गूगल में जॉब कैसे पाएं?

0
Google Me Job Kaise Paye in Hindi

Google Me Job Kaise Paye – Google LLC (Limited Liability Company) एक MNC कंपनी है, और इसके अलावा गूगल दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन भी है। अगर हमें किसी ऑनलाइन किसी भी चीज से सम्बंधित जानकारी की आवश्यकता होती है, तो हम गूगल पर सर्च करके आपने किसी भी प्रश्न का उत्तर देख सकते है। गूगल कंपनी समय समय पर कई तरह की जॉब निकलती है। अगर आप भी गूगल में जॉब करना चाहते है, तो आपके लिए यह लेख बहुत ही महत्वपूर्ण है। यहाँ पर आपको Google Me Job Kaise Paye इससे सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने वाली है।

गूगल क्या है? (What is Google in Hindi)

गूगल कंपनी की स्थापना दो लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन ने मिलकर की थी, यह दोनों स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में पीएचडी की पढाई करते थे। लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन को “गूगल गाइस” के नाम से भी सम्बोधित किया जाता है। गूगल की स्थापना September 4, 1998 को की गयी थी। गूगल एक Multinational Technology Company है, जो Internet Search, Cloud Computing and Advertising Systems पर आधारित है। गूगल Internet से सम्बंधित कई प्रकार की सुविधाएँ प्रदान करती है। गूगल को Amazon, Facebook, Apple, and Microsoft के साथ Information Technology की 5 बड़ी कंपनियों में शामिल किया जाता है। गूगल दुनियाभर में अपने लगभग 10 लाख से ज्यादा Data Center चलता है।

भारत में लगभग 500 मिलियन इंटरनेट यूजर है, दुनिया भर के इंटरनेट यूजर की बात करें, तो दुनियाभर में 4.39 बिलियन इंटरनेट यूजर है, और यह संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। अगर हम Google Vacancies की बात करें, तो गूगल समय समय पर Vacancies निकलता रहता है। जिंसमे Google Work From Home, Web Solutions Engineer Google, Google Internal Audit Jobs, Google Technical Writer Jobs, Google Account Manager Job के अलावा और भी कई Profile की जॉब होती है। इन Vacancies के लिए हर साल 1 मिलियन से ज्यादा Application भरे जाते है, लेकिन इनमे से सिर्फ 6000 – 7000 हजार लोगो को ही गूगल में जॉब मिल पाती है।

गूगल में नौकरी करने का सबसे बड़ा फायदा यह है, की यहाँ पर आपको बहुत सारी शानदार सुविधाएँ मिलती है। आपके साथ साथ गूगल कंपनी आपके परिवार के लिए भी कुछ सुविधाएँ प्रदान करती है। जिसकी वजह से लोग गूगल में जॉब करना चाहते है। 

गूगल में जॉब के लिए क्वालिफिकेशन

  • Google में Job के लिए Apply करने से पहले आपको क्वालिफिकेशन के बारे में जरूर जान लेना चाहिए, जिससे की आपको किसी भी तरह की कोई परेशानी का सामना ना करना पड़े –
  • गूगल एक MNC कंपनी है, यहाँ पर काम करने के लिए आपकी अंग्रेजी बहुत अच्छी होनी चाहिए।
  • आपको Google में Job करने के लिए Computer की बहुत अच्छी तरह से जानकारी होनी चाहिए।
  • आपकी गणित, और तार्किक क्षमता की नॉलेज भी अच्छी होनी चाहिए।
  • गूगल में जॉब करने के लिए आपकी Comunication Skill भी अच्छी होनी चाहिए।
  • अगर हम बात करें, की गूगल में जॉब करने के लिए कितनी क्वालिफिकेशन आवश्यकता होती है, तो आपको बता दें, ऊपर बताई गयी सभी बातो के अलावा क्वालिफिकेशन आपकी जॉब प्रोफाइल पर आधारित करता है।
  • अगर हम गूगल की Web Solutions Engineer की Qualificaton की बात करें, तो इसमें आपको Bachelor’s Degree in Computer Science, Electrical Engineering, Math, का होना आवश्यक है। इसी तरह से अन्य Job Profile की भी अलग अलग Qualification हो सकती है।

गूगल में जॉब कैसे पाएं?

  • गूगल समय समय पर कई तरह की Vacancies निकलता है। अगर आप Google में Job करना चाहते है, तो इसके लिए आपको सबसे पहले एक अच्छा सा रिज्यूमे बनाना चाहिए।
  • आपके रिज्यूमे में आपकी योग्यता, अनुभव, स्किल्स, जैसी सभी महत्वपूर्ण जानकारी लिखी होनी चाहिए।
  • गूगल कई बड़ी University के Campus से भी Placement द्वारा जॉब प्रदान कराता है।
  • जब आपके पास आपका रिज्यूमे कम्पलीट हो जाए, तो इसके बाद आपको https://careers.google.com पर जाकर अपनी प्रोफाइल के अनुसार अलग अलग जगह पर जॉब के लिए अप्लाई कर सकते है।
  • Google Job Website पर आने के बाद आपको सबसे पहले आपने रिज्यूमे अपलोड करना है।
  • रिज्यूमे अपलोड करने के बाद, आपको यहाँ पर अपनी प्रोफाइल से सम्बंधित सभी जानकारियां देनी है, आप किस प्रोफाइल के लिए आवेदन करना चाहते है, आपकी Qualification क्या है, आप Google की किस Branch में जॉब करना चाहते है।
  • सभी प्रक्रिया को पूरा करने के बाद आपके द्वारा भरे गए Form को Review किया जाएगा।
  • इसके बाद आपके रिज्यूमे के आधार पर यह तय किया जाएगा, की आपको Interview के लिए बुलाया जाए या नहीं।
  • अगर आपका रिज्यूमे प्रभावशली है, तो हो सकता है, आपको इंटरव्यू के लिए बुला लिया जाए।

गूगल में मिलने वाले फ़ायदे

गूगल अपनी कंपनी में जॉब करने वाले कर्मचारियों को कई तरह की शानदार सुविधाएँ प्रदान करवाती है। तो आइये जानते है, गूगल में जॉब करने के फायदे –

  • गूगल अपनी कम्पनी में कार्य करने वाले सभी कर्मचारियों को खाना फ्री देती है।
  • गूगल के ऑफिस में कराचारियों के लिए सभी तरह की मनोरंजक गतिविधियां भी लगायी है।
  • गूगल में कर्मचारियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए, गार्डन, रिलैक्स होम, और आराम करने के लिए कई तरह के साधन प्रदान कराये जाते है।
  • गूगल कम्पनी ने अपने सभी ऑफिस को इस तरह से डिजाइन किया है, जिससे की कर्मचारियों को किसी भी तरह की कोई परेशानी या तनाव का सामना ना करना पड़े।
  • गूगल के ऑफिस साइकोलोजिस्ट द्वारा डिजाइन किये गए है, जिसमे सभी चीजों का पूरा ध्यान रखा गया है, कलर से लेकर सभी तरह की दीवारों और पेंटिंग तक सभी चीजों को एक ख़ास तरह से बनाया गया है।
  • गूगल में काम करने वाले सभी Employee के लिए Free Gym सविधा भी उपलब्ध है।
  • गूगल कंपनी अपने सभी कर्मचारियों के लिए Google Free Medical स्टाफ की सुविधा भी प्रदान कराती है।
  • अगर ऑफिस में काम करते समय किसी भी कर्मचारी की तबियत ख़राब हो जाती है, तो ऐसे में तुरंत मेडिकल स्टाफ द्वारा उसकी देखभाल की जाती है।

Google Office in India List

वर्तमान समय में भारत में गूगल के चार ऑफिस है, जिनमे बैंगलोर, गुड़गांव, हैदराबाद, और मुंबई शामिल है।

1. Bangalore Google Office

Address: Google India Pvt. Ltd, No. 3, RMZ Infinity – Tower E Old Madras Road, 3rd, 4th, and 5th Floors, Bangalore 560016 (Karnataka)

2. Gurgaon Google Office

Address: Google India Pvt Ltd, Sector 15, Part II Village Silokhera, Gurgaon – 122001 (Haryana)

3. Hyderabad Google Office

Address: Google India Pvt. Ltd, Block 1, DivyaSree Omega Survey No. 13, Kondapur Village, Hyderabad – 500084 (Telangana)

4. Mumbai Google Office

Address: Google India Pvt Ltd,1st Floor, 3 North Avenue, Maker Maxity, Bandra Kurla Complex, Bandra East, Mumbai – 400051 (Maharashtra)

गूगल में जॉब के लिए कैटेगरी (Google Positions)

गूगल में जॉब करने के लिए निचे कुछ कैटेगरी के बारे में आपको लिस्ट दी गयी है। अगर आप इनमे से किसी भी कैटेगरी के पर्सन है, तो आप Google में Job के लिए Apply कर सकते है।

1. बिज़नेस

अगर आप बिज़नेस से सम्बंधित Positions की जॉब ढूंढ रहे है, तो आपके लिए गूगल में Business Manager, Quantitative Business, Analyst, Sales Strategy Manager आदि की जॉब समय समय पर निकलती रहती है, आप इन जॉब के लिए अप्लाई कर सकते है।

2. इंजीनियरिंग

गूगल में Technoogy Jobs की Position के लिए कई तरह की इंजीनियरिंग केटेगरी की जॉब निकलती रहती है, जिनमे Product Manager, Software Engineer, Application Developer, Static Timing Analysis, आदि शामिल है।

3. डिज़ाइन

गूगल में डिज़ानिंग से सम्बंधित भी कई तरह की Job निकलती रहती है, जिनमे User Interface Designer, User Experience Writer, User Experience Researcher, User Experience Designer, Visual Designer आदि Position शामिल है।

गूगल के कर्मचारियों को मिलने वाली फ्री सुविधाएँ

  • Death Benefit
  • Free Food
  • Free Gym Classes
  • Great Culture
  • Online Google Jobs
  • Onsite Medical Staff
  • Paternity
  • Relax House
  • Swimming Pool

गूगल में जॉब की सैलरी कितनी होती है

गूगल में अलग अलग Position के लिए आपको अलग अलग सैलरी पैकेज मिलता। आपकी सैलरी आपके अनुभव के साथ साथ बढ़ती जाती है। निचे आपको कुछ अलग अलग जॉब पोजीशन की सालाना सैलरी के बारे में बताया गया है। यहाँ पर बताई गयी गूगल में काम करने वाले कर्मचारियों की सैलरी अनुमानित है, यह सैलरी ज्यादा या कम भी हो सकती है –

Job Positions Salary
Software Engineer  34,80,000/year
Software Developer  34,40,000/year
Senior Software Engineer  48,70,000/year
SDE (Software Development Engineer)  36,80,000/year
Data Scientist  33,80,000/year

 

जैसा की आपको ऊपर के लेख में बताया गया है, की गूगल में पदों के अनुसार सैलरी अलग अलग होती है। लेकिन आपको बता दें, की अब तक की सबसे ज्यादा सैलरी गूगल ने IIT कैंपस में 1,60,00,000 रुपये के सालाना पैकेज है।

गूगल जॉब के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कैसे 12 वीं के बाद गूगल में नौकरी पाने के लिए?

12 वीं करने के बाद आपको गूगल में जॉब पाने के लिए कंप्यूटर या टेक्नोलॉजी से सम्बंधित विषय में कोर्स करना पड़ेगा। इसके बाद आप careers.google.com पर जाकर Google में निकलने वाली जॉब के बारे में जान सकते है। जो भी जॉब आपकी Profile के लिए अच्छी है, आप उसमे Apply कर सकते है।

क्या गूगल में कोई भी अप्लाई कर सकता है?

जी हाँ, अगर आपने वह सभी कोर्स किये हुए है, और आपके पास गूगल में निकलने वाली जॉब के अनुसार योग्यता है, तो आप Google मैं Job के लिए अप्लाई कर सकते है।

क्या गूगल में जॉब करने के लिए अग्रेज़ी आनी चाहिए?

जी हाँ, अगर आप गूगल में जॉब करना चाहते है, तो इसके लिए आपको अंग्रेजी भाषा का अच्छा ज्ञान होना चाहिए। क्योकिं गूगल एक MNC कम्पनी है, जो की International स्तर पर कार्य करती है।

गूगल में जॉब करने वाले कर्मचारियों को क्या सुविधा मिलती है?

गूगल में अन्य कंपनियों की अपेक्षा कर्मचारियों को ज्यादा सुविधाएँ मिलती है। गूगल अपने सभी कर्मचारियों की सेहत का ख्याल रखती है, जिसके लिए समय समय पर सभी कर्मचारियों का हेल्थ चेक अप होता है।

गूगल की जॉब में इंटरव्यू के दौरान किस तरह के प्रश्न पूछे जाते है?

जब आप गूगल में इंटरव्यू के लिए जाते है, तो यहाँ पर आप से आपकी प्रोफाइल के अलावा तार्किक प्रश्न भी पूछे जाते है। जिससे की आपके सोचने और निर्णय लेने की क्षमता के बारे में पता चल पाए।

Note – यह लेख गूगल में नौकरी कैसे पाए (Google Me Job Kaise Paye) इसके बारे में था। जिसमे आपको गूगल में जॉब करने के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारियां बताइए गयी है। अगर आपका इस लेख से सम्बंधित कोई भी सवाल है, तो आप हमें कमेंट करके बता सकते है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा, तो कृपया इस लेख को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें, धन्यवाद।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here