखा लें। जब यह अच्छी तरह से सुख जाए, तो इसको फिर से मिक्सर की सहायता से अच्छी तरह से बारीक़ पीस लें। इसको पीसने के बाद बारीक़ छानकर सूखे डिब्बों में भरकर रख लेना चाहिए। इसके बाद आप इसे किसी भी व्यंजन को बनाने के लिए उपयोग कर सकते है।

कॉर्न फ्लोर को सुरक्षति कैसे रखें

Corn Flour को अच्छी तरह से सुरक्षित रखने के लिए आपको इसे एयर टाइट और सूखे डिब्बों में रखना चाहिए। जिस डिब्बे में आपने कॉर्नफ्लोर रखा है, उसको हमेशा नमी वाले स्थानों से दूर रखे। जिस भी चम्मच या चमचे से आप इसको डिब्बे से निकले वह सूखा होना चाहिए। इस तरह से आप अपने कॉर्नफ्लोर को सुरक्षित रख सकते है।

Corn Flour को अच्छी तरह से सुरक्षित रखने के लिए आपको इसे एयर टाइट और सूखे डिब्बों में रखना चाहिए। जिस डिब्बे में आपने कॉर्नफ्लोर रखा है, उसको हमेशा नमी वाले स्थानों से दूर रखे। जिस भी चम्मच या चमचे से आप इसको डिब्बे से निकले वह सूखा होना चाहिए। इस तरह से आप अपने कॉर्नफ्लोर को सुरक्षित रख सकते है।

Note – इस लेख में कॉर्नफ्लोर के बारे में (Corn Flour in Hindi) सभी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गयी है। जिसमे आपको इसके फायदे, नुक्सान और कॉर्नफ्लोर कैसे बनाया जाता है सभी चीजों को विस्तार से समझाया गया है। अगर आपका इस लेख से सम्बंधित कोई भी सवाल है, तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा, तो कृपया इस लेख को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें, धन्यवाद।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here