भारत की 10 सबसे सस्ती कार कौन सी है?

0
India Ki Sabse Sasti Car

आज हम भारत की सबसे सस्ती कारों (India Ki Sabse Sasti Car) के बारे में जानेगे। जो की भारत में बहुत ही अच्छी कीमत पर बहुत अच्छे माइलेज के साथ मिल जाती है। अगर हम भारत में Budget Car की बात तो यह 3.78 लाख रुपए से शुरू होती है। कई लोगो का सपना होता है, की उनके पास भी एक अपनी कार हो। तो यहाँ पर बताई गयी सभी करे बहुत अच्छी और सस्ती है। तो आइये जानते है, भारत की सबसे सस्ती कार के बारे में पूरी जानकारी –

1. Maruti Wagon R

Maruti Wagon R भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है, जो की एक फॅमिली के लिए सबसे अच्छी है। Maruti Wagon R कार में मारुति का अपडेटेड K10B 3-सिलिंडर इंजन लगाया गया है, जो की शानदार परफॉर्मेंस और माइलेज देता है। Maruti Wagon R कार की कीमत 4.93 रुपए से शुरु होती है।

2. Maruti Celerio

Maruti Celerio एक बहुत ही अच्छी कार है, जो की बजट कारों की लिस्ट में आती है। Maruti Celerio के अंदर नेक्स्ट जेनरेशन K10 1.0-लीटर 3-सिलेंडर इंजन लगाया गया है, जो की मैनुअल और एएमटी दोनों गियरबॉक्स विकल्प के साथ आता है। यह इंजन 49 Kw (66 hp) का पावर और 89 Nm का टार्क जेनरेट करने में सक्षम है। Maruti सेलेरिओ 7 अलग अलग मॉडल में आती है। जिसके शुरूआती मॉडल की कीमत 4.99 लाख रुपए और लास्ट 6.94 लाख रूपये तक है। यह कीमत Ex Shoroom है, मारुती कंपनी का कहना है, की यह कार 26.68 kmpl का माइलेज देती है।

3. Storms Motors R3

Storms Motors R3 एक इलेक्ट्रिक कार है, जो की इलेक्ट्रिक व्हीकल स्टार्टअप कंपनी Storm Motors द्वारा बनाई गयी है। यह भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार है। जिसमे 48V का बैटरी सिस्टम का उपयोग किया गया है। इससे कार में लगी बैटरी की लाइफ बढ़ जाती है, जो की लगभग 5 से 10 साल ज्यादा चल सकती है। इसके अलावा कार के अंदर यूपीएस स्टोरेज और इमर्जेंसी बैकअप्स भी शामिल है। कंपनी का कहना है, की यह कार एक बार फुल चार्ज होने के बाद लगभग 200 किमी तक चल सकती है। Strom R3 में 4G कनेक्टेड डायग्नोस्टिक इंजन का उपयोग किया गया है, जो की बटेर का स्टेटस और लोकेशन बताता रहता है। Storms Motors R3 की कीमत 4.50 लाख रुपए है, यह टू-सीटर इलेक्ट्रिक कार है।

4. Datsun Go Plus

Datsun Go Plus एक 7 सीटर कार है, जो की 5 मॉडल में उपलब्ध है। इस कार के अंदर 1.2-लीटर 3-सिलिंडर पेट्रोल इंजन लगा हुआ है। Datsun Go Plus मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स दोनों तरह के विकल्प के साथ आती है। इस कार का माइलेज 18 से 19 किलोमीटर प्रति लीटर का है। इसकी शुरूआती कीमत 4.25 लाख रुपए से शुरू होती और इसके टॉप मॉडल तक 6.99 लाख रुपए तक जाती है।

5. Datsun Go

Datsun Go कार की Ex Showroom कीमत 4.02 लाख रुपये से 6.51 लाख रुपये है, यह एक 3 सिलिंडर पेट्रोल इंजन कार है। Datsun Go कार का इंजन 5 स्पीड मैनुअल और CVT ट्रांसमिशन के साथ आता है। इस कार की Ex Shoroom कीमत दिल्ली में 4.02 लाख रुपये से 6.51 लाख रुपये तक है।

6. Maruti Eeco

Maruti Eeco चार वेरिएंट में आती है। जिसमे 5-सीटर स्टैंडर्ड, 5-सीटर एसी, 5-सीटर एसी सीएनजी और 7-सीटर स्टैंडर्ड वेरिएंट शामिल है। कार के अंदर 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिए गए है। इसका इंजन सीएनजी किट (63 पीएस/85 एनएम) के साथ भी आता है। अगर Maruti Eeco के पेट्रोल मोड की बात करें, तो यह मोड पर 16.11 किमी/लीटर तक माइलेज दे देती है। अगर हम इसके सीएनजी वेरिएंट की बात करें, तो इसका सीएनजी वेरिएंट 20.88 किलोमीटर/लीटर का माइलेज देता है। भारत में Maruti Eeco के टॉप मॉडल की कीमत 5.68 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है। इसका शुरूआती मॉडल 4.38 लाख रुपए से शुरू होता है।

7. Renault Kwid

Renault Kwid एक बजट कार है, जिसका शुरआती मॉडल भारत में 4.06 लाख रुपए का है, और इसके टॉप वेरिएंट Climber 1.0L Easy-R (O) की कीमत 5.51 लाख रुपए है। Renault Kwid 21-22 किमी/लीटर का माइलेज देती है।

8. Maruti Alto 800

Maruti Alto 800 के LXI S-CNG की कीमत 4.76 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है। यह एक 5 सीटर कार है, जिसमे 796 cc का इंजन लगा है, यह इंजन 47.33 बीएचपी तक की पावर जेनरेट कर सकता है।

9. Datsun Redi-Go

Datsun Redi-Go एक एंट्री लेवल कार है, जिसकी कीमत 3.83 लाख रुपए से 4.95 लाख रुपये है। कार की कीमत अलग अलग शहर के अनुसार अलग अलग भी हो सकती है। इस कर के अंदर दो पेट्रोल इंजन: 0.8-लीटर (54PS/72Nm) और 1.0 लीटर (69PS/91Nm) मिलते है। कार का माइलेज 20.71 किमी प्रति लीटर से 22 किमी प्रति लीटर के बीच आता है।

10. Maruti S-PRESSO

Maruti S-PRESSO 14 वेरिएंट्स के साथ 6 अलग अलग रंगो में उपलब्ध है। इस कार के अंदर सिर्फ एक ही इंजन है, जो की 998 सीसी 3 सिलेंडर का है, और यह 68 बीएचपी का पॉवर व 90 एनएम का टॉर्क प्रदान करता है। इसके अंदर 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड रूप से लगाए गए है। साथ ही इसके बड़े मॉडल के अंदर ऑटोमेटिक गियर शिफ्ट गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया गया है। इस कर की एक्स शोरूम कीमत 3.78 लाख रूपये है। Maruti S-PRESSO पेट्रोल-मैन्युअल इंजन के लिए 21.4 किमी/लीटर का माइलेज देती है। अगर हम इसके पेट्रोल ऑटोमेटिक इंजन एआरएआई (ARAI) सर्टिफाइड 21.7 किमी/लीटर का माइलेज देती है।

यह जानकारी भी जरूर पढ़ें

Note – यह लेख भारत की सबसे सस्ती कार “India Ki Sabse Sasti Kar” के बारे में था। जिसमे आपको इंडिया की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार के बारे में भी बताया गया है। अगर आपका इस लेख से सम्बंधित कोई भी सवाल है, तो आप हमें कमेंट करके बता सकते है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा, तो कृपया इस लेख को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें, धन्यवाद।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here