लैवेंडर तेल के 10 अद्भुत फायदे और फूल की जानकारी 

लेवेंडर का तेल कई प्रकार से फायदेमंद होता है। यह कीड़ा काटने पर भी लगाया जा सकता है। इसके अलावा इस का तेल दर्द से भी रहत दिआलता है, आइये जाते है, लैवेंडर के तेल के कुछ फायदे।

अगर आपको नींद नहीं आती है, तो लैवेंडर का तेल आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है। इस तेल से एक खास प्रकार की सुगन्धित खुशबु निकलती है, जो की हमारे दिमाग को शांत करती है। जो अच्छी नींद लेने के लिए बहुत लाभदायक है।

लैवेंडर के तेल में एंटी-एंग्जायटी गुण पाए जाते है, जो की तनाव को दूर करने में बहुत ज्यादा लाभदायक होते है। इसके लिए लैवेंडर के तेल की कुछ बूंदो को डिफ्यूज़र में रखकर उसे चालू कर दे। यह पुरे कमरे का माहौल बदल देगा।

लैवेंडर का तेल मांसपेशियों के लिए भी बहुत लाभदायक होता है। अगर आपकी मांसपेशियों अकड़ती है। और दर्द होता है, तो इससे छुटकारा पाने के लिए आप लैवेंडर के तेल का उपयोग कर सकते है।

लैवेंडर का तेल घाव भरने के लिए भी बहुत लाभदायक होता है। यह सूजन, और त्वचा के लालपन को भी ठीक करता है। लेकिन त्वचा के किसी भी हिस्से पर इस तेल को इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

लैवेंडर के फूल की जानकारी

Arrow

लैवेंडर फूल लैमिआसे प्रजाति से सम्बंधित है, इस प्रजाति में लगभग 39 फूल देने वाले पौधे पाए जाते है, इनमे पुदीना भी शामिल है। इस प्रजाति के पौधे झाड़ियों के रूप में उगते है, और इनका उपयोग ज्यादातर जड़ी-बूटियों के लिए किया जाता है।

 लैवेंडर के फूल की कुछ लोकप्रिय प्रजातियां – Spanish Lavender, English Lavender, Hidcote, English Lavender, Impress Purple, Hybrid, Egyptian Lavender, और French Lavender है।