रात में मोबाइल चलाने से क्या होता है?

0
रात में मोबाइल चलाने से क्या होता है

रात में मोबाइल चलाने से क्या होता है? यह एक ऐसा सवाल है, जो कभी ना कभी आपके मन में जरूर आया होगा। और जिसकी वजह से आप इस लेख को पढ़ने के लिए भी आये है। आज के इस लेख में हम यही जानेगे, अगर आप रात भर मोबाइल चलते है, तो इससे आपकी सेहत और स्वास्थ्य पर क्या असर होगा।

आज के समय में ज्यादातर लोग सोने से पहले मोबाइल का उपयोग करते है, और कई लोग तो रात को इतना फ़ोन का उपयोग करते है, की वह फ़ोन का उपयोग करते करते ही सो जाते है। अगर हमें कभी भी फ़ोन पर कोई मूवी देखनी होती है, या फिर हम किसी से चैट करते है,

तो ज्यादातर हम अपने कमरे की लाइट ऑफ करने के बाद ही फ़ोन का उपयोग करते है, जिससे हमारी आँखों की रेटिना पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। जब हम रात के अंधेरे में अपनी आँखों को गड़ाकर फ़ोन को देखते है, तो इससे हमारी आँखों की पुतली सिकुड़ती और फैलती रहती है।

जिसकी वजह से आज के समय में ज्यादातर लोगो को बहुत ही कम उम्र में देखने की क्षमता कम हो जाती है। आज के समय में कम उम्र में नजर का कमजोर होना एक सामान्य बात हो चुकी है। बच्चो के लिए अँधेरे में मोबाइल चलना बहुत घातक हो सकता है। मोबाइल से निकलने वाली रेडिएशन बच्चो की नाजुक आँखो को बहुत नुक्सान पहुँचाती है।

जिसकी वजह से उनकी सेहत पर नकारत्मक प्रभाव पड़ता है, और इससे बच्चो के मानसिक विकास पर भी प्रभाव पड़ता है। आइये जानते है, अगर आप या आपके बच्चे रात के अँधेरे में फ़ोन का उपयोग करते है, तो इससे क्या क्या नुक्सान हो सकते है :

रात में मोबाइल चलाने से क्या होता है?

अगर हम सोने से पहले रात भर मोबाइल का उपयोग करते है, तो इससे हमें कई गंभीर समस्यां हो सकती है। जैसे की तनाव का होना, नींद ठीक से ना आना और भी बहुत सी समस्यां हमें रात को ज्यादा देर तक फ़ोन चलने से होती है। आइये विस्तार से जानते है, Raat Ko Phone Chalane Se Kya Hota Hai –

1. तनाव स्तर बढ़ना और थकान होना

अगर हम देर रात तक फ़ोन का उपयोग करते है, तो इससे हमें मानसिक तनाव होने लगता है, जिसका सीधा असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। इससे हमें थकान महसूस होने लगती है।

ज्यादा रात तक जबरदस्ती जाग कर फ़ोन चालने से मानव शरीर में मेलाटोनिन नामक हार्मोन का स्तर कम हो जाता है। जिसकी वजह से तनाव स्तर बढ़ने लगता है। और आप जब अगली सुबह सो कर उठते है, तो आपको थकान महसूस होती है।

2. आँखों में डार्क सर्कल

रात को देर तक फ़ोन चलने से हमारी आखो की त्वचा पर भी भारी प्रभाव पड़ता है। अगर आप बहुत दिनों तक देर रात तक फ़ोन का उपयोग करते है, तो इससे आँखों पर स्ट्रेस पड़ता है, जिसकी वजह से आंको के निचे डार्क सर्कल या काले घेरे होने लगते है।

3. मस्तिष्क पर असर

देर रात का फ़ोन का उपयोग करने पर हमारे मस्तिष्क पर भी गहरा प्रभाव पड़ता है। फ़ोन चलने से हमारा मस्तिष्क कमजोर होता है। जिसकी वजह से हमारी याददाश्त भी कमजोर होने लगती है। अगर आपको नींद आती है, और उसके बाद भी आप जबरदस्ती जागकर फ़ोन का उपयोग कर रहे है, तो यह आपको मानसिक रूप से कमजोर बना सकता है।

4. मसल्स में समस्यां

देर रात तक फ़ोन का उपयोग करने से हमारी मसल्स में ठीक तरह से रिकवरी नहीं हो पाती है। जिसकी वजह से हमें थकान महसूस होती है। इसके अलावा आपकी मांसपेशियों पर भी भारी प्रभाव पड़ता है। जिसकी वजह से हम किस भी कार्य में पूरी तरह से फोकस नहीं कर पाते है।

5. नींद का ठीक से ना आना

रात भर मोबाइल का उपयोग करने से अनिंद्रा की समस्यां हो सकती है। जैसा की आपको ऊपर के लेख में बताया गया है, की देर रात तक फ़ोन चालने से शरीर में मेलोटोनिन हार्मोन का स्तर कम हो जाती है। जिसकी वजह से अनिंद्रा की समस्यां भी हो सकती है। जिसकी वजह से आपको पुरे दिन थकान महसूस होती है।

6. आंखों से जुड़ी समस्याएं

रात को फ़ोन का अधिक उपयोग करने से आँखों से जुड़ी बहुत सी समस्यां का सामना करना पड़ सकता है, जो की एक सामान्य बात है। क्योकिं जब हम रात को फ़ोन का उपयोग करते है, तो इससे हमारी आँखों की रौशनी कमजोर होती है, क्योकिं यह हमारी आँखो की रेटिना को कमजोर बनाती है। अगर आप अपनी आखों को स्वस्थ रखना चाहते है, तो आपको फ़ोन का उपयोग रात के समय में नहीं करना चाहिए।

अगर आप भी उन लोगो में से है, जो रात को सोने से पहले देर रात तक फ़ोन का उपयोग करते है, तो आपको इससे सावधान हो जाना चाहिए। या इस आदत को छोड़ देना चाहिए। वरना आप बिमारियों के घेरे में आ सकते है।

रात में फ़ोन चलाने की आदत को कैसे छोड़े

अगर आप रात में मोबाइल चलने की आदत से बचना चाहते है, तो इसके लिए आपको अपने डेली रूटीन को समझना पड़ेगा। इसके बाद आपको अपने पहने में Bedtime Notification को Add करना चाहिए। उदहारण के लिए अगर आप प्रतिदिन रात को 11 बजे सोते है, तो आप अपना Bedtime Notification रात 11 बजे का Add कर दे।

अब आपको यह 10 बजे ही नोटिफाई कर देगा। और आप उस समय अपने फ़ोन को Silent करके सो सकते है। आपने फ़ोन को रात को हमेशा साइलेंट मोड पर ही रखे, क्योकिं बार ऐसा होता है, की फ़ोन के नोटिफिकेशन हमें सोने नहीं देते है।

यह जानकारी भी जरूर पढ़ें

Note : यह लेख रात में मोबाइल चलाने से क्या होता है? इसके बारे में था। जिसमे आपको रात में फ़ोन का उपोयग करने से होने वाले नुक्सान के बारे में बताया गया है। अगर आपका इस लेख से सम्बंधित कोई भी सवाल है, तो आप हमें कमेंट करके बता सकते है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा, तो कृपया अपने सभी ऐसे दोस्तों के साथ इस लेख को जरूर शेयर करें, जो देर रात तक मोबाइल का उपयोग करते है, धन्यवाद।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here