सबसे बेस्ट कंप्यूटर कोर्स कौन सा है?

10
Sabse Best Computer Course Kaun Sa Hai

Sabse Best Computer Course Kaun Sa Hai – अगर आपको कंप्यूटर के क्षेत्र मैं अपना करियर बनाना है, तो आपके मन में एक सवाल जरूर आया होगा, सबसे बेस्ट कंप्यूटर कोर्स कौन सा है? आज हम इस लेख में कंप्यूटर का सबसे अच्छा कोर्स कौन है, जिसे करने के बाद आपको आसानी से नौकरी मिल सकती है (बेस्ट कंप्यूटर कोर्स फॉर जॉब) क्योकिं आज के समय में सभी चीजे Online हो चुकी है।

ऐसे में Information Technology सेक्टर में बहुत ज्यादा जॉब निकल रही है। अगर आप ऑनलाइन कंप्यूटर कोर्स के बारे में गूगल पर सर्च करते है, तो वहां पर आपको हजारो की संख्यां में कंप्यूटर कोर्स मिल जाते है। तो ऐसे में आपकी समझ में नहीं आता है, की आपको कौन सा Computer Course करना चाहिए। तो आज हम इस लेख में Top 10 Computer Course के बारे में जानेगे –

10 सबसे बेस्ट कंप्यूटर कोर्स (Best Computer Courses After 10th & 12th)

निचे बताये गए सभी कंप्यूटर कोर्स की अवधि 3 महीने से लेकर 6 महीने की है। आप इन कोर्स को करने के बाद अच्छी जॉब कर सकते है। हालाकिं इनमे से कुछ कंप्यूटर कोर्स ऐसे भी है, जिन्हे आप 6 से 12 महीने के लिए भी कर सकते है। आप यहाँ पर बताये गए है, किसी भी Computer Course को भारत के किसी भी इंस्टिट्यूट से कर सकते है। तो आइये जानते है, जो आपको 10th और 12th के बाद करने चाहिए Best Computer Courses After 10th & 12th –

1. Basic Computer Course (BCC)

अगर आप से कंप्यूटर चलना नहीं आता है, और आप इस क्षेत्र में बिलकुल नए है। तो कंप्यूटर चलने के लिए आपको सबस पहले Basic Computer Course (BCC) करना चाहिए। जिसमे आपको कंप्यूटर से सम्बंधित कई जानकारियां दी जाती यही, जिसमे कंप्यूटर क्या है, Mouse क्या है, और भी कई महत्वपूर्ण जानकारियां आपको कंप्यूटर के बेसिक कोर्स में दी जाती है। आप कंप्यूटर का बेसिक कोर्स नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (NIEIT) के द्वारा भी कर सकते है। इस कोर्स का मुख्य उद्देश्य छात्रों को कंप्यूटर लिटरेटर बनाना होता है। इस कोर्स की अवधि 4 महीने की होती है। जिसमे आपको कंप्यूटर से सम्बंधित कई जानकारियों और आपको कंप्यूटर का बेसिक सिखाया जाता है।

बेसिक कंप्यूटर कोर्स कितने महीने का होता है?

बेसिक कंप्यूटर कोर्स कितने महीने का होता है, यह ज्यादातर उन छात्रों का सवाल है, जो कंप्यूटर के क्षेत्र में बिलकुल नए है। जैसा की आपको ऊपर बताया गया है, की बेसिक कंप्यूटर कोर्स की अवधि 4 महीने से लेकर 1 साल तक की होती है। इस कोर्स के अंतर्गत आपको कंप्यूटर से सम्बंधित Theoretical और Practical दोनों तरह की Information दी जाती है। Theoretical में कंप्यूटर के बारे में आपको बताया जाता है। जिसम कंप्यूटर के सभी पार्ट्स के बारे में आपको पूरी जानकारी दी जाती है।

और Practical में आपको कंप्यूटर चलाना सिखाया जाता है। इस कोर्स का मुख्य उद्देश्य नये छात्रों के लिए है, जिन्हे कंप्यूटर की बिलकुल भी जानकारी नहीं होती है, वह छात्र इस कोर्स को कर सकते है। अगर आपके मन में यह सवाल है, की बेसिक कंप्यूटर कोर्स के लिए कितनी योग्यता होनी चाहिए, तो आपको बता दें, की इस कोर्स को करने के लिए कोई न्यूनतम योग्यता नहीं है, अगर आपने 10th पास किया है, तो भी आप इस कोर्स को कर सकते है, और अगर आप 8th Class में तो भी आप बेसिक कंप्यूटर कोर्स कर सकते है।

हालाकिं वर्तमान समय में इसे बच्चो के सिलेबस में भी जोड़ दिया है। अगर हम बात करें, की बेसिक कंप्यूटर कोर्स की फीस कितनी होती है? बेसिक कंप्यूटर कोर्स की फीस 5 हजार से लेकर 10 हजार के बीच होती है। आप चाहे तो इस कोर्स को फ्री भी कर सकते है, इसके लिए सरकार द्वारा चलाये जा रहे कई स्किल डेवलपमेंट कोर्स की सूचि में यह भी शामिल है। आप अपने नजदीकी स्किल डेवलमेंट इंस्टिट्यूट में जाकर पता कर सकते है।

2. DCP Computer Course

DCP का फुल फॉर्म Diploma in Computer Programming होता है। यह एक Computer Programming Course है, जिसकी अवधि 6 महीने की होती है, अगर आप अपना करियर प्रोग्रामिंग में बनाना चाहते है, तो आप DCP Computer Course का डिप्लोमा ले सकते है। इस कोर्स के अंतर्गत कंप्यूटर के बेसिक से लेकर Advance तक सभी चीजे आपको sikhayi जाती है। आप इस कोर्स को 10th और 12th करने के बाद कर सकते है। इस कोर्स की Fees की बात करें, तो इसे करने के लिए आपको 6 हजार से 10 हजार रूपये तक की फीस देनी होगी। अधिक जानकारी के लिए आप अपने नजदीकी कंप्यूटर इंस्टिट्यूट पर भी पता कर सकते है।

3. PGDCA Computer Course

PGDCA का फुल फॉर्म Post Graduate Diploma in Computer Application होता है। यह कंप्यूटर का एक पोस्ट-ग्रेजुएट डिप्लोमा कोर्स है, जिसकी अवधि एक साल होती है। अगर आपने ग्रेजुएशन पूरी कर ली है, तो आप ग्रेजुएशन के बाद PGDCA का कोर्स कर सकते है। अगर आपको Software Development में रूचि है, तो आपको लिए एक Best Computer Course है। साथ ही इस कोर्स के अंतर्गत Web Designing, Operating Systems, and Database Management Systems आदि जिसे Subject भी पढ़ाये जाते है। इस कोर्स में C, C++, Oracle और Java Language भी सिखाई जाती है। PGDCA कोर्स को करने के बाद आपको IT Sector में आसानी से जॉब मिल जाती है।

4. Graphic Design Course

Graphic Design Course एक अच्छा विकल्प है, आपके लिए अगर आपको पेंटिंग बनाना पसंद है। Graphic Design करने के बाद आप कंप्यूटर पर ऑनलाइन Graphic बनाते है। इसके अंतर्गत कई प्रकार की ग्राफ़िक आती है, जिनमे टेक्स्ट, इमेज, और कई प्रकार की टेम्पलेट शामिल होती है। आप इस कोर्स को 10th और 12th के बाद कर सकते है। ग्राफ़िक डिज़ाइन का कोर्स आमतौर पर 3 महीने से लेकर 6 महीने और 1 साल तक का होता है। इसकी फीस की बात करें, तो Graphic Design Course Fees 12000 से 2500 तक होती है।

5. Tally Computer Course

Tally एक प्रकार का कंप्यूटर कोर्स है, जिसका उपयोग एकाउंटिंग के क्षेत्र में किया जाता है। अगर आपको Accounting और Finance में रूचि है, तो आप Tally Course कर सकते है। Tally एक प्रकार का Software होता है, इसी सॉफ्टवेयर के बारे में आपको इस कोर्स के अंतर्गत बताया जाता है। अगर आपको Tally के बारे में समूर्ण जानकरी चाहिए, तो आप यह लेख Tally क्या है पूरा जरूर पढ़ें। जिसम आपको Tally Software, Tally Course और इससे सम्बंधित सभी जानकारियों के बारे में बताया गया है।

6. Digital Marketing Course

Digital Marketing आज के समय एक सबसे अच्छा विकल्प है। अगर IT Sector में जाना चाहते है, तो आपको डिजिटल मार्केटिंग कोर्स जरूर करना चाहिए। इसके लिए आप Digital Marketing Course कैसे करें इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें इसमें आपको पूरा समझाया गया है, की आप किस तरह से डिजिटल मार्केटिंग कोर्स कर सकते है। इसके अलावा अगर आपको नहीं पता है, की डिजिटल मार्केटिंग क्या है, तो इसके लिए भी आप What is Digital Marketing यह लेख पढ़ सकते है। इस कोर्स को करने के बाद आपको आसानी से जॉब मिल जाती है, और आप घर बिकते अपना खुद का Blog बनाकर भी पैसे कमा सकते है।

7. Microsoft Office

Microsoft Office एक बेसिक कोर्स है, जो आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण हो सकता है। क्योकिं ज्यादातर कंप्यूटर में एकाउंटिंग के लिए MS Office के Tools का उपयोग किया जाता है। चाहे आप एकाउंटिंग में हो, या सेल्स, इंश्योरेंस एडवाइजरी कोई सी भी जॉब में हो MS Office आपको जरूर आना चाहिए। इसके अंतर्गत Power Point, MS Word और Excel आदि आते है। इन सभी टूल्स को सिखने के लिए आप Microsoft Office Course कर सकते है।

8. Animation Course

Animation and VFX एक बहुत ही अच्छा Computer Course है। इसमें अंतर्गत Visual Effects, Animation, 2D, and 3D Technology, Graphics आदि चीजे आती है। इस कोर्स को करने के बाद आप विज्ञापन, टीवी, या फिल्मों, में जॉब कर सकते है। यह कोर्स 3 साल से लेकर 4 साल के होते है, और इनकी फीस की बात करने, तो Animation Course की फीस 2.5 लाख से लेकर 4 लाख तक होती है।

9. DCA Computer Course

DCA का फुल फॉर्म Diploma in Computer Application होता है, यह एक प्रकार का डिप्लोमा कोर्स है, जिसकी अवधि 6 महीने से लेकर 1 साल होती है। इस कोर्स को आप 10th और 12th पास करने के बाद कर सकते है। DCA के अंतर्गत Computer Skills, Programming Language, M-S Office, Tally, Internet Basics, Operating System आदि Subject आते है। इस कोर्स को करने के बाद आपको बहुत सारे क्षेत्र में जॉब मिल जाती है।

10. DCP Computer Course 

DCP का फुल फॉर्म Diploma in Computer Programming होता है। अगर आपको प्रोग्रामिंग पसंद है, तो आपको लिए एक अच्छा विकल्प है। इस कोर्स के अंतर्गत प्रोगरामिंग के कुछ Advance Features आपको सिखाये जाते है। यह कोर्स आप 10th और 12th पास करने के बाद कर सकते है। DCP Course Fess 8000 से 15000 हजार रूपये होती है। आप DCP Computer Course का डिप्लोमा लेने के बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर की जॉब कर सकते है।

कंप्यूटर कोर्स करने के फायदे (Benefits Of Computer Course)

जब भी हम कोई कोर्स करते है, तो सबसे पहले हम यह देखते है, की जो कोर्स हम कर रहे है, क्या उसके कोई फायदे है, उसका कोई Future है। इसी तरह से जो लोग Computer के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते है, वह भी कंप्यूटर कंप्यूटर कोर्स करने के फायदे के बारे में जानना चाहते है, तो आइये जानते है, कंप्यूटर कोर्स करने के फायदे क्या है हिंदी में –

1. Increase Knowledge

जब भी आप कोई कंप्यूटर कोर्स करते है, तो उससे आपको बहुत सारी नई Information मिलती है। जिससे आपकी Knowledge बढ़ती है। आप शुरूआती दिनों में जितना ज्यादा सीखते है, उतना ही आपको आपकी जॉब में काम आता है। आपको कंप्यूटर के क्षेत्र में जितना ज्यादा अनुभव होगा आपकी सैलरी भी उतनी ज्यादा ही होगी।

2. Job Opportunities

जिस तरह से आज के समय में सभी चीजे डिजिटल हो चुकी है। और लोग अपने प्रोडक्ट को बेचने के लिए भी Internet Marketing का उपयोग कर रहे है, तो ऐसे में अगर आप कंप्यूटर कोर्स करते है, तो आपके पास नौकरी के कई अवसर होते है। और आपके पास कई अच्छी जॉब की Oppotunities भी होती है।

3. Best Salary Option

अगर आप कंप्यूटर के क्षेत्र में आते है, तो आपके पास कई अच्छी सैलरी वाली नौकरी के अवसर होते है। हालाकिं यह आपके Computer Course पर निर्भर करता है, की आपके कौन सा कंप्यूटर कोर्स किया है। अगर आप कंप्यूटर कोर्स डिग्री लेवल का करते है, तो आपको इसमें 1 से 2 लाख रूपये महीने तक का भी वेतन मिल सकता है।

4. Business Help

अगर आप कंप्यूटर चलना सिख जाते है, तो इससे आपके बिज़नेस में भी मदद मिल सकती है। अगर आपको कंप्यूटर से लेन देन करना है, तो आप आसानी से खुद ही यह सारा काम कर सकते है। इसके अलावा आप बिल मैनेजमेंट आदि को भी खुद से ही मैनेज कर सकते है।

5. Government Job Opportunities

बहुत सारी Government Job ऐसी होती है, जहाँ पर आप से कंप्यूटर कोर्स माँगा जाता है। अगर आपके पास कंप्यूटर कोर्स की डिग्री या डिप्लोमा है, तो आप गोवेर्मेंट जॉब के लिए भी अप्लाई कर सकते है।

कंप्यूटर कोर्स करने के बाद क्या करे?

अगर आपने कंप्यूटर कोर्स कर लिया है, तो आप कंप्यूटर कोर्स करने के बाद जॉब ढूंढे। आप चाहे तो किसी भी जगह पर शुरुआत में Apprentice के तोर पर भी नौकरी कर सकते है। जब आपको कुछ अनुभव हो जाए, तो इसके बाद आप परमेनन्ट जॉब कर सकते है।

Note – इस लेख में आपको सबसे बेस्ट कंप्यूटर कोर्स कौन सा है? इसके बारे में बताया गया है। यहाँ पर बताये गए सभी कोर्स को आप 10th और 12th पास करने के बाद कर सकते है। अगर आपका इस लेख से सम्बंधित कोई भी सवाल है, तो आप हमें कमेंट करके बता सकते है। अगर आपको यह लेख सबसे अच्छा कंप्यूटर कोर्स कौन सा है? अच्छा लगा, तो कृपया इस लेख को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें, धन्यवाद।

10 COMMENTS

    • सुजीत जी आप कंप्यूटर हार्डवेयर का कोर्स कर सकते है, यह आपके लिए एक आदर्श विकल्प है।

  1. sir mujhe bahut bada computer class chlana hai lekin samajh me nahi aa raha hai ki mai kaun sa course karu please mera maddat kijiye kuchh batayeee ?
    sir

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here