उम्र के हिसाब से वजन कितना होना चाहिए : क्या आपको पता है, उम्र के हिसाब से वजन कितना होना चाहिए? अगर नहीं तो आज हम इस लेख में उम्र और लंबाई के हिसाब से वजन कितना होना चाहिए? इसके बारे में जानेगे। आज के समय में सही खान पान ना होने की वजह से ज्यादातर लोगो का वजन ज्यादा हो जाता है, जिससे वह ओवर वेट हो जाते है।
अगर आप ओवर वेट है, या फिर आपका वजन उम्र के हिसाब से कम है, तो आपको अपना वजन बढ़ाना चाहिए। इस लेख को पढ़कर आपको उम्र के हिसाब से वजन कितना होना चाहिए? इससे जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों मिल जाएंगी। अगर आपका वजन उम्र के अनुसार सही है, तो आप बहुत सी बिमारियों से बच सकते है।
हालाकिं आज के समय में बहुत से लोग अपने आप को अपने वजन और फिट होने के आधार पर खुद को स्वस्थ मानते है, लेकिन वास्तव में एक स्वस्थ व्यक्ति वह होता है, जिसका वजन उम्र के अनुसार सही होता है। एक तरफ कम उम्र में ज्यादा वजन हड्डियों को कमजोर करता है, वही अगर हमारा वजन 40 साल के बाद ज्यादा होता है, तो हमारे शरीर की हड्डियों को सुरक्षा प्रदान करने में सक्षम होता है।
आपको यह जानना बहुत जरुरी है, की उम्र के हिसाब से वजन कितना होना चाहिए। आइये जानते है, इससे जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के बारे में –
उम्र के हिसाब से वजन कितना होना चाहिए
जैसा की आपको ऊपर बताया गया है, की अगर हमारे शरीर का वजन कम उम्र में ज्यादा होता है, तो यह हमें बहुत सी बिमारियों से घेर लेता है। अगर आपको अपनी उम्र के अनुसार अपना वजन मेन्टेन करके रखते है, तो आप बहुत सी बिमारियों से बच सकते है। अगर आप भी दुनिया के उन व्यक्तियों में शामिल है, जिनका वजन उम्र के अनुसार कम या ज्यादा है,
तो आपको पहले अपनी उम्र के अनुसार आपका वजन कितना होना चाहिए, यह जानना चाहिए, और अगर आपका वजन कम या ज्यादा है, तो आपको इस लेख में निचे वजन घटाने और बढ़ाने के कुछ टिप्स दिए गए है, जिन्हे पढ़कर आप अपने वजन को मेन्टेन कर सकते है। आइये जानते है, उम्र के हिसाब से वजन कितना होना चाहिए –
नवजात शिशु का सही वजन कितना होना चाहिए
नवजात शिशु का सही वजन लड़के और लकड़ी के अनुसार अलग – अलग होता है, नवजात शिशु में लड़के का वजन 3.3 किलोग्राम और लड़की का 3.2 किलोग्राम सही होता है।
3 से 8 महीने के बच्चे का वजन कितना होना चाहिए
3 से 5 महीने के बच्चों में लड़के का वजन 6 किलोग्राम और लड़कियों का वजन 5.4 किलोग्राम सही माना जाता है।
9 महीने से 2 साल के बच्चे का वजन कितना होना चाहिए
9 से 11 महीने के बच्चो में लड़को का वजन 9.2 किलोग्राम और लड़कियों का वजन 8.6 किलोग्राम सही माना जाता है। वही अगर आपका बच्चा एक साल का है, तो एक साल के बच्चे में लड़के का 10.2 किलोग्राम और लड़की का 9.5 किलोग्राम सही माना जाता है। 2 वर्ष के बच्चो में लड़के का वजन 12.3 किलोग्राम और लड़की का वजन 11.8 किलोग्राम सही होता है।
3 से 5 साल के बच्चे का वजन कितना होना चाहिए
3 से 4 साल के बच्चो में लड़को का वजन 16 किलोग्राम और लड़की का वजन 14 किलोग्राम सही माना जाता है। वही 5 साल की उम्र में लड़को का वजन 18.7 किलोग्राम और लड़की का वजन 17.7 किलोग्राम सही होता है।
6 से 8 साल की उम्र में कितना वजन होना चाहिए
6 साल की उम्र में बच्चो का वजन लड़की का 19.5 किलोग्राम और लड़के का 20.7 किलोग्राम सही माना जाता है। 7 से 8 साल के बच्चों में लड़के का सही वजन 25 किलोग्राम और लड़की का सही वजन 22 – 24 किलोग्राम के बिच होना चाहिए।
9 से 11 साल की उम्र में कितना वजन होना चाहिए
9 साल की उम्र के बच्चो में लड़को का वजन 28.1 किलोग्राम और लड़कियों का वजन 28.5 किलोग्राम सही माना जाता है। 10 से 11 साल के बच्चो में लड़के का सही वजन 31.4 – 32.2 किलोग्राम और लड़की का सही वजन 32.5 – 33.7 किलोग्राम होता है।
12 से 14 साल की उम्र में कितना वजन होना चाहिए
12 साल की उम्र के बच्चो में लड़के का वजन 37 किलोग्राम और लड़की का सही वजन 38.7 किलोग्राम सही माना जाता है। 13 से 14 साल के बच्चो में लड़को का सही वजन 40.9 – 47 किलोग्राम और लड़कियों में 44 – 48 किलोग्राम होना चाहिए।
15 से 18 साल की उम्र में कितना वजन होना चाहिए
15 से 16 साल की उम्र के बच्चो में लड़को का सही वजन 58 किलोग्राम होना चाहिए, और लड़कियों का सही वजन 53 किलोग्राम होना चाहिए। 17 वर्ष की उम्र के बच्चो में लड़को का वजन 62.7 किलोग्राम होना चाहिए, और लड़कियों का वजन 54 किलोग्राम होना चाहिए। 18 साल की उम्र के बच्चो में लड़के का वजन 65 किलोग्राम और लड़की का वजन 54 किलोग्राम होना चाहिए।
19 से 29 साल की उम्र में कितना वजन होना चाहिए
19 से 29 साल की उम्र में परुषो का सही वजन 83.4 किलोग्राम होता है, और महिलाओं का सही वजन 73.4 किलोग्राम माना जाता है।
30 से 39 साल की उम्र में कितना वजन होना चाहिए
30 से 39 साल की उम्र में पुरूषों का सही वजन 90.3 किलोग्राम होता है, और महिलाओं का सही वजन 76.7 किलोग्राम होता है।
40 से 49 साल की उम्र में कितना वजन होना चाहिए
40 से 49 साल की उम्र में पुरुषों का सही वजन 90.9 किलोग्राम के आस पास का माना जाता है, इस आयु में महिलाओं का सही Weight 76.2 किलोग्राम माना जाता है।
50 से 60 साल की उम्र में कितना वजन होना चाहिए
50 से 60 वर्ष की आयु में पुरषों का सही वजन 91.3 किलोग्राम होना चाहिए, इस उम्र में महिलाओं का सही वजन 77 किलोग्राम के आस पास होना चाहिए।
वजन घटाने के तरीके
आपको ऊपर के लिए में “उम्र के हिसाब से वजन कितना होना चाहिए” इसके बारे में बताया गया है। अगर आपके अंदर ऊपर बताये गए Weight के अनुसार वजन ज्यादा है, तो यहाँ पर हम आपको वजन कैसे घटायें, उसके बारे में कुछ आसान से टिप्स देने जा रहे है। जिन्हे आप अगर प्रतिदिन फॉलो करते है, तो आपका वजन धीरे धीरे कम होने लगेगा। आइये जानते है, वजन घटाने के तरीके –
- आपको हमेशा पूरी नींद लेनी चाहिए, अगर आप एक अच्छी नींद लेते है, तो इससे आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म अच्छा रहता है। जिससे की आपका शरीर ज्यादा से ज्यादा कैलोरी को बर्न करता है, इससे आपके शरीर पर जमी अतिरित्क फैट कम होने लगेगी।
- वजन कम करने के लिए आपको प्रतिदिन वॉकिंग करनी चाहिए, यह वजन कम करने का सबसे आसान तरीका है। आप प्रतिदिन सुबह शाम 30 से 40 मिनट पैदल चल सकते है। जिससे की आपके शरीर की कैलोरी ज्यादा से ज्यादा बर्न होगी।
- वजन घटाने के लिए पानी का बहुत बड़ा योगदान होता है, अगर आप पानी को सही तरीके से पीते है। अगर आप अपना वजन कम करना चाहते है, तो आपको सुबह गुनगुना पानी पीना चाहिए, इससे आपका शरीर डिटॉक्स होता है, और आपका मेटाबॉलिज्म फ़ास्ट हो जाता है। ज्यादा पानी पीने से आपको भूख भी कम लगती है।
- आपको अपनी सुबह की चाय में ग्रीन-टी को जोड़ना चाहिए। आप सुबह सुबह एक कप ग्रीन-टी का सेवन करें, यह वजन घटाने में बहुत फायदेमंद होती है। ग्रीन-टी पीने से शरीर की थकान भी दूर होती है, और इसमें पाए जाने वाले विटामिन और मिनिरल बेली फैट को कम करने मन भी फायदेमंद होते है।
- अपने खाने में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा को कम करें, प्रोटीन और दाल आदि का ज्यादा सेवन करें। आपको अपने खाने में हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए। हो सके तो आपको ज्यादातर बिना तेल वाली सब्जी खानी चाहिए। आप सब्जियों को उबाल कर भी खा सकते है।
- खाने को हमेशा अच्छी तरह से चबाकर खाएं, इससे आपको भूख भी कम लगेगी, और आपका स्ट्रेस लेवल कम होगा। यह वजन घटाने की कुछ बेसिक जानकारी थी। अगर आप नियमित रूप से इन्हे सेवन करते है, तो आपका वजन धीरे धीरे कम होने लगेगा।
वजन बढ़ाने के तरीके
मोटे लोग आमतौर पर वजन कम करने के चक्कर में परेशान रहते है, हालाकिं वजन कम करना आसान होता है। लेकिन वजन बढ़ाना बहुत मुश्किल होता है। एक अच्छी क्वालिटी का खाना खाकर वजन बढ़ाना होता है। जिन लोगो का वजन उम्र के अनुसार कम होता है, वह देखने में ज्यादा अच्छे भी नहीं लगते है।
जिसकी वजह से कई लोग उनका मजाक भी बनाते है। लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है, अगर आप कुछ चीजों का ध्यान रखते है, और अपने नियमित खाने में कुछ चीजों को ऐड करते है, तो धीरे धीरे आपका वजन बढ़ने लगेगा। आइये जानत है, वजन बढ़ाने के तरीके के बारे में –
- वजन बढ़ाने के लिए आप अपनी डाइट में आलू का सेवन कर सकते है। आलू के अंदर कार्बोहाइड्रेट्स और कॉम्प्लेक्स शुगर पाया जाता है, जो की वजन बढ़ाने में बहुत फायदेमंद होता है। आप आलू को उबाल कर दही के साथ खा सकते है।
- आप वजन बढ़ाने के लिए अपने खाने में घी का सेवन भी कर सकते है, घी के अंदर कैलोरी की मात्रा अधिक होती है, जो वजन बढ़ाने में फायदेमंद होती है।
- आप अपने खाने में किशमिश भी ऐड कर सकते है, एक दिन में एक मुट्ठी किशमिश खाने से आपका वजन बढ़ने लगेगा। अगर आप किशमिश और अंजीर को रात को पाने में भिगोकर रख दें, और उसे सुबह खाये, तो इससे वजन बहुत जल्दी बढ़ने लगता है।
- आपको अपने खाने में अंडे का सेवन भी करना चाहिए, अंडे में फैट और कैलोरी अधिक मात्रा में पायी जाती है। आप उबालकर या आमलेट बनाकर अंडे का सेवन कर सकते है। आपको कच्चा अंडा खाने से बचना चाहिए, कच्चे अंडे का सेवन करने से बीमारियां होने का खतरा बना रहता है।
- आप वजन बढ़ाने के लिए केले का शेक बनाकर पी सकते है। अगर आपके पास शेक बनाने के लिए मिक्सर मशीन नहीं है, तो आप दूध के साथ 2 केले ऐसे ही खा सकते है।
- वजन बढ़ाने में बादाम भी बहुत फायदेमंद होते है। अगर आप बादाम को रातभर पानी में भिगोकर रख देते है, और अगले दिन बादाम को पीसकर दूध मैं घोलकर पीते है, तो इससे बहुत जल्दी असर दिखने लगता है। इसके साथ साथ आपको अपनी पुरे दिन की डाइट भी अच्छी रखनी पड़ेगी।
- वजन बढ़ाने के लिए आप पीनट बटर का सेवन भी कर सकते है। इसे आप ब्रेड पर लगाकर, या फिर परांठों के साथ भी खा सकते है। साथ ही आपको सर्दियों मैं मूंगफली भी खानी चाहिए, इससे भी वजन बढ़ता है। क्यों इसमें हाई कैलोरी के साथ साथ कार्बोहाइड्रेट्स भी भरूर मात्रा में पाया जाता है।
- नींद हमारी दिनचर्या में एक बहुत बड़ी भूमिका निभाती है। अगर आप पर्याप्त मात्रा में नींद लेते है, तो इससे आपका मेटाबोलिजम अच्छा रहता है, जो की आपको स्वस्थ रखने में मदद करता है। अगर आप एक वजन बढ़ाने वाली डाइट लेते है, तो इससे आपका वजन बढ़ने लगता है।
- दूध के साथ खजूर का सेवन करने से भी वजन बढ़ने लगता है।
कुछ ध्यान रखने योग्य बातें
अगर आप अपना वजन बढ़ाना चाहते है, तो आपको सही खान पान का ध्यान रखना बहुत जरुरी है। आपको जंक फ़ूड से बचना चाहिए। आपको वजन बढ़ाने के लिए दवाईयां और प्रोटीन सप्लीमेंट से भी बचना चाहिए। कुछ लोगो का वजन उनके जेनेटिक पर भी निर्भर करता है। अगर आपका ऊपर बताये गए तरीको से वजन नहीं बढ़ता है, तो आपको किसी अच्छे डॉक्टर को दिखाना चाहिए। हालाकिं अगर आप ऊपर बताये गए तरीको को नियमित रूप से सही डाइट के साथ फॉलो करते है, तो आपका वजन बढ़ने लगेगा।
Note : यह लेख उम्र के हिसाब से वजन कितना होना चाहिए? इसके बारे में था। जिसमे आपको कुछ वजन घटाने के और वजन बढ़ाने के टिप्स भी बताये गए है। अगर आपका इस लेख से सम्बंधित कोई भी सवाल है, तो आप हमें कमेंट करके बता सकते है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो कृपया इस लेख को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें, धन्यवाद।