हिंदी दिवस कब मनाया जाता है 2024 | Hindi Diwas Kab Manaya Jata Hai

0
Hindi Divas Kab Manaya Jata Hai

Hindi Diwas Kab Manaya Jata Hai – भारत में सबसे ज्यादा हिंदी भाषा बोली जाती है, लेकिन क्या आपको पता है, हिंदी दिवस कब मनाया जाता है? और क्यों मनाया जाता है? आज हम इस लेख में आपको इससे जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां देने वाले है।

आप इस लेख को ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़ें। आपके हिंदी दिवस सम्बंधित सभी सवालो के जबाब आपको इस लेख में मिल जाएंगे। जिस दिन हिंदी दिवस मनाया जाता है, उस दिन हिंदी भाषा को राजभाषा के रूप में चुना गया था। इसलिए हिंदी दिवस को मनाया जाता है, इसके अलावा लोगो के प्रति हिंदी भाषा को जागरूक करना भी इस दिन को मानाने का विशेष उद्देश्य है।

क्योकिं वर्तमान समय में अंग्रेजी भाषा को ज्यादा महत्त्व दिया जा रहे है, जिसकी वजह से स्कूलों में हिंदी को लोग बहुत कम पढ़ रहे है। हालाकिं अभी भी सरकारी दफ्तरों में हिंदी का उपयोग किया जाता है, लेकिन अगर हम प्राइवेट सेक्टर की बात करें, तो उसमे हिंदी का उपयोग बहुत कम किया जाता है,

अब चाहे वह प्राइवेट सेक्टर पूर्ण रूप से भारत का ही क्यों ना हो। तो आज आपको हिंदी भाषा के प्रति जागरूक करने के लिए ही इस लेख में हिंदी दिवस कब मनाया जाता है (Hindi Divas Kab Manaya Jata Hai) यह बताने वाले है, जिससे की आप भी इस दिन को हमेशा याद रखें। तो आइये जानते है, हिंदी दिवस के बारे में जानकारी –

हिंदी दिवस कब मनाया जाता है?

प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। 14 सितंबर सन 1949 को हिंदी भाषा को भारतीय संविधान द्वारा भारत की राजभाषा के रूप में चुना गया था। जिसके अंतर्गत ऐसा निर्णय लिया गया था, की हिन्दी केंद्र सरकार की आधिकारिक भाषा होगी। आमतौर पर हिंदी को भारत के सभी क्षेत्रों में बोला जाता है, इसलिए इसे राजभाषा बनाने का निर्णय लिया गया था।

हिंदी भाषा की जागरूकता के लिए पहली बार 14 सितम्बर सन 1953 को हिंदी दिवस के रूप में मनाया गया था। और आज भी प्रत्येक वर्ष 4 सितम्बर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। हिंदी को बढ़ावा देने के लिए कई साहित्यकारों ने प्रयास किये थे, जिनमे काका कालेलकर, सेठ गोविन्ददास, राजेन्द्र सिंह, और हजारी प्रसाद द्विवेदी जी आदि शामिल थे।

हिंदी दिवस क्यों मनाते हैं, हिंदी दिवस का इतिहास

भारत एक हिंदुत्व देश है, जहाँ पर आमतौर पर लगभग 77% से अधिक लोग हिंदी भाषा को लिखते और पढ़ते है, लेकिन फिर भी हिंदी को राष्ट्रीय भाषा का दर्जा नहीं मिला है। आज भी अगर कोई व्यक्ति किसी प्राइवेट दफ्तर में जाता है, तो वजह पर उस व्यक्ति को ज्यादा महत्त्व दिया जाता है,

जिसे अंग्रेजी बोलना और लिखना अच्छी तरह से आता है। आपको बता दें, की गाँधी जी ने सन 1918 में हिन्दी साहित्य सम्मेलन के दौरान हिंदी को राजभाषा बनाने के लिए जोर डाला था। गाँधी जी ने हिंदी को जनमानस की भाषा भी कहा था।

लेकिन सन 1918 के बाद बहुत समय तक इस का कोई जिक्र नहीं किया गया, लेकिन बहुत विचार और परामर्श के बाद स्वतंत्र भारत में 14 सितम्बर 1949 को राजभाषा का दर्जा प्राप्त हुआ, जिसका वर्णन भारतीय संविधान के भाग 17 के अध्याय की अनुच्छेद 343(1) किया गया है, जिसमे साफ साफ लिखा है, की संघ की राष्ट्रभाषा हिन्दी और लिपि देवनागरी होगी। इसी दिन व्यौहार राजेन्द्र सिंहा जो की हिन्दी के मूर्धन्य साहित्यकार थे उनका 50वाँ जन्मदिन था, इसलिए इस दिन को हिंदी दिवस के लिए सर्वोत्तम समझा गया था।

पूरी दुनिया में हिंदी भाषा तीसरे नंबर है, जो की दुनिया में बोली जाती है, पहले और दूसरे नंबर पर अंग्रेजी और चीनी भाषा बोली जाती है। लेकिन हिंदी भाषा को बोलना तो सभी लोग जानते है, लेकिन उसे लिखने और पढ़ने वाली की संख्या बहुत कम है। वर्तमान समय में हिंदी भाषा पर अंग्रेजी शब्दों का बहुत ज्यादा प्रभाव पड़ा है, लोग हिंदी लिखने के लिए आज कल अंग्रेजी भाषा के शब्दों का उपयोग करते है। जिसकी वजह से भविष्य में हिंदी लेखन विलुप्त होने की तरफ है।

इसी लिए हिंदी दिवस को मनाया जाता है, जिससे की जो लोग आज भी हिंदी का अधिक ज्ञान रखते है, वह हिंदी के प्रति अपने कर्तव्य का पालन करें, और हिंदी भाषा को विलुप्त होने से बचाये। हिंदी को आज तक संयुक्त राष्ट्र संघ की भाषाओँ में शामिल नहीं किया गया है।

हिंदी दिवस के दिन भी बहुत से लोग अंग्रेजी में सोशल मीडिया पर पोस्ट करते है, लेकिन अखबारों में हिंदी भाषा की जागरूकता के लिए बार बार कहा जाता है, की कम से कम हिंदी दिवस के दिन तो आप लोग हिंदी में लिख सकते है। अगर आप एक भारतीय नागरिक है, तो आपका कर्तव्य है, की आप कम से कम एक दिन 14 सितम्बर को सभी जगह पर हिंदी भाषा में ही लिखे।

हिंदी दिवस कैसे मनाया जाता है?

हिंदी दिवस के दिन सभी हिंदी स्कूलों और में बच्चो को हिंदी भाषा के बारे में सिखाया और बताया जाता है। इसके अलावा सभी नागरिको से यह कहा जाता है, की कृपया हिंदी दिवस के दिन अपने दैनिक कार्यों में हिंदी भाषा का उपयोग करें। इसके अलावा कुछ हिंदी स्कूलों में तरह तरह की प्रतियोगिता भी कराई जाती है, जिसमे बच्चे हिंदी भाषा में कविता, निबंध आदि लिखकर लाते है। जिसमे बच्चो को पुरस्कार से भी सम्मानित किया जाता है।

हिंदी दिवस के दिन कई पुरस्कारों का वितरण भी किया जाता है, जिसमे राजभाषा गौरव, और कीर्ति पुरस्कार शामिल है। राजभाषा गौरव पुरस्कार उस व्यक्ति को दिया जाता है, जिसने कोई हिंदी भाषा में अच्छी पुस्तक लिखी हो, और कीर्ति पुरस्कार उस व्यक्ति को दिया जाता है, जिसने अपने कार्यकाल के दौरान ज्यादातर हिंदी भाषा को लिखा और बोलै हो, और हमेशा हिंदी भाषा के प्रति लोगो को जागरूक किया हो।

हिंदी दिवस के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न –

विश्व हिंदी दिवस मनाने की शुरुआत कब से हुई?

विश्व में हिंदी भाषा के प्रति जागरूकता और प्रचार प्रसार करने के उद्देश्य से विश्व हिन्दी सम्मेलनों की शुरुआत की गई थी। विश्व में प्रथम विश्व हिन्दी सम्मेलन 10 जनवरी 1975 को नागपुर में मनाया गया था। तब से आज तक प्रत्येक वर्ष की 10 जनवरी को “विश्व हिन्दी दिवस” के रूप में मनाया जाता है।

हिंदुस्तान में हिंदी दिवस मनाने की आवश्यकता क्यों है?

जब सन 1947 को भारत अंग्रेजी हुकूमत से आजाद हुआ था, तो देश में भाषा को लेकर बहुत से विवाद हुए थे। इसलिए 14 सितम्बर 1949 को हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिया गया। हिंदुस्तान में हिंदी भाषा के प्रति जागरूकता बढ़ने के लिए हिंदी दिवस को मनाया जाता है।

हिंदी भाषा कब से शुरू हुई?

14 सितम्बर 1949 को व्यौहार राजेन्द्र सिन्हा के 50 वें जन्मदिन पर हिंदी भाषा को राजभाषा का दर्जा प्राप्त हुआ था। तब से आज तक भारत में हिंदी प्रत्येक वर्ष हिंदी दिवस मनाया जाता है, और हम इस तिथि को यह भी मान सकते है, की भारत में इसी साल से हिंदी भाषा आधिकारिक रूप से शुरू हुई थी।

भारत की राष्ट्र भाषा कौन सी है?

भारत में अभी तक संविधान के मुताबिक किसी भी भाषा को राष्ट्र भाषा का दर्जा प्राप्त नहीं है। हालाकिं भारत सरकार ने 22 भाषाओँ को आधिकारिक भाषा के रूप में चुना है। इन 22 आधिकारिक भाषाओँ में निम्न भाषाएँ शामिल है – नेपाली, तेलुगू, बोड़ो, पंजाबी, संस्कृत, संतली, सिंधी, तमिल, कन्नड़, असमी, उर्दू, ओडिया, कश्मीरी, कोंकणी, मैथिली, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, डोगरी, बंगाली और गुजराती है।

Note – इस लेख में आपको बताया गया है, की हिंदी दिवस कब मनाया जाता है? जिसमे आपको हिंदी के बारे में और भी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गयी है। जिसमे हिंदी दिवस क्यों मनाया जाता है, भारत की राष्ट्र भाषा क्या है, और भी कई महत्वपूर्ण जानकारियां इस लेख में शामिल थी। अगर आपका इस लेख से सम्बंधित कोई भी सवाल है, तो आप हमें कमेंट करके बता सकते है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इस लेख को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें, धन्यवाद।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here