देश की मशहूर सिंगर लता मंगेशकर (Lata Didi) जी का 6 February 2022 को निधन हो गया है। जिनकी आयु 92 वर्ष थी। इनके निधन पर पुरे बॉलीवुड समेत देश में शोक की लहर है।

लेकिन क्या आप जानते है, की लता मंगेशकर जी के पास 92 वर्ष की उम्र में कितने करोड़ की संपत्ति थी। आइये जानते है, उनके बंगले और कारों के बारे में। 

लता मंगेशकर जी के घर की बात करें, तो इनके पास दक्षिण मुंबई के पेडर रोड पर आलीशान बंगला है। इस बंगले का नाम नाम प्रभु कुंज है। जो की साउथ मुंबई के पॉश इलाके में स्तिथ है। 

लता मंगेशकर को कारों का भी बहुत ज्यादा शोक था। इनके पास सबसे पहली कार Chevrolet थी। जिसे लता दीदी ने अपनी माँ के लिए ख़रीदा था। इसके अलावा इनके पास कई लग्जरी करें भी शामिल है। 

लता जी को यश चोपड़ा ने  'वीरजारा' के म्यूजिक के रिलीज़ के वक्त इनके एक मर्सिडीज कार भी गिफ्ट की थी। ऐसा माना जाता है, की यश चोपड़ा के लिए लता जी को अपनी बहन की तरह मानते थे। 

लता मंगेशकर जी ने अपना पहला डेब्यू 13 वर्ष की आयु में किया था। जिसके लिए इन्हे अपनी पहली कमाई सिर्फ 25 रूपये मिली थी। 

 रिपोर्ट्स के मुताबिक, लता मंगेशकर के पास करीब 370 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है। यह सारी कमाई इन्हे इनके गानों की रॉयल्टी से आती है। 

8 जनवरी को लता मंगेशकर जी (Lata Didi) को कोविड पॉजिटिव पाया गया था। जिसके बाद उन्हें सभी सावधानियां रखते हुए मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल भर्ती किया गया। 

पिछले 29 दिन से लता जी अस्पताल में भर्ती थी। जिनका 6 February 2022 को निधन हो गया है। देर रात भी उनका हल चल पूछने के लिए कई बॉलीवुड हस्तियां पहुंची। लता जी के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। 

लता मंगेशकर (Lata Didi) जी के शुरूआती करियर की एक यादगार तस्वीर 

लता मंगेशकर (Lata Didi) जी के शुरूआती करियर की एक यादगार तस्वीर