दुनिया का सबसे बड़ा देश कौन सा है? | Largest Country in the World

0
Duniya Ka Sabse Bada Desh Kaun Sa Hai

दुनिया का सबसे बड़ा देश कौन सा है (Largest Country in the World) : दुनिया का सबसे बड़ा देश कौन सा है, यह इंटरनेट पर गूगल द्वारा सबसे ज्यादा पूछे जाने वाला प्रश्न है। आज हम इस लेख में Duniya Ka Sabse Bada Desh Kaun Sa Hai इसके बारे में जानेगे। हालाकिं पूरी दुनिया में 2022 की रिपोर्ट के अनुसार मान्यता प्राप्त देशो की संख्या 195 है। लेकिन अगर हम पूरी दुनिया में सभी छोटे बड़े देशो की गिनती करते है, तो पूरी दुनिया में कुल 240 देश है, जिनमे से संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा सिर्फ 195 देशो को मान्यता प्राप्त है।

अब सवाल यह आता है, की इन 195 देशो में सबसे बड़ा देश कौन सा है। आपको बता दें, की यहाँ पर हम Top 10 देशो के बारे में जानेगे, जिसमे क्षेत्रफल के अनुसार सबसे बड़ा देश, जनसँख्या के अनुसार सबसे बड़ा देश, तकनिकी और जीडीपी के अनुसार सबसे बड़ा देश कौन सा है। यह सभी जानकारियों आपको इस लेख में मिलने वाली है। अगर आप भारत में रहते है, तो आपके मन में एक सवाल जरूर आया होगा, दुनिया के 10 टॉप देशो में भारत का कौन सा स्थान है।

जैसा की आपको पहले ही बताया गया है, की पूरी दुनिया में 196 देश है, लेकिन दुनिया के 10 सबसे बड़े देशो ने पृथ्वी का लगभग 49% हिस्सा घेरा हुआ है, और वही पृथ्वी के बचे हुए 51% हिस्से में अन्य 186 देश है। यहाँ पर आपको सभी देशो के बारे में महत्पूर्ण जानकारियां मिलने वाली है। आइये जानते है, Duniya Ka Sabse Bada Desh Kaun Sa Hai –

दुनिया का सबसे बड़ा देश कौन सा है (Largest Country in the World)

दुनिया का सबसे बड़ा देश रूस है, जो की पृथ्वी पर 17,125,191 किमी२ में फैला हुआ है। रूस के साथ सोलह देशो की सिमा मिलती है, जिसमे एस्टोनिया, लातविया, पोलैण्ड, बेलारूस, चीन, मंगोलिया, नार्वे, फ़िनलैण्ड, अज़रबैजान, कजाकिस्तान, लिथुआनिया, यूक्रेन, जॉर्जिया, और उत्तर कोरिया शामिल है। अगर हम रूस को जनसंख्या के अनुसार देखे तो विश्व में रूस नौवां सबसे अधिक जन्संख्या वाला देश है। रूस की राजधानी मास्को देश का सबसे बड़ा शहर है।

यहाँ की राष्ट्र भाषा रुसी है। रुसी भाषा रूस के अलावा यूरोप में सबसे ज्यादा बोले जाने वाली मूल भाषा भी है। अगर हम रूस के द्वारा घेरे गए पुरे क्षेत्रफल के बारे में बात करें, तो पूरी दुनिया का लगभग 11.5% हिस्सा अकेले रूस ने घेरे हुआ है। रूस हथियार बनाने के लिए भी जाना जाता है, यहाँ के हथियार एडवांस टेक्नोलॉजी से बने होते है। भारत देश भी इंडियन आर्मी के लिए रूस से ही हथियार मंगवाता है।

दुनिया के 10 सबसे बड़े देश क्षेत्रफल के अनुसार

अभी तक हमें यह तो पता चल चुका है, की दुनिया का सबसे बड़ा देश कौन सा है? अब जानते है, दुनिया के सबसे बड़े देशों की लिस्ट क्षेत्रफल के अनुसार –

क्र.स. देश क्षेत्रफल (वर्ग किमी)  विश्व भू-भाग क्षेत्र
1 रूस 17098242 0.1152
2 कनाडा 9984670 0.0673
3 अमेरिका 9833517 0.065
4 चीन 9597000 0.064
5 ब्राज़ील 8515770 0.057
6 ऑस्ट्रेलिया 7741220 0.052
7 भारत 3287263 0.023
8 अर्जेंटीना 2780400 0.02
9 कज़ाकस्तान 2724900 0.018
10 अल्जेरिया 2381741 0.016

1. रूस

Russia

दुनिया का सबसे बड़ा देश क्षेत्रफल की दृष्टि से पहले नंबर पर रूस आता है, रूस का कुल क्षेत्रफल 1,70,75,200 वर्ग किलोमीटर है। रूस की कुल जनसँख्या सन 2005 की जनगणना के अनुसार 14,32,02,000 करोड़ है, जो की इसके क्षेत्रफल की अपेक्षा बहुत कम है। यह पूरी दुनिया में सबसे अधिक जनसँख्या वाले देशो में नौवें स्थान पर आता है। रूस की मिल भाषा रूसी है, जो की रूस के अलावा यूरोप में सबसे अधिक बोली जाती है।

2. कनाडा

Canada

क्षेत्रफल के आधार पर दूसरे नंबर कनाडा आता है। कनाडा का कुल क्षेत्रफल 9,985,000 वर्ग किलोमीटर है, और कनाडा की जनसंख्या 2016 की जनगणना के अनुसार 35,675,834 करोड़ है। कनाडा उत्तरी अमेरिका के अंतर्गत आता है, जिसमे दस प्रान्त और तीन केंद्र शासित प्रदेश है। कनाडा उत्तर में आर्कटिक महासागर तक फैला हुआ है। कनाडा की सीमा संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ अन्तरराष्ट्रीय सीमा विश्व की सबसे बड़ी भू-सीमा है। कनाडा का ज्यादातर क्षेत्र बर्फ से ढका हुआ है, इस तरह के क्षेत्र को टुंड्रा प्रदेश भी कहते है।

3. अमेरिका

America

क्षेत्रफल के अनुसार दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश संयुक्त राज्य अमेरिका है। अमेरिका का क्षेत्रफल 91,61,923 वर्गकिलोमीटर है, अमेरिका की जनसंख्या 2011 की जनगणना के अनुसार 32,57,93,000 करोड़ है। अमेरिका एक आधुनिक और विकसित देश है। अमेरिका दुनिया के सबसे बड़े अर्थव्यवस्था वाले देशो की सूचि में भी आता है। जो लोग अमेरिका में नौकरी करना चाहते है, उनके मन में एक सवाल होता है, अमेरिका में कितने प्रतिशत सरकारी नौकरी है। इसके लिए आप इस लेख को भी पढ़ सकते है : अमेरिका में कितने प्रतिशत सरकारी नौकरी है

4. चीन

Chaina

क्षेत्रफल के अनुसार चीन विश्व का चौथा सबसे बड़ा देश है। चीन का क्षेत्रफल 9,596,961 वर्ग किलोमीटर है, और यह जनसंख्या के अनुसार दुनिया का सबसे बड़ा देश है। चीन एशिया महाद्वीप के पूर्व में स्तिथ है, और यह दुनिया की सबसे प्राचीन सभ्यताओं में से एक है। चीन की सभ्यता और संस्कृति छठी शताब्दी से भी पुरानी मानी जाती है। चीन की लिखित भाषा प्रणाली भी दुनिया की सबसे पुरानी भाषा प्रणाली है, जिसका उपयोग आज तक किया जाता है।

5. ब्राजील

Brazil

क्षेत्रफल के अनुसार ब्राजील दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा देश है, जिसका क्षेत्रफल 8514877 वर्ग किलोमीटर है। ब्राजील दक्षिण अमरीका का सबसे महत्वपूर्ण देश है, ब्राजील की तट रेखा दक्षिण अमरीका के मध्य से लेकर अटलांटिक महासागर तक फैली हुई है, जिसकी लम्बाई 7491 किलोमीटर है। ब्राजील की अमेज़न नदी दुनिया की सबसे बड़ी नदियों में से एक है, नदी के विशाल डेल्टा बनाती है। यहाँ पर जिव-जंतुओं और वनस्पतियों की अतिविविध प्रजातियाँ वास करती हैं।

6. ऑस्ट्रेलिया

Australia

ऑस्ट्रेलिया क्षेत्रफल के अनुसार दुनिया का छठा सबसे बड़ा देश है, जिसे कंगारू देश के रूप में भी जाना जाता है। ऑस्ट्रेलिया का क्षेत्रफल 7,741,220 वर्ग किलोमीटर है। ऑस्ट्रेलिया सरकारी तौर पर ऑस्ट्रेलियाई राष्ट्रमंडल दक्षिणी गोलार्द्ध के महाद्वीप के अंतर्गत आता है, यह दुनिया का सबसे छोटा महाद्वीप और दुनिया का सबसे बड़ा द्वीप है। जो की हिंद और प्रशांत महासागर में स्तिथ है।

7. भारत

India

क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत दुनिया का सातवां सबसे बड़ा देश है, जिसका क्षेत्रफल 3,287,263 वर्ग किलोमीटर है। भारत चीन के बाद जनसंख्या के अनुसार दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत की सीमा पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन(तिब्बत), नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार के साथ जुड़ी हुई है।

8. आर्जेंटीना

Argentina

आर्जेंटीना क्षेत्रफल की दृष्टि से दुनिया का आठवां सबसे बड़ा देश है, जिसका कुल क्षेत्रफल 2,780,400 वर्ग किलोमीटर है। आर्जेंटीना दक्षिण अमेरिका का एक देश है, इसका पडोसी देश ब्राजील है। अर्जेंटीना का दक्षिणी चोर दुनिया की सबसे ज्यादा तूफानी जगहों में से एक है, जिसे कैप हॉर्न के नाम भी जाना जाता है।

9. कज़ाख़िस्तान

Kazakhstan

कज़ाख़िस्तान क्षेत्रफल के अनुसार दुनिया का नौवां दुनिया का सबसे बड़ा देश है, जिसका क्षेत्रफल 2,724,900 वर्ग किलोमीटर है। कज़ाख़िस्तान यूरेशिया के अंतर्गत आता है। यह देश एशिया के एक बड़े भूभाग में फैला हुआ है, पहले कज़ाख़िस्तान सोवियत संघ का हिस्सा हुआ करता था। लेकिन सन 1991 में सोवियत संघ के विघटन के उपरांत कज़ाख़िस्तान ने अंत में अपने आपको स्वतंत्र घोषित किया।

10. अल्जीरिया 

Algeria

अल्जीरिया क्षेत्रफल के अनुसार दसवां दुनिया का सबसे बड़ा देश है, जिसका कुल क्षेत्रफल 2,381,741 वर्ग किलोमीटर है। अल्जीरिया अफ्रीका के मेघरेब में स्तिथ एक देश है, जिसकी राजधानी अल्जीयर्स है। वर्तमान अल्जीरिया का क्षेत्र बहुत सारी प्राचीन सभ्यताओं के लिए जाना जाता था। इस क्षेत्र पर बहुत सी सल्तनतों और राज्य कुलों ने शासन किया है, जिसमे मिदियायी, रोमन, वंडल, बिज़ांतीन, अरबी उमय्यद, बर्बर फ़ातिमीद, करथागिन्यायी, और अलमोहाद और पीछे के तुर्की ऑटोमन शामिल है।

जनसंख्या के अनुसार दुनिया का सबसे बड़ा देश कौन सा है

जनसंख्या की दृष्टि से दुनिया का सबसे बड़ा देश चीन है। चीन की जनसंख्या सन 2022 के अनुसार 1.426 बिलियन है, इसके अनुसार पूरी दुनिया की 18.78% आबादी चीन में है। इसके बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश जनसंख्या के अनुसार भारत है, भारत की जनसंख्या सन 2022 के अनुसार 1.417 बिलियन है।

चीन एशिया के दक्षिण-पूर्व में स्तिथ है। चीन का सबसे बड़ा शहर और राजधानी बीजिंग है। चीन की सीमा भारत, उत्तर कोरिया, रूस, लाओस, मंगोलिया, नेपाल, म्यांमार,अफगानिस्तान, भूटान, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, तजाकिस्तान, वियतनाम से मिली हुई है। चीन में 85.2% बौद्ध अनुयायी है, जिनकी संख्या लगभग 124.4 है। चीन के लोग चीनी भाषा में चीन को “चंगक्यूह” कहते है।

चीन में बने हुए रेशमी कपड़े बहुत ज्यादा प्रसिद्ध थे, जिन्हे भारत में चीनांशुक के नाम से जाना जाता था, जिसकी वजह इस रेशमी कपड़े का नाम ‘चीनांशुक’ पड़ गया है। चीन अपनी प्राचीन सभ्यता के लिए जाना जाता है। यहाँ तक की यूरोप की सभ्यता भी चीन से ही ली गयी है, जैसे की पुस्तक छपने की कला, कपड़े का पहनावा, बैठने और खाने पीने का ढंग आदि।

यह जानकारी भी जरूर पढ़ें

विश्व के 10 सबसे अधिक जनसंख्या वाले देश

क्र. स. देश जनसंख्या
1 चीन 144 करोड़ जनसंख्या
2 भारत 139 करोड़ जनसंख्या
3 अमेरिका 33 करोड़ जनसंख्या
4 इंडोनेशिया 27 करोड़ जनसंख्या
5 पाकिस्तान 22 करोड़ जनसंख्या
6 ब्राजील 21 करोड़ जनसंख्या
7 नाइजीरिया 21 करोड़ जनसंख्या
8 बांग्लादेश 16 करोड़ जनसंख्या
9 रूस 14 करोड़ जनसंख्या
10 मेक्सिको 13 करोड़ जनसंख्या

 

01. जनसंख्या के अनुसार दुनिया का सबसे बड़ा देश चीन है, जिसकी आबादी सन 2022 के अनुसार 1,410,539,758 करोड़ है। और यह संख्या प्रति वर्ष बढ़ती जा रही है।

02. जनसंख्या की दृष्टि से दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश भारत है, जिसकी जनसंख्या सन 2022 के अनुसार 1,375,586,000 करोड़ है। भारत की जनसंख्या चीन से ज्यादा तेजी से बढ़ रहे है, हो सकता है, आने वाले कुछ वर्षो बाद भारत दुनिया का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बन जाये।

03. जनसंख्या की दृष्टि से दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश अमेरिका है, जिसकी सनसंख्या सन 2021 के अनुसार 331,893,745 करोड़ है। अमेरिका ने अपनी जनसंख्या पर नियंत्रण रखा हुआ है, जिसकी वजह से यह बहुत तेजी से और ज्यादा विकसित होता जा रहा ही।

04. दुनिया के सबसे अधिक जनसंख्या वाले देशो में चौथें स्थान पर इंडोनेशिया आता है, जिसकी आबादी सन 2021 के अनुसार 275,773,800 करोड़ है। इंडोनेशिया की जनसंख्या वृद्धि दर प्रति वर्ष +1.10 प्रतिशत है।

05. विश्व के सबसे अधिक जनसंख्या वाले देशो में पकिस्तान पांचवे नंबर पर आता है, जिसकी कुल आबादी सन 2022 के अनुसार 242,923,845 करोड़ है। इसके अलावा पकिस्तान दुनिया का दूसरा सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाला देश भी है, पाकिस्तान क्षेत्रफल के अनुसार दुनिया का 33वां सबसे बड़ा देश है। यहाँ की मुख्य भाषाएँ पंजाबी, सिंधी, उर्दू, पश्तो, हिंदी, और बलूची है।

06. छठें नंबर पर जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बड़ा देश ब्राजील है, जिसकी जनसंख्या सन 2022 के अनुसार 217,240,060 करोड़ है। ब्राजील की जनसंख्या प्रति वर्ष +0.75 प्रतिशत से बढ़ रही है।

07. दुनिया का सातवां सबसे बड़ा देश जनसंख्या की दृष्टि से नाइजीरिया है, जिसकी जनसंख्या सन 2022 के अनुसार 225,082,083 करोड़ है। पहले नाइजीरिया की अर्थव्यवस्था कमजोर थी, यहाँ पर राजनितिक भ्रस्टाचार की समस्यां भी बहुत ज्यादा थी। जिसकी वजह से नाइजीरिया का बुनियादी ढांचा कमजोर था। लेकिन नाइजीरिया में प्राकृतिक संसाधनों जैसे तेल, कोयले, टिन, कोलम्बिट, कपड़ा, सीमेंट, रबर उत्पाद, लकड़ी, और खाल आदि के उद्योग से नाइजीरिया की अर्थव्यवस्था बहुत तेजी से बड़ी है।

08. बांग्लादेश जनसंख्या की दृष्टि से दुनिया का आठवां सबसे बड़ा देश है, जिसकी जनसंख्या सन 2022 के अनुसार 165,158,616 करोड़ है। बांग्लादेश की जनसंख्या प्रति वर्ष +1.01 प्रतिशत की दर से बढ़ रही है।

09. जनसंख्या की दृष्टि से विश्व का नौवां सबसे बड़ा देश रूस है, जिसकी जनसंख्या सन 2022 के अनुसार 145,864,296 करोड़ है। इसके अलावा रूस क्षेत्रफल की दृष्टि से दुनिया का सबसे बड़ा देश है।

10. जनसंख्या के अनुसार दुनिया का दसवां सबसे बड़ा देश मेक्सिको है, जिसकी जनसंख्या सन 2022 के अनुसार 129,150,971 करोड़ है। हालाकिं एक समय पर दुनिया का दसवां सबसे बड़ा जनसंख्या वाला देश जापान था, लेकिन जापान ने अपनी जनसंख्या पर नियंत्रण कर लिया है, और अब जापान दुनिया के 10 सबसे अधिक जनसंख्या वाले देशो की सूचि से बहार है।

बढ़ती जनसंख्या के नुकसान

हमने ऊपर के लेख में सबसे अधिक जनसंख्या वाले देशो के बारे में जाना है। हालाकिं कुछ देशो में जनसंख्या नियंत्रण पर बहुत अधिक ध्यान दिया जाता है। लेकिन आज भी कई देश ऐसे है, जो बहुत तेजी से जनसंख्या वृद्धि कर रहे है। अगर जनसंख्या पर नियंत्रण नहीं किया गया है, तो आने वाले में में बहुत से नुकान हो सकते है। आइये जानते है, बढ़ती जनसंख्या से होने वाले नुक्सान के बारे में –

  • बढ़ती जनसंख्या का सबसे बड़ा प्रभाव जन्म लेने वाले बच्चे पर होता है, अगर आपके घर में तीन बच्चे है, तो आप तीनो को एक जैसा खान पान नहीं दे सकते है। वही अगर आपके पास एक या दो बच्चे है, तो आप उनका अच्छी तरह से ख्याल रख सकते है।
  • बढ़ती जनसंख्या से सबसे ज्यादा प्रभाव रोजगार पर भी पड़ता है। आज के समय में सरकारी नौकरियों की बहुत ज्यादा कमी हो चुकी है, इसका मुख्य कारण है, बढ़ी जनसंख्या के कारण कम्पटीशन बढ़ चुका है।
  • ज्यादातर अधिक जनसंख्या वाले देशो में गरीबी बहुत ज्यादा है। अधिक जनसंख्या के कारण ज्यादातर लोगो को अपने दैनिक जीवन में अपने परिवार को चलने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ती है, जिसकी वजह से देश में ज्यादातर आबादी गरीबी रेखा से निचे का जीवन यापन करती है।
  • बढ़ती जनसंख्या की वजह से देश में रोजगार बहुत कम हो गए है, जिसकी वजह से देश के युवा भटक रहे है, और वह अपराध की दुनिया को चुनते है। जिससे की देश में अपराध की दर भी बढ़ती है।
  • बढ़ती जनसंख्या की वजह से देश में पीने का पानी, अनाज, ऊर्जा, संसाधन सभी में बहुत अधिक समस्यां आती है।
  • आज जो भी देश विकसित है, उनमे से सबसे ज्यादा देश ऐसे है, जिनकी जनसंख्या कम है।

अर्थव्यवस्था के अनुसार दुनिया का सबसे बड़ा देश कौन सा है?

अर्थव्यवस्था के अनुसार दुनिया का सबसे बड़ा देश अमेरिका के संयुक्त राज्य (United States of America) है। अमेरिका ने दुनिया में सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में सन 1871 से अपनी जगह बनाई हुई है। अमेरिका को पूरी दुनिया में वित्तीय महाशक्ति के रूप में जाना जाता है।

इसका मुख्य कारण है, की अमेरिका के पास पूरी दुनिया की 31% पूंजी है। इसके अलावा अमेरिका अपनी मजबूत अर्थव्यस्था के अलावा प्रौद्योगिकी, और प्राकृतिक संसाधन में भी अन्य देशो की अपेक्षा अधिक क्षमता हासिल कर चुका है। अमेरिका एक शक्तिशाली देश है, यहाँ की आर्मी पूरी दुनिया में सबसे अधिक शक्तिशाली है।

अमेरिका की अर्थव्यवस्था मजबूत होने का सबसे बड़ा कारण यह भी है, की दुनिया की सभी बड़ी कंपनियां, जैसे गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, अमेज़न, और एप्पल भी अमेरिका ही कंपनियां है। हालाकिं अमेरिका के अलावा और भी कई ऐसे देश है, जिनकी अर्थव्यवस्था बहुत मजबूत है। जिनके बारे में आपको निचे बताया गया है।

अर्थव्यवस्था के अनुसार दुनिया के 10 सबसे बड़े देश

देश GDP (Gross Domestic Product)
अमेरिका GDP $ 22.67 trillion
चीन GDP $ 16.64 trillion
जापान GDP $ 5.37 trillion
जर्मनी GDP $3.69 trillion
भारत GDP $2.65 trillion
यूनाइटेड किंगडम GDP $2.63 trillion
फ्रांस GDP $2.58 trillion
इटली GDP $ 2.10 trillion
ब्राज़ील GDP $2.05 trillion
कनाडा GDP $ 1.88 trillion

टेक्नोलॉजी के अनुसार दुनिया का सबसे बड़ा देश कौन सा है?

अगर हम पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा एडवांस टेक्नोलॉजी वाले देश की बात करें, तो टेक्नोलॉजी के मामले में दुनिया का हाई टेक्नोलॉजी वाला देश साउथ कोरिया है। साउथ कोरिया में बहुत समय से रोबोट काम करते है। साउथ कोरिया दुनिया का सबसे हाई टेक्नोलॉजी वाला देश है। निचे आपको दुनिया के 20 हाई टेक्नोलॉजी वाले देशों की Wikipedia List दी गयी है, जिसे आप पढ़ सकते है –

Duniya Ka Sabse Bada Desh Kaun Sa Hai

Note – यह लेख दुनिया का सबसे बड़ा देश कौन सा है? (Duniya Ka Sabse Bada Desh Kaun Sa Hai) इसके बारे में था। जिसमे आपको दुनिया के सभी बड़े देशो के बारे में बताया गया है। अगर आपका इस लेख से सम्बंधित कोई भी सवाल है, तो आप हमें कमेंट करके बता सकते है, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा, तो कृपया इस लेख को अपने सभी दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें, धन्यवाद।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here