PUBG किस देश का Game है, और इसका मालिक कौन है?

1
pubg kis desh ka game hai

आज हम PUBG Game से जुड़ी कई जानकारियों के बारे में जानेगे। PUBG किस देश का गेम है? PUBG Game का मालिक कौन है? और भी बहुत कुछ जानकारियां इस लेख में आपको मिल जायेगी। कुछ लोग इस गेम को चाइना का मानते है, लेकिन इसकी जो भी सच्चाई आज आपको पता चल जाएगी। PUBG Game वर्तमान में पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा खेला जाने वाला गेम है। ऐसे गेम के बारे में आपको जरूर पता होना चाहिए। आइये जानते है PUBG Game का मालिक कौन है, और यह किस देश का गेम है?

PUBG Game क्या है?

PUBG एक ऑनलाइन खेले जाने वाले गेम है, जिसके अंदर एक साथ सौ लोग एक ऐरोप्लेन से एक द्वीप पर पैराशूट की मदद से उतारते है। इसके बाद सभी लोग दूसरे लोगो से बचते हुए, हथियार ढूंढ़ते है। हथियार ढूंढ़ने के बाद सभी एक दूसरे से लड़ना शुरू कर देते है। इस गेम को एक गोले के अंदर खेला जाता है। यह गोला धीरे धीरे छोटा होता जाता है। गेम के अंत में जो एक Player बचता है, पुरे द्वीप पर उसी कर राज होता है। और वही खिलाडी विजय होता है।

यह गेम सबसे पहले मार्च 2017 को माइक्रोसॉफ्ट में एक बीटा वर्शन की तरह लॉन्च किया गया था। इसके बाद PUBG game का फुल वर्शन 20 December 2017 इसे एंड्राइड, IOS और प्लेस्टेशन पर लॉन्च किया गया। लॉन्च करने के कुछ ही दिन बाद पूरी दुनिया इस गेम की दीवानी हो गयी।

और जून 2018 तक PUBG गेम 50 मिलियन की संख्या को क्रॉस कर गया। इसके कुछ दिन बाद ही पुबज गेम को लेकर विवाद शुरू हो गया। भारत और नेपाल जैसे कई देशो में इसे बेन करने की मांग की गयी, क्योकिं इसकी वजह से बच्चो पर बुरा प्रभाव पड़ रहा था, ऐसा माना जा रहा था। लेकिन इन सबके बीच भी यह लोगो के बीच उतना ही पॉपुलर रहा जितना शुरुआत में था।

PUBG Game का मालिक कौन है

pubg ka malik kon hai

PUBG Game का मालिक कौन है या PUBG Game को किसने बनाया है? आपको बता दें की PUBG को आयरलैंड के Brendan Greene ने बनाया है। यह पहले ब्राज़ील में फोटोग्राफर और ग्राफ़िक डिज़ाइनर का कार्य किया करते थे। Brendan Greene ने अपनी गेमिंग करियर की शुरुआत आर्मा 3 नाम के गेम से की थी।

जो की उस समय का बहुत ही पॉपुलर गेम था। इसके बाद यह Bluhole कंपनी में चले गए। Bluhole साउथ कोरिया की एक कंपनी है। इसी कंपनी के साथ मिलकर Brendan Greene पुबज गेम को बनाया है। यह इस गेम के डिजाईनर थे। इन्होने Lightspeed & Quantum, Krafton, PUBG Corporation के साथ में कार्य करके इस बड़े गेम को बनाया है।

हालाँकि इस गेम की पब्लिशर कंपनी Tencent Games है, जो की चाइना की एक कंपनी है। अभी तक आप इस लेख को पढ़कर सोच रहे होंगे की पुबज गेम के मालिक ब्रेंडन ग्रीन है, तो आपको बता दे की PUBG के मालिक Chang Han Kim है। लेकिन इसे बनाने वाले मुख्य कार्यकर्ता Brendan Greene है।

PUBG किस देश का Game है

इस सवाल को लोग कई तरह से पूछते है, कुछ लोग कहते है, PUBG Mobile किस देश का गेम है? और कुछ लोग PUBG Lite किस देश का गेम है। इस तरह के सवाल करते है। आपको बता दें की ऐसा इसलिए पूछा जाता है। क्योकिं पुबज के दो वर्शन लॉन्च हुए थे। एक PUBG Mobile और एक PUBG Lite इसमें कुछ लोगो का ऐसा माना था की पुबज लाइट और मोबाइल दोनों ही गेम App अलग अलग देशो की है। तो चलिए जानते है, की आखिर सच्चाई क्या है। PUBG किस देश का Game है –

PlayerUnknown’s Battlegrounds (PUBG) दक्षिण कोरिया की एक गेमिंग कम्पनी ब्लूहोल की सहायक PUBG Corporation द्वारा बनाया गया गेम है। जिसे Brendan Greene ने डिज़ाइन किया है। लेकिन इस गेम की पब्लिशर कंपनी Tencent Gaming (Tencent Holdings Ltd.) चाइना की कंपनी है। इसलिए कुछ लोग इस गेम को चाइना का समझते है।

PUBG का Full Form क्या हैं

PUBG का Full Form मतलब इसका पूरा नाम PlayerUnknown’s Battlegrounds (PUBG) है। यह एक ऑनलाइन मल्टीप्लेयर बैटल रॉयल गेम है।

P Player

U Unknown’s

B Battle

G Grounds

PUBG GAME की अन्य फुल फॉर्म

  • MVP Full Form – MVP का फुल फॉर्म Most Valuable Player होती है। यह उपाधि उस टीम या स्क्वाड के खिलाड़ी को मिलती है, जो अपनी टीम को विजय दिलाता है। और अपनी टीम में सबसे अच्छा खेलता है।
  • OP Full Form – OP का फुल फॉर्म ओवर पॉवर्ड Over Powered होता है। यह Pro प्लेयर के लिए होता है।
  • HP Full Form – HP की फुल फॉर्म Hitpoints या Health Points होती है। जो की प्लेयर की हेल्थ को दिखता है, की वह कितनी डैमेज तक और खेल सकता है।
  • AFK Full Form – AFK की फुल फॉर्म “Away From Keyboard” होती है, जिसका उयपोग उस समय किया जाता है, जब प्लेयर अपने कंप्यूटर या मोबाइल से दूर हो।
  • DC Full Form – DC का फुल फ्रॉम Disconnected होता है। इसका उपयोग उस समय किया जाता है। जब किसी प्लेयर का इंटरनेट कनेक्शन खरब हो जाता है।
  • FPP Full Form – First Person Perspective
  • TPP Full Form – Third Person Perspective
  • GLHF Full Form – GLHF की फुल फॉर्म Good Luck Have Fun. होती है। इसका उपयोग मैच शुरू होने से लेकर मैच के अंत तक होता है।
  • TY Full Form – TY की फुल फॉर्म Thank You होती है। इसका उपयोग अपने साथ खेल रहे साथियों के लिए किया जाता है। अगर कोई भी आपका साथी आपको किसी तरह की हेल्प करता है, तो आप उसे थैंक यू कह सकते है।
  • UC Full Form – PUBG मोबाइल में UC की फुल फॉर्म (Unknown Cash) होती है। यह पुबज गेम की एक मुद्रा है। इसका उपयोग कुछ दुर्लभ चीजों की स्किन और कपड़े खरीदने के लिए किया जाता है। 

PUBG के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

PUBG Game किस देश ने बनाया है?

PUBG गेम को दक्षिण कोरियाई वीडियो गेम कंपनी ब्लूहोल और इसकी सहायक कंपनी PUBG Corporation ने बनाया है।

कौन सा देश सबसे ज्यादा PUBG गेम खेलता है?

PUBG मोबाइल गेम के आंकड़ों के अनुसार सबसे ज्यादा PUBG चीन के अंदर खेला जाता है, चीन में PUBG खेलने वाले खिलाडियों की संख्या 24% है, जो संसार की सबसे ज्यादा दर है। इस प्रकार चीन पहले स्थान पर आता है। इसके बाद दूसरे स्थान पर भारत आता है, बहरत में 19% लोग PUBG गेम खेलते है, और तीसरे स्थान पर संयुक्त राज्य अमेरिका जिसमे 12% लोग इस गेम को खेलते है।

किस देश में PUBG UC (Unknown Cash) सबसे सस्ता है?

UC सबसे सस्ती ब्राज़ील देश में है। ब्राज़ील में सिर्फ 3.9 ब्राज़ीलियाई पैसे में 63 यूसी मिल जाती है। वही अगर हम भारत की बात करे तो यहाँ पर इतनी UC के लिए 54 रूपये खर्च करने पड़ते है।

PUBG गेम का लक्ष्य क्या है?

PUBG गेम कहते हुए आपको अंत तक जीवित रहना है। आपको अपनी रक्षा करने के लिए हथियारों को इकठ्ठा करना है। और सभी मुसीबत से बहार रहकर अंत तक जीवित रहना है। ऐसे में अगर कोई आप पर हमला करता है, तो आपको भी सामने वाले पर हमला करना है। जो खिलाड़ी अंत तक जीवित रहता है, वही विजेता होता है।

PUBG गेम क्यों प्रसिद्ध है?

PUBG को लाइव स्ट्रीम करना बहुत आसान है। इसके अलावा इसे खेलते समय आप सभी दोस्तों के साथ बात कर सकते है। आप गेम के दौरान कई चीजे सिख भी सकते है। यह एक रीयलिस्टिक गेम है। जब आप इसको खेलते है, तो आपको ऐसा महसूस होता है, की आप खुद ही गेम के अंदर है। यह इसी वजह से सबसे ज्यादा लोकप्रिय गेम है। PUBG खेलने में भारत दूसरे स्थान पर है।

PUBG गेम को भारत में क्यों प्रतिबंधित किया?

PUGB गेम को भारत ने 2 सितंबर, 2020 को प्रतिबंधित कर दिया था। इसे भारत में बेन करने के पीछे डेटा गोपनीयता की वजह थी। इसकी वजह से भारत का पर्सनल देता चोरी हो रहा था। जिसकी वजह से भारत सरकार ने इसे प्रतिबंधित कर दिया। भारत को छोड़कर अन्य सभी देशो के लिए PUBG, Google Play Store पर उपलब्ध है।

 

Note – यह लेख PUBG Mobile Game पर आधारित था। जिसमे आपको इस गेम से जुड़ी सभी Information दी गयी है। जैसे की PUBG किस Country का गेम है। और इससे सम्बंधित कई फुल फॉर्म के बारे में भी आपको बताया गया है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा। तो कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। अगर इससे लेख से सम्बंधित कोई भी सवाल आपके पास है, तो कृपया कमेंट करके जरूर बताएं, धन्यवाद। 

1 COMMENT

  1. Hello sir i article ko jo aap ne “pubg” pr likha h isko free kr dijiye har ek platform par share krne ke liye. Hume ye Google form m iska link share krna h. Ab kaise kre ?aap ne sirf Facebook, what’s app, pintrest, tweeter pr share krne ka hi options diya h. Please isme share button show kr dijiye.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here