How to Write Acknowledgement in Hindi

0
How to Write Acknowledgement in Hindi for Project

How to Write Acknowledgement in Hindi : जब भी हम कोई ऐसा कार्य करते है, जिसे की पब्लिश्ड किया जाता है, और सबके सामने हमें उस कार्य के लिए मान्यता मिलती है। तो उसके लिए हम एक एकनॉलेजमेंट (Acknowledgement) लिखकर उन सभी लोगो को धन्यवाद कह सकते है, जिन्होंने हमें इस कार्य को करने में मदद की थी। लेकिन एकनॉलेजमेंट लिखना बहुत ही कठिन और पेचीदा कार्य है।

क्योकिं इसे लिखते समय आपको यह ध्यान देना चाहिए, की हमें अपनी भाषा को कितना सरल रखनाचाहिए। आइये जानते है, एकनॉलेजमेंट कैसे लिखते है (How to Write Acknowledgement in Hindi) यह लेख आपको धन्यवाद कहना सिखाएगा –

अकेडमिक एकनॉलेजमेंट लिखना

अकेडमिक एकनॉलेजमेंट लिखते समय आपको टेक्निकल प्रोजेक्ट के अंत में अपने कुछ निजी ख्यालों को व्यक्त करना चाहिए, हालाकिं यह व्यक्त करना थोड़ा कठिन हो सकता है। आपने जिस Project पर भी Work किया है, अपने उस दौरान जो भी व्यक्त किया है, आप उसके बारे में बता सकते है।

मान लीजिये आपको अपने प्रोजेक्ट के समय जब भी नींद आयी, तो आपने कॉफी या चाय पीकर खुद को ताजा किया तो आप इसके बारे में भी बता सकते है, हालाकिं यह थोड़ा अजीब लग सकता है। आपको अपने एकनॉलेजमेंट पेज पर सिर्फ उन्ही बातों का जिक्र करना हैं, जिन्होंने आपके कार्य के समय आपकी ममद की थी।

एकनॉलेजमेंट या तो कोई लिस्ट हो सकती है, या फिर कोई पेराग्राफ भी हो सकता है। आप चाहे तो ऐसा भी लिख सकता है, “मैं प्रोफेसर मिश्रा, डॉक्टर शर्मा को धन्यवाद कहना चाहूँगा” इसी तरह से आप इसमें वह सभी नाम जोड़ सकते है, जिन्होंने आपका साथ दिया था।

यह तरीका आपके लिए बिलकुल सही है, आप थोड़ा पर्सनल होकर प्रतियेक व्यक्ति को निजी तरीके से सम्बोधित करें, “में प्रोफेसर मिश्रा को धन्यवाद कहना चाहूंगा, जिन्होंने मेरी इस कार्य में बहुत मदद की, साथ ही डॉक्टर शर्मा को भी जिन्होंने लेब में मेरी मदद की”

इस दौरान कुछ लोगो को जब आप उनके द्वारा की गयी मदद के लिए धन्यवाद कहेंगे, तो इससे दूसरे लोगो को संकोच हो सकता है। इसके लिए बेहतर होगा, की आप सभी नाम अल्फाबेटिकल आर्डर की सूचि में लिखे यह एक सही तरीका होगा।

सबसे पहले आपको अपने महत्वपूर्ण टीचर का नाम लिखना चाहिए

सबसे पहले आपको अपने उस टीचर का नाम लिखना चाहिए, जो आपके प्रोजेक्ट के समय आपके साथ हमेशा रहे है, और हर पल आपके प्रोजेक्ट पर नजर रखी है। इसके बाद आप अन्य सदस्यों का नाम लिखे।

आपने अपने ग्रुप के सभी लोगो को धन्यवाद कहने के लिए उन सभी का नाम एक ही लाइन में भी लिख सकते है। “में हिंदी दादा अपने प्रोजक्ट के दौरान महत्वपूर्ण योगदान के लिए डॉक्टर शर्मा, डॉक्टर मिश्रा, और प्रोफेसर अरोरा को धन्यवाद कहना चाहूंगा ”

वही अगर आपने एक छोटी टीम के साथ कार्य किया है, तो आप उन्हें अलग अलग करके भी धन्यावद कह सकते है। इस प्रोजेक्ट के दौरान जिन छात्रों और कुछ हेल्पर्स ने आपका साथ दिया है, आप उनके लिए भी धन्यवाद कहे।

प्रोजेक्ट के दौरान मिली आर्थिक सहायता के बारे में लिखे

अगर आपको आपके प्रोजेक्ट के दौरान किसी फाउंडेशन या रिसर्च ग्रुप से कोई आर्थिक सहायता मिली है, तो आपको उसके बारे में भी जरूर लिखना चाहिए। जैसे की आपको कोई स्कॉलरशिप मिली है तो आप उस फाउंडेशन या आर्गेनाइजेशन का नाम लिख कर उसको धन्यवाद कहना चाहिए।

अगर आपको यूनिवर्सिटी से स्कॉलरशिप है, तो आप उसका भी समर्थन कर सकते है। आप इस तरह से एक लाइन को अपने एकनॉलेजमेंट लिख सकते है, “में अपनी यूनिवर्सिटी के द्वारा मिली स्कॉलरशिप के लिए अपनी यूनिवर्सिटी को धन्यवाद कहना चाहूंगा, क्योकिं इसके बिना यह प्रोजेक्ट पूरा नहीं हो सकता था”

पर्सनल धन्यवाद और इमोशनल सप्पोर्टर एकनॉलेजमेंट के अंत में लिखे

आप अपने एकनॉलेजमेंट पेज पर अपने माता – पिता, और दोस्तों के बारे में लिख सकते है, अगर उन्होंने आपकी मानसिकता को मजबूत करने में आपका सहयोग दिया है तब। आपको एकनॉलेजमेंट पेज पर प्यार दोस्ती और रिश्तो के बारे में लिखने से बचना चाहिए। क्योकिं दोस्तों और प्यार यह समय के साथ बदल सकते है, कुछ रिश्ते टूट जाते है, जिसकी वजह से आपको बाद में अच्छा नहीं लगेगा।

इसलिए आपको अपने अकेडमिक एकनॉलेजमेंट पेज पर ज्यादा निजी या अंदरूनी बातों के बारे में जिक्र नहीं करना चाहिए।

धन्यवाद स्पीच कैसे लिखे

आप अपने Acknowledgement पेज में धन्यवाद स्पीच को एक या दो मिनट से ज्याद ना लिखे। क्योकिं आपने कोई पुरूस्कार जीता है, जिसकी वजह से आपके सामने एक ऑडियंस है। और यह ऑडियंस ऐसे नाम नहीं सुन्ना चाहेगी, जिन्हे यह जानती ना हो।

आपको वहां पर मौजूद ऑडियंस की प्राथमिक के अनुसार धन्यवाद कहना चाहिए। जिन्हे ऐसे लोग जरूर होने चाहिए, जिन्होंने आपके प्रोजक्ट के दौरान आपकी सहायता की है। जब आप अपनी स्पीच में वहां पर मौजूद लोगो को धन्यवाद कहेंगे, तो वह लोग खुद को अहम् महसूस करेंगे।

अगर आप किसी महत्वपूर्ण शख्स को धन्यवाद कहना चाहते है, तो इसके लिए आपको उससे जुड़ी एक छोटी सी कहानी को उसके साथ जरूर जोड़ना चाहिए। यह कहानी आपके और उस ख़ास व्यक्ति के बिच का सबसे अच्छा पल होना चाहिए।

आपको हमेशा अपनी स्पीच विनम्रता से पेश करनी चाहिए। अगर आपको कोई छोटा सा मजाक भी करना है, तो उसको भी बहुत ही सहज तरीके से करें। जिससे की किसी को उस बात का बुरा ना लगे। आपको वहां पर आयी सभी ऑडियंस का ध्यान रखना है। आपकी स्पीच में आकर्षण होना चाहिए, जिससे की लोग आपकी बातों से ऊबने ना लग जाएँ।

अन्य एकनॉलेजमेंट कैसे लिखे

किसी Project के अलावा भी कई तरह के अन्य एकनॉलेजमेंट हो सकते है, जिनके बारे में आपको जरूर जानना चाहिए –

अगर आप छोटी कहानियां, कवितायेँ, या नावेल लिख रहे है, तो आपको सभी पहले पब्लिकेशनस को क्रेडिट देना पड़ेगा। जिन्होंने आपके कार्य को पब्लिक के सामने पेश किया है। इसके लिए आप अपनी किताब के आखिरी पेज पर अल्फाबेटिकल आर्डर में पब्लिकेशन का नाम लिखकर उन्हें निजी रूप से धन्यवाद कह सकते है।

अगर आपको म्यूजिक पसंद है, तो आप अपनी खुद की एल्बम रिलीज़ करना चाहते है, तो आपको अपने सभी दोस्तों के बताना चाहिए। आप आप इसमें अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों, और जिन्होंने आपके इस म्यूजिक एल्बम में मदद की है, उन सभी को धन्यवाद कहना चाहिए। जिसमे रिकॉर्डिंग इंजिनियर से लेकर सभी छोटे बड़े लोग शामिल होने चाहिए।

आपको अपने द्वारा लिखे गए Acknowledgement पेज को लिखने के बाद खुद से जरूर चेक कर लेना चाहिए। इसके अलावा आप चाहे तो अपने किसी दोस्त से भी यह चेक करवा सकते है। जिससे की अगर इसमें कोई स्पेलिंग मिस्टेक हो तो आपको तुरंत पता चल जाएँ।

Acknowledgement से जुड़ी महत्वपूर्ण बात

आपको अपना Acknowledgement लिखने से पहले कुछ अन्य Acknowledgement भी जरूर देखने चाहिए। जिनसे आपको लिखने का आईडिया मिल जाता है। यहाँ पर बताये गए सभी Acknowledgement Tips सिर्फ उदहारण के तोर पर थे। आप अपने एकनॉलेजमेंट को अपने अनुसार लिखे।

यह जानकारी भी जरूर पढ़ें

Note : यह लेख How to Write Acknowledgement in Hindi for Project के बारे में था। जिसमे आपको Acknowledgement कैसे लिखते है? (How to Write Acknowledgement in Hindi) इसके बारे में बताया गया है। अगर आपका इस लेख से सम्बंधित कोई भी सवाल है, तो आप हमें कमेंट करके बता सकते है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा, तो कृपया इस लेख को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें, धन्यवाद।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here