(10 फ्री तरीके) गूगल से पैसे कैसे कमाए | Google Se Paise Kaise Kamaye 2024

0
Google Se Paise Kaise Kamaye

Google Se Paise Kaise Kamaye यह एक सबसे ज्यादा पूछे जाना वाला सवाल है। ज्यादातर लोग गूगल से यही सवाल करते है, गूगल पैसे कैसे कमाए ऑनलाइन? आज हम इस लेख में इससे जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के बारे में जानने वाले है। अगर आप इस लेख को पूरा पढ़ लेते है, तो मुझे पूरी उम्मीद है, की आप आज से ही गूगल से पैसे कमाने के तरीको को अपनाकर पैसे कमा सकते है।

हालाकिं अगर आप गूगल से पैसे कमाना चाहते है, तो इसके लिए आपके पास एक स्मार्टफोन या कंप्यूटर होना बहुत आवश्यक है। आज के समय में लगभग सभी लोगो के पास Android फ़ोन है। जिसका उपयोग करके आप ऑनलाइन गूगल की मदद से पैसे कमा सकते है।

गूगल एक ऐसा प्लेटफार्म है, जहाँ पर लगभग पूरी दुनिया के लोग अपने सवालों के जबाब ढूढंते है। यहाँ पर आप भी लोगो के सवालों का जबाब देकर पैसे कमा सकते है, गूगल ऐसी बहुत सी भाषाओं को सपोर्ट करता है, जिनकी मदद से आप पैसे कमा सकते है। इसके बारे में हम निचे के लिए में विस्तार से जानने वाले है।

आज के समय में ज़माना पूरी तरह से बदलता जा रहा है। सभी चीजे डिजिटल हो चुकी चुकी है। जिसकी वजह से ऑनलाइन घर बैठे पैसा कमाने के भी बहुत सारे नए नए विकल्प खुलते जा रहे है। हालाकिं बहुत से लोगो को आज भी यह नहीं पता है, की गूगल से कितना पैसा कमाया जा सकता है, और कैसे कमाया जा सकता है।

अगर आप सभी चीजे विस्तार से जानना चाहते है, तो आपको यह लेख पूरा ध्यानपूर्वक पढ़ा चाहिए। मुझे पूरा विश्वास है, की आप इस लेख को पढ़ने के बाद अपनी ऑनलाइन पैसे कमाने की यात्रा को शुरू कर देंगे, और आने वाले कुछ समय में आपकी ऑनलाइन कमाई होना शुरू हो जायेगी। गूगल से ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए यह जानने से पहले, आइये सबसे पहले जानते है, गूगल क्या है –

गूगल क्या है

गूगल दुनिया की सबसे बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियों में से एक है, जो की एक अमेरिकन मल्टीनेशनल टेक्नोलॉजी कंपनी है, यह LLC (Limited Liability Company) जो की कई तरह की सेवाएं प्रदान करती है, जिसमे Search Engine Technology, Online Advertising, Cloud Computing, Computer Software, Quantum Computing, E-commerce, Artificial Intelligence आदि शामिल है।

हालाकिं मुख्य रूप से गूगल अपने सर्च इंजन के लिए जानी जाती है। गूगल की स्थापना September 4, 1998 को हुई थी। यह अपनी सेवाएं Worldwide प्रदान करती है। Google के फाउंडर्स Larry Page, Sergey Brin है। आज गूगल के सर्च इंजन का उपयोग छोटे बच्चो से लेकर बड़े लोगो तक सभी लोग करते है।

और ऐसे बहुत से तरीके है, जिनके द्वारा आप गूगल से पैसे भी कमा सकते है। अगर आप गूगल के बारे में विस्तार से जानना चाहते है, तो आप यह लेख पूरा पढ़ सकते है, गूगल क्या है आइये अब जानते है, गूगल से पैसे कैसे कमाए।

ऑनलाइन घर बैठे गूगल से पैसे कैसे कमाए 2023

गूगल से पैसे कमाने के बहुत सारे तरीके है, लेकिन मुख्यरूप से गूगल से पैसे कमाने के लिए Google AdSense का उपयोग किया जाता है। इसके लिए आपको ब्लॉग, वेबसाइट या YouTube Channel की आवश्यकता होती है। इसके अलावा अगर आपके पास कोई App है, या फिर आप App बनाना जानते है, तो भी आप गूगल से पैसे कमा सकते है।

हालाकिं जो गूगल या ऑनलाइन पैसे कमाने की दुनिया में बिलकुल नये लोग है, उन्हें इसके बारे में विस्तार से जानना बहुत जरुरी है। इसके अलावा आपको यह भी जानना बहुत जरुरी है, की आपको किस क्षेत्र में जाना चाहिए, क्योकिं यूट्यूब और ब्लॉग्गिंग दोनों अलग अलग क्षेत्र है। इसके अलावा अगर आप गूगल के द्वारा प्रदान की जाने वाली कुछ Apps का उपयोग करके भी पैसे कमा सकते है। आइये जानते है, गूगल से कैसे पैसे कमाए :

1. Blogger के द्वारा गूगल से पैसे कमाए

Blogger

गूगल से पैसे कमाने के मामले में एक बहुत ही लोकप्रिय और अच्छा प्लेटफार्म है। जिसकी मदद से आप कुछ चीजों को सीखने के बाद पैसा कामना शुरू कर सकते है। ब्लॉगर गूगल का ही एक प्लेटफार्म है, जिसकी ऑफिसियल वेबसाइट https://www.blogger.com है। ब्लॉगर के द्वारा आप अपने विचार लोगो के साथ साझा कर सकते है।

या अपने अपने जीवन में या अपने कार्य आदि में जिस प्रकार के भी अनुभव लिए है, उन सभी को आप ब्लॉगर पर शेयर कर सकते है। जब आपके ब्लॉग को लोग पढ़ते है, तो गूगल आपको उसके पैसे देता है। लेकिन ब्लॉगर से पैसे कमाने का एक पूरा प्रोसेस होता है। जिसके बाद आप यहाँ से पैसे कमा सकते है। आइये जानते है, Step by Step पूरा प्रोसेस :

  • सबसे पहले आपको अपने ब्लॉग का एक Niche या कैटेगरी का चुनाव करना होगा। जिसके बारे में आप अपने ब्लॉग पर लिख सकते है।
  • इसके बाद आपको अपने Niche से सम्बंधित एक Domain Name खरीदना है, आप चाहे तो कोई भी अच्छा Unique Domain भी खरीद सकते है।
  • Blogger में आपको Hosting की आवश्यकता नहीं होती है, तो यहाँ पर आप बिलकुल फ्री में अपने डोमेन को ब्लॉग के साथ कनेक्ट कर सकते है।
  • इसके बाद आपको ब्लॉगर में एक अच्छी सी थीम को Install करना है, जो की पूरी तरह से Desktop और Mobile फ्रेंडली होनी चाहिए।
  • अपने ब्लॉग में किसी भी तरह के स्लाइडर और एनीमेशन का उपयोग ना करे, उसे बिलकुल सामान्य रखे जिससे यूजर को किसी भी तरह की कोई समस्यां ना हो। ब्लॉग का कलर भी बेसिक और साफ़ रखे।
  • ब्लॉग में सभी महत्वपूर्ण पेज जरूर बनाये जिसमे, Home, Contact Us, About Us,Privacy Policy, Terms and Conditions, Disclaimer शामिल है, उदहारण के लिए आप Hindi Dada Blog के पेज देख सकते है।
  • इसके बाद आपको अपने ब्लॉग पर आर्टिकल लिखना शुरू करना है, आप आर्टिकल खुद से लिखी कही से भी कंटेंट को कॉपी ना करें।
  • आपकी पोस्ट यूजर फ्रेंडली और SEO फ्रेंडली होनी चाहिए।
  • इसके बाद आप इस पोस्ट को पब्लिश्ड करने के बाद सोशल मीडिया पर शेयर करें।
  • इसके बाद आपको अपने ब्लॉग को Google AdSense का अप्पोवल लेने के लिए अप्लाई करना है। Adsense का अप्रूवल कैसे ले इसके बारे में जाने के लिए यह लेख पूरा पढ़ें : Google Adsense Approve कैसे करें
  • जब आपको AdSense का Approval मिल जाएगा, तो इसके बाद आप अपनी वेबसाइट पर Ads लगाकर, पैसे कमाना शुरू कर सकते है।

2. YouTube के द्वारा गूगल से पैसे कमाए

YouTube

अगर आप गूगल से पैसा कमाना चाहते है, तो आपके लिए यूट्यूब भी एक शानदार प्लेटफार्म है। यूट्यूब गूगल का ही एक वीडियो शेयरिंग प्लेटफार्म है। यहाँ पर आपको आपके द्वारा बनाई गयी वीडियो से पैसे मिलते है। यूट्यूब गूगल का ही एक प्रोडक्ट है, यहाँ पर आज के समय में भारत में बहुत से ऐसे लोग है, जो महीने का लाखो रूपये कमा रहे है।

अगर आप भी यूट्यूब पर मेहनत करते है, तो आप भी आने वाले समय में यहाँ से अच्छे पैसे कमा सकते है। आइये जानते है, आपको यूट्यूब से पैसे कमाने के लिए किस तरह से शुरुआत करनी चाहिए :

  • यूट्यूब से पैसे कमाने के लिए सबसे पहले आपके पास एक Gmail ID होनी चाहिए।
  • इसके बाद आपको अपने चैनल का Niche या कैटेगेरी को सेलेक्ट करना है।
  • इसके बाद आपको अपनी Gmail ID से आपको गूगल पर जाकर एक Youtube चैनल बनाना है।
  • इसके लिए आपको अपने चैनल का एक अच्छा और Unique सा नाम ढूंढ़ना है, जो की याद रखने में भी आसान हो।
  • यूट्यूब चैनल बनाने के बाद आपको अपने यूट्यूब चैनल को अपने मोबाइल नंबर से वेरीफाई करवाना है, इसके अलावा आज के समय में यूट्यूब चैनल को अपनी ID Proof से भी वेरीफाई करवाना होता है।
  • इसके बाद आपको अपने यूट्यूब चैनल के लिए लोगो और Banner बनाना चाहिए। आप लोगो को की जगह प्रोफाइल में अपना फोटो भी लगा सकते है। यह आपके ऊपर निर्भर करता है।
  • साथ ही आपको अपने यूट्यूब चैनल की कुछ डिफ़ॉल्ट सेटिंग को भी सेट कर देना चाहिए। इसके बारे में आप गूगल पर या यूट्यूब वीडियो पर देख सकते है।
  • पूरा चैनल सेटअप करने के बाद आपको अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो अपलोड करनी चाहिए, और सभी वीडियो के लिए आपको एक अलग Custom Thumbnail बनाना चाहिए।
  • वीडियो अपलोड करते समय Title, Tag Description और Keyword आदि को अच्छी तरह से Add करना चाहिए। इसके लिए गूगल पर आपको बहुत सारे टूल मिल जाएंगे, जिनकी मदद से आप कीवर्ड निकाल सकते है।
  • 4000 घंटे का वाच टाइम और 1000 Subscribers करने के लिए आपको नियमित रूप से अपने यूट्यूब चैनल पर काम करना पड़ेगा।
  • इसके अलावा आप अपने यूट्यूब चैनल के लिए Sponsor भी ढूंढ सकते है, जिससे आपकी Earning होना शुरू हो जायेगा।
  • जब आप Google Adsense की सभी पॉलिसी को पूरा कर लेते है, तो आप अपने YouTube Channel को Adsense के लिए Apply कर सकते है। इसके बाद आपका यूट्यूब चैनल Monetize हो जाएगा, और आपकी कमाई होना शुरू हो जाएगी।
  • यूट्यूब से पैसे कैसे कमाए

3. Google Play Store से पैसे कमाए

Play Store

Play Store गूगल का ही एक प्रोडक्ट है, जहाँ पर एंड्राइड एप्लीकेशन मिलती है। अगर हम Android स्मार्टफोन की बात करें, तो यह बिना Apps के बिलकुल बेकार है, आज के समय में तरह तरह की Useful App प्ले स्टोर पर मौजूद है, उनके जो Developer होते है,

उन्हें इन App के पैसे जब मिलते है, जब कोई भी यूजर इनकी App को डाउनलोड करता है। अगर आप भी Play Store से पैसे कमाना चाहते है, तो आपको कुछ प्रोसेस को फॉलो करना चाहिए, आइये जानते है :

  • सबसे पहले आपको आपको एक Unique App का आईडिया लेना है, जिससे की App का उपयोग करने वाले यूजर को कोई फायदा मिले
  • इसके बाद अगर आप खुद से App बनाना चाहते है, तो आपको किसी Without Coding वाले Appliation Maker Tool का उपयोग करना चाहिए, लेकिन अगर आप किसी Developer से बनवाते है, तो इसमें आपके पैसे लगेंगे, यह आपके ऊपर निर्भर करता है। आप चाहे तो यूट्यूब पर Tutorial देखकर कर भी अपनी खुद की App बना सकते है।
  • इसके बाद आपको अपनी App का Design बिलकुल सामान्य रखना है, जिससे की यूजर को किसी भी तरह की कोई समस्यां ना हो।
  • अपनी Application में जितना हो सके अधिक से अधिक Fetures को Add करने पर ध्यान दें।
  • App बनाने के बाद उसकी अच्छी तरह से Testing करें, इसके बाद आप उसे गूगल प्ले स्टोर पर लॉन्च करें।
  • गूगल पर App को Lounch करने के लिए आपको One Time $25 की फीस देनी होती है।
  • इसके बाद आप AdMob के द्वारा अपनी App को Monetize कर सकते है, और गूगल के Ads लगाकर पैसे कामना शुरू कर सकते है।
  • जैसे जैसे आपकी App के डाउनलोड बढ़ेंगे, उसी तरह से आपकी कमाई भी बढ़ती जायेगी।
  • आप चाहे तो अपने Apps के Download बढ़वाने के लिए उसका Promotion भी कर सकते है।
  • इस तरह से आप गूगल के द्वारा प्ले स्टोर से पैसे कमा सकते है।

 

यह जानकारी भी जरूर पढ़ें

4. Google AdSense से पैसे कमाए

Google AdSense

Google AdSense से पैसे कमाने के दो तरीके है, जिनके बारे में आपको ऊपर बताया गया है। इसके लिए आपके पास या तो एक Blog होना चाहिए, या फिर एक YouTube Channel अगर आपके पास ब्लॉग है, तो आप उस पर कंटेंट लिखकर उसे AdSense से Approve करा सकते है। अगर आपके पास यूट्यूब चैनल है, तो आप वहां पर 1000 हजार सब्सक्राइबर और 4000 हजार घंटे का वाच टाइम पूरा करके AdSene Approval ले सकते है। आइये जानते है, AdSense का अप्रूवल कैसे मिलता है।

  • सबसे पहले आपके पास AdSense Account बनाने के लिए ब्लॉग या यूट्यूब चैनल होना जरुरी है।
  • इसके बाद आपको अपनी Email ID से Google AdSense पर Login करना है।
  • इसके बाद आपको AdSense में कुछ महत्वपूर्ण जानकारियों को भरना होता है।
  • यहाँ से आपके बैंक अकाउंट में पहली पेमेंट 100$ पुरे होने के बाद आती है।
  • अगर आप AdSense से सम्बंधित सभी जानकारी विस्तार से जानना चाहते है, तो आप इस लेख को पूरा पढ़े : AdSense Approval कैसे लें

5. Google Adwords (Ads) से पैसे कमाए

Google Adwords

Google Adwords गूगल का ही एक प्रोडक्ट है, जिसका उपयोग ऑनलाइन विज्ञापन चलाने के लिए किया जाता है। आप यहाँ से अपने किसी भी प्रोडक्ट को आसानी से प्रोमोट कर सकते है। हालाकिं इसके लिए आपको पैसे लगाने की आवश्यकता होती है। लेकिन इसमें आपका पैसा सही यूजर पर खर्च होता है।

ऐसा इसलिए क्योकिं यहाँ पर आप अपने प्रोडक्ट को सही Audience तक पंहुचा सकते है। इसके अलावा अगर आपके पास कोई ऐसा प्रोडक्ट है, जिस पर आपको अच्छी कमिशन मिलती है, तो भी आप इसका उपयोग करके पैसा कमा सकते है। आइये जानते है, किस तरह से आप अपने प्रोडक्ट को Google Ads की मदद से प्रोमोट करके पैसा कमा सकते है :

  • सबसे पहले आपको Google Ads की Official Website पर जाना है।
  • इसके बाद आपको यहाँ पर अपनी Gmail ID से लॉगिन करना है।
  • इसके बाद आप जिस भी प्रोडक्ट का Ads चलना चाहते है, उससे सम्बंधित एक Campaign बनाये।
  • यहाँ पर आपको अपनी Audience और Location को अच्छी तरह से टारगेट करना है। साथ ही आपको Keyword भी अच्छी तरह से सेलेक्ट करने है।
  • अपने Google Ads को और बेहतर बनाने के लिए आप Site Extension का भी उपयोग कर सकते है।
  • अगर आप Google Ads में बिलकुल नई है, तो इसके लिए आपको शुरुआत में गूगल के तरह से एक Assistant मिलता है, जो आपको आपके Ads को बेहतर बनाने में आपकी मदद करता है।
  • इस तरह से आप यहाँ से Product को Sell करके पैसे कमा सकते है। हालाकिं इसमें आपको निवेश भी करना पड़ता है।

6. Google Pay से पैसे कमाए

Google Pay

Google Pay से भी आप ऑनलाइन पैसे कमा सकते है। यह गूगल का ही एक ऑनलाइन बैंकिंग एप्लीकेशन है, जिसका उपयोग लेन देन, मोबाइल रिचार्ज, और कई तरह के बिलों का भुगतान करने के लिए किया जाता है। यह आपको पैसे कमाने का मौका भी देता है। हालाकिं Google Pay से आप महीने का लाखो रूपये तो नहीं कमा सकते है, लेकिन यहाँ से आप थोड़े बहुत पैसे जरूर कमा सकते है।

आइये जानते है, गूगल पे से पैसे कैसे कमाए :

  • सबसे पहले आपको गूगल Play Store में जाना है, यहाँ से Google Pay को अपने फ़ोन में Install करना है।
  • इसके बाद आपको अपने फ़ोन में गूगल पे को अपने बैंक में रेजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से Sign In करना है।
  • यह आपके मोबाइल पर एक OTP सेंड करेगा, यह OTP डालने के बाद आपका गूगल पे एक्टिवेट हो जाएगा।
  • अगर आप से यह आपके Debit Card की कोई जानकारी मांगता है, तो आप वह भी डाल दे।
  • जब आपका अकाउंट बन जाएगा, तो आपको इसकी सेटिंग में एक Refer and Earn का विकल्प नजर आएगा।
  • आप इसमें से लिंक कॉपी करके अपने दोस्तों या अपने परिवार में सबको सेंड कर सकते है, जब भी उस लिंक से कोई अपना Google Pay अकाउंट बनाएगा और उससे लेन देन करेगा, तो आपको इसके पैसे मिलेंगे।
  • इसके अलावा आपको गूगल पे से Transaction करने पर Cashback भी मिलता है, और कई तरह के शॉपिंग वाउचर भी मिलते है।

7. Google AdMob से पैसे कमाए

Google AdMob

Google AdMob से अगर आप पैसे कामना चाहते है, तो इसके लिए आपके पास एक Android App का होना बहुत जरुरी है। अगर आपके पास एक App है, तो आप इससे पैसे कमा सकते है। अगर आपके पास App नहीं है, तो आप किसी से एक अच्छी सी App बनवाकर उसे Google AdMob के साथ कनेक्ट करके पैसे कमा सकते है, आइये जानते है, इसका पूरा प्रोसेस :

  • सबसे पहले आपको गूगल AdMob की वेबसाइट पर जाना है, और अपनी Email ID से एक Google AdMob अकाउंट बनाना है।
  • इसके बाद आपको अपनी App को AdMob के अंदर Sumbitt करना है।
  • जब आपकी App को Approval मिल जाएगा, तो इसके बाद आप उस पर Ads लगा सकते है।
  • AdMob के अकाउंट में Ads Unit का एक Option मिलेगा, यहाँ से आप अपनी App के लिए Ads Unit बनाकर अपनी App में लगा सकते है।
  • हालाकिं आपको इससे पहले अपनी App को प्ले स्टोर में भी अपलोड करना है, जिसके लिए आपको 25 डॉलर गूगल को देने होंगे।
  • जब आप सारा प्रोसेस पूरा कर लेते है, तो इसके बाद आप Ads Mob से पैसा कामना शुरू कर सकते है।

8. Google Task Mate के द्वारा गूगल से पैसे कमाए

Google Task Mate

Task Mate गूगल की एक Earning App है, जिसकी मदद से आप कुछ छोटे छोटे Task को पूरा करके पैसे कमा सकते है। और इन पैसो को आप अपने बैंक अकाउंट में सीधा ट्रांसफर कर सकते है। यहाँ पर आपको बहुत से अच्छे अच्छे टैक्स मिलते है,

जैसे की आप यहाँ पर कुछ Sentence को रिकॉर्ड कर सकते है, आप पैदल चलकर अपने पास की दुकानों के फोटो को अपलोड कर सकते है, और भी बहुत से टास्क इसी तरह के होते है। आइये जानते है, गूगल टास्क मेट की मदद से आप पैसे कैसे कमा सकते है :

  • सबसे पहले आपने फ़ोन के गूगल प्ले स्टोर में जाना है, वहां से आपको Task Mate App को Install करना है।
  • इसके बाद आपको इस App को अपनी Gmail ID से Sign Up करना है।
  • इसके बाद आप से गूगल आपकी प्रोफाइल के बारे में पूछेगा, आप किस तरह का वर्क करना चाहते है, field Work या Work फ्रॉम होम, अगर आप Field वर्क चुनते है, तो यहाँ पर आपको बहुत सी जगह के फोटो अपलोड करने जैसे कार्य मिलेंगे, और अगर आप Work From Home चुनते है, तो यहाँ पर आपको कुछ चीजे ट्रांसलेट आदि करने के लिए कार्य मिलेगा। यह आपके ऊपर निर्भर करता है, की आप किस तरह का कार्य करना चाहते है।
  • जब आप Task Mate पर अपना अकाउंट बनाकर अपने टास्क को पूरा करते है, तो उसके हिसाब से आपको पैसे मिलते है, आप इन पैसो को अपने बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर सकते है।

9. Google Opinion Reward से पैसे कमाए

Google Opinion Reward

Google Opinion Rewards प्ले स्टोर पर मौजूद गूगल की एक App है, जिसमे आपको कुछ आसान से सर्वे करने पर पैसे मिलते है। आपको बता दें, की आपको Google Opinion Rewards द्वारा कमाए गए पैसे आपके बैंक आकउंट में ट्रांसफर करने का विकल्प नहीं मिलता है।

आप इस App से कमाए गए पैसे Play Store से Paid Application और कई अन्य Paid चीजों को खरीने के लिए इस्तेमाल कर सकते है। आइये जानते है, किस तरह से आप Google Opinion Rewards से पैसे कमा सकते है :

  • सबसे पहले आपको अपने फ़ोन में Play Store को ओपन करना है।
  • इसके बाद आपको यहाँ पर Google Opinion Rewards लिखकर सर्च करना है।
  • यहाँ पर आपको इस App को अपने फ़ोन में Install करना है।
  • App को Install करने के बाद अपनी Gmail ID से लॉगिन करना है।
  • जब आप इस App में लॉगिन कर लेते है, तो आपके सामने कई तरह के सर्वे आ जाएंगे, जिन्हे आप करना शुरू कर सकते है।
  • इन सर्वे को करके आप Play Store के कूपन इकठ्ठा कर सकते है, और इनसे आप प्ले स्टोर की Paid App का आनंद ले सकते है।

10. Google Meet के द्वारा गूगल से पैसे कमाए

Google Meet

Google Meet से पैसे कमाने के लिए आपके पास स्किल्स का होना बहुत आवश्यक है। क्योकिं गूगल मीट आपको ऑनलाइन पैसे कमाने के लिए सहायता करता है। उदहारण के लिए अगर आप एक टीचर है, तो आप ऑनलाइन बच्चो को पढ़ा सकते है।

अगर आपको किसी कोर्स से सम्बंधित अच्छी जानकारी है, तो आप उसे भी गूगल मीट के द्वारा समझा सकते है। इसके लिए आपके पास ऑडियंस का होना बहुत आवश्यक है। अगर आपके पास ऑडियंस नहीं है, तो आप यहाँ से कुछ भी नहीं कर सकते है। आइये जानते है, किस तरह से आप गूगल Meet का उपयोग करके पैसे कमा सकते है :

  • सबसे पहले आपको अपने Live Workshop के लिए ऑडियंस को इक्कठा करना है।
  • इसके लिए आप एक लैंडिंग पेज बनाकर उसका गूगल Ads से विज्ञापन भी कर सकते है।
  • इसके बाद आपको Google Meet पर एक मीटिंग बनानी है।
  • आपके पास जो भी Data इक्कठा हुआ है, उन सभी को मीटिंग का Link सेंड कर देना है।
  • इसके बाद आप वहां पर अपने कार्य को ऑडियंस को समझा सकते है, और अपना पेड कोर्स लोगो को बेचकर पैसे कमा सकते है।

Note : यह लेख घर बैठे गूगल से पैसे कैसे कमाए, इसके बारे में था। जिसमे आपको गूगल से पैसे कमाने के कुछ तरीको के बारे में बताया गया है। आज के समय में बच्चो से लेकर बड़ो तक सभी गूगल का उपयोग करके पैसे कमा रहे है। हालाकिं इसमें Competition बहुत ज्यादा हो चुका है। लेकिन अगर आपके अंदर धैर्य है, तो आप आज भी यहाँ से पैसे कमा सकते है। अगर आपके लिए यह लेख Google Se Paise Kaise Kamaye किसी भी तरह की मदद करता है, तो आप इस लेख को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें, धन्यवाद।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here