Car Insurance Kya Hai? जो लोग एक नयी कार लेना चाहते है, या फिर उनके पास कार है, और उन्होंने अभी अभी कार इंश्योरेंस करवाया है, या करवाना चाहते है, तो उनके मन में एक सवाल जरूर आता है, की Car Insurance क्या होता है? और Car Insurance में क्या क्या कवर होता है? आज के इस लेख में आपको कार इंश्योरेंस से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने वाली है। अगर आप इस लेख को पुरा ध्यानपूर्वक पढ़ते है, तो बहुत ही आसानी से समझ सकते है, कार इंश्योरेंस क्या होता है।
कार इंश्योरेंस क्या है? (What is Car Insurance in Hindi)
आप सभी ने भी कार बीमा के बारे में सुना ही होगा, यह आपकी कार को किसी भी दुर्घटना के दौरान होने वाले नुकसान पर आपको बीमा कंपनी द्वारा वित्तीय रूप से सहायता दिलाता है। इस तरह के बीमा को मोटर बीमा के पैकेज के तौर पर भी जाना जाता है। कार बीमा आपकी कार को चोरी हो जाने एवं किसी भी दुर्घटना में बीमाधारक, बीमा की गई कार एवं तीसरे व्यक्ति अथवा उसकी संपति को नुकसान होने पर उसे कवर देता है एवं बीमा कंपनी वित्तिय रूप से मदद प्रदान करती हैं।
कार बीमा कैसे काम करता है?
कार बीमा बीमा कंपनी एवं कार मालिक के बीच एक तरह का कॉन्ट्रैक्ट होता है। जिसके अंतर्गत कार मालिक बीमा कंपनी को प्रीमियम का भुगतान करता है। जिसमें बीमा की गई कार को होने वाले नुकसान या हानि की परिस्थिति में बीमा कंपनी आपको वित्तीय तौर पर सहायता प्रदान करती हैं।
भारत में अधिकतर बीमा कंपनियां कार कम्पनियों से पार्टनरशिप बनाके रखती हैं एवं जब भी कोई व्यक्ति नई कार खरीदने के लिए जाता है तो उसे कुछ ऑफर के अंतर्गत कार बीमा देती है।
यह जानकारी भी जरूर पढ़ें
- सिबिल स्कोर कैसे बढ़ाये
- Olymp Trade क्या है
- Insurance क्या होता है
- Octafx Trading क्या है
- Tata AIA Life Insurance क्या है
कार बीमा के प्रकार (Types of Car Insurance)
इंडिया में प्रमुख तौर पर दो तरह के कार बीमा उपलब्ध हैं। आइए जानते हैं इन कार बीमा के बारे में थोड़ा विस्तार से-
1. थर्ड पार्टी कार इंश्योरेंस
थर्ड पार्टी कार इंश्योरेंस में किसी थर्ड पार्टी व्यक्ति तथा उसकी संपति को होने वाले नुकसान को कवर किया जाता है। जैसे किसी दुर्घटना में तीसरे व्यक्ति का घायल होना उसकी मृत्यु होना एवं थर्ड पार्टी व्यक्ति की प्रॉपर्टी का नुकसान होना शामिल है। इंडिया में मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सभी तरह के सड़क पर चलने वाले वाहनों हेतु थर्ड पार्टी इंश्योरेंस ज़रूरी है। एक कार ओनर होने के तौर पर आपके पास भी थर्ड पार्टी इंश्योरेंस होना चाहिए।
2. कॉम्प्रेहेन्सिव कार बीमा
कॉम्प्रेहेन्सिव कार इंश्योरेंस में कार के ड्राइवर, यात्रियों की मौत/घायल होने एवं कार के द्वारा किसी थर्ड पार्टी व्हीकल, प्रॉपर्टी के नुकसान को कवर किया जाता है। यह इंश्योरेंस थर्ड पार्टी कवर के साथ-साथ इंश्योरेंस की गई कार को भी कवर करता है। यह इंश्योरेंस की गई कार एवं थर्ड पार्टी नुकसान दोनों के खर्च कवर करता है।
कार इंश्योरेंस में क्या-क्या कवर होता है?
थर्ड पार्टी की प्रॉपर्टी का नुकसान : इंश्योरेंस की गई कार से किसी दूसरे व्हीकल से दुर्घटना होने पर थर्ड पार्टी के व्हीकल के नुकसान एवं थर्ड पार्टी व्यक्ति की मृत्यु या घायल होने पर पे किया जाता है।
आपकी कार का नुकसान : आपकी कार की चोरीहो जाना, दुर्घटना अथवा प्राकृतिक आपदाओं के कारण हुई हानि को कवर किया जाता है।
शारीरिक चोट : किसी तरह की दुर्घटना में ड्राइवर, यात्रियों एवं थर्ड पार्टी व्यक्ति की चोट को कवर किया जाता है।
कार का नुकसान : किसी तरह की दुर्घटना में आपकी कार एवं थर्ड पार्टी व्यक्ति के व्हीकल को हुई हानि को कवर किया जाता है।
मृत्यु : किसी तरह की दुर्घटना में कार चला रहे ड्राइवर एवं सवारी की मौत होने पर पे किया जाता है।
कार बीमा में क्या-क्या कवर नहीं होता?
- एल्कोहॉल या फिर अन्य तरह के नारकोटिक पदार्थों का सेवन करके कार चलाने पर जो दुर्घटनाएं होती हैं उन्हें कवर नहीं किया जाता है।
- बिना ड्राइविंग लाइसेंस के कार ड्राइव करने के चलते हुई दुर्घटना को कवर नहीं किया जायेगा।
- जान बूझकर दुर्घटना करने पर कार को होने वाले नुकसान को कवर नहीं किया जायेगा।
- कार की उम्र बढ़ने के साथ-साथ होने वाले नुकसान को इसमें कवर नहीं किया जायेगा।
- आपकी कार का ऑयल लीक होने के चलते अगर कार को कोई नुकसान होता है तो इसे कवर नहीं किया जाता है।
- बीमा कंपनी की कंडीशंस का पालना नहीं करने पर होने वाले नुकसान को कवर नहीं किया जायेगा।
- अगर आप अपनी कार को किसी को बेच देते हैं एवं उसका इंश्योरेंस ट्रांसफर नहीं किया जाता है। तो किसी दुर्घटना में कोई नुकसान होने पर उसे कवर नहीं किया जाता है।
कार इंश्योरेंस के फायदे (Benefits of Car Insurance)
कार इंश्योरेंस करवाने पर आपको क्या-क्या बेनिफिट प्राप्त होते हैं यह इस बात पर डिपेंड करता है कि आपने कौनसी कैटेगरी का कार इंश्योरेंस करवा रखा है। यदि आपने केवल थर्ड पार्टी इंश्योरेंस लिया है तो आपको कम बेनिफिट प्राप्त होते हैं। वहीं यदि आपने कंप्रीहेंसिव इंश्योरेंस लिया है तो आपको अधिक फायदे प्राप्त होते हैं। यहां हम दोनों ही प्रकार के प्लान के साथ प्राप्त होने वाले फायदों के बारे में अलग-अलग समझाएंगे।
1. सिर्फ थर्ड पार्टी इंश्योंरेंस करवाने पर
किसी दूसरे काे हुए नुकसान का मिलेगा मुआवजा : यदि आपने केवल थर्ड पार्टी इंश्योरेंस ले रखा है, तब आपकी गाड़ी से किसी दूसरे को होने वाले नुकसान का मुआवजा इंश्योरेंस कंपनी देती है। जैसै कि, किसी दूसरे व्हीकल को होने वाले नुकसान का कंपनसेशन,
किसी दूसरे व्यक्ति को होने वाले शारीरिक नुकसान का कंपनसेशन एवं किसी दूसरे व्यक्ति की संपत्ति को होने वाले नुकसान का कंपनसेशन बीमा कंपनी देती है। ऐसे कंपनसेशन के निर्धारण के से जुड़े मुकदमे या कोर्ट संबंधी कार्रवाई का खर्चा भी बीमा कंपनी ही उठाती है।
मगर, अपनी कार या फिर अपने शरीर को होने वाले नुकसान का कंपनसेशन नहीं : केवल थर्ड पार्टी इंश्योरेंस होने पर ही, आपकी अपनी कार को पहुंचने वाले नुकसान का कोई कंपनसेशन नहीं मिलता। आपके शरीर को होने वाले नुकसान या फिर आपकी गाड़ी में बैठने वाली सवारियों को पहुंचने वाले नुकसान का भी कोई कंपनसेशन नहीं मिलता।
इसके बावजूद आपको अपनी कार का थर्ड पार्टी इंश्योरेंस करवाना ही पड़ेगा, क्योंकि कानूनी तौर पर किसी भी कार का मिनिमम थर्ड पार्टी इंश्योरेंस होना अनिवार्य है।
अनिवार्य पर्सनल एक्सीडेंट बीमा जुड़ा होने से आपके शरीर को नुकसान का कंपनसेशन : सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश के मुताबिक, किसी भी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की मोटर इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदने पर उसी के साथ में कंपल्सरी पर्सनल एक्सीडेंट कवर भी लेनी होगी। यह पॉलिसी, किसी दुर्घटना की परिस्थिति में, आपको शारीरिक तौर पर हुए नुकसान पर अधिकतम 15 लाख रुपए तक का कंपनसेशन दिलाती है। 15 लाख रुपए में से आपको कितना पैसा मिल सकता है, यह आपके शरीर को होने वाले नुकसान के स्तर पर डिपेंड करता है।
2. कंप्रिहेंसिव इंश्योरेंस करवाने पर
कंप्रिहेंसिव कार इंश्योरेंस करवाने पर आपको सबसे बड़ा बेनिफिट यह है कि आपको अपने आप को एवं अपनी गाड़ी को हुए नुकसान का कंपनसेशन प्राप्त होता है। इसी के साथ ऊपर दिए गए थर्ड पार्टी इंश्योरेंस में मिलने वाले सभी फायदे भी प्राप्त होते हैं।
क्योंकि, कंप्रिहेंसिव इंश्योरेंस के साथ-साथ थर्ड पार्टी इंश्योरेंस एवं कंपल्सरी पर्सनल एक्सीडेंट इन्शुरन्स लेना भी ज़रूरी है। इस प्रकार, कंप्रिहेंसिव इंश्योरेंस लेने पर पर आपको निम्नलिखित 4 तरह की बीमा सुरक्षाएं प्राप्त होती हैं-
आपकी कार को हुए नुकसान का कंपनसेशन प्राप्त होता है : कंप्रिहेंसिव इंश्योरेंस के साथ-साथ ओन डैमेज कवर अवश्य प्राप्त होता है। यह कार को या फिर कार मालिक को किसी प्रकार के नुकसान पर, इंश्योरेंस कंपनी की तरफ से कंपनसेशन दिलाता है। किसी दुर्घटना जैसे कि आगजनी, प्राकृतिक आपदा, चोरी, दंगों वगैरह में होने वाले नुकसान पर यह कंपनसेशन प्राप्त होता है।
आपकी बॉडी को हुए नुकसान का कंपनसेशन प्राप्त होता है : किसी भी तरह की इंश्योरेंस पॉलिसी के साथ, 15 लाख रुपए का ज़रूरी पर्सनल एक्सीडेंट इंश्योरेंस लेना अनिवार्य है। इसके चलते कंप्रिहेंसिव कार इंश्योरेंस के साथ-साथ यह बेनिफिट भी प्राप्त होता है। इसके अतिरिक्त आप अलग से पर्सनल एक्सीडेंट कवर के प्रीमियम का चुनाव कर, अपने लिए अधिक बीमा रकम भी निर्धारित करवा सकते हैं।
दूसरे व्यक्ति एवं उसकी गाड़ी को नुकसान का कंपनसेशन इंश्योरेंस कंपनी भरती है। चूंकि, कंप्रिहेंसिव कार इंश्योरेंस के साथ-साथ थर्ड पार्टी इंश्योरेंस भी जुड़ा होता है, इसके चलते आपकी कार से किसी अन्य व्यक्ति पहुँचने वाले शारीरिक नुकसान या इलाज का कंपनसेशन इंश्योरेंस कंपनी देती है। दूसरे व्यक्ति की सम्पति को होने वाले नुकसान का कंपनसेशन भी इंश्योरेंस कंपनी देती है।
एड ऑन इंश्योरेंस जुड़वाकर और भी तरह की बीमा सुरक्षाएं बढ़वा सकते हैं : दुर्घटनाओं में कार को या कार ओनर को होने वाले कुछ नुकसान ऐसे भी होते हैं, जो कि कंप्रिहेंसिव इंस्योरेंस में नहीं जुड़े होते हैं। एड ऑन इंश्योरेंस को जुड़वाकर, ऐसी अतिरिक्त बीमा सुविधाएं प्राप्त की जा सकती हैं।
केवल थर्ड पार्टी इंश्योरेंस करवाने पर आपको एड ऑन जुड़वाने की परमिशन प्राप्त नहीं होती है। इसके लिए कंप्रिहेंसिव कार इंश्योरेंस लेना अनिवार्य होता है। कुछ मुख्य एड ऑन के नाम एवं उनके बेनिफिट हम नीचे बताने जा रहे हैं।
ज़ीरो डेप्रिसिएशन कवर : कार के पुरानी होने के साथ-साथ उसके पार्ट्स के कंपनसेशन में एक निश्चित प्रतिशत में गिरावट देखने को मिलती है। ज़ीरो डेप्रिसिएशन कवर इस गिरावट को नाकाम कर देता है एवं दुर्घटना की स्थिति में बदले जाने पर, गाड़ी के पुर्ज़े खराब हो पर, उनके लिए पूरा कंपनसेशन दिलाता है।
इंजन प्रोटेक्टर कवर : कंप्रीहेंसिव इंश्योरेंस लेने पर किसी तरह के एक्सीडेंट में अगर इंजन को कोई नुकसान पंहुचता है तो कंपनसेशन मिलता है। मगर किसी तकनीकी कमी के चलते या फिर गाड़ी के अधिक इस्तेमाल होने के चलते या फिर पानी घुस जाने के कारण अगर इंजन को कोई नुकसान पहुंचता है,
तो कंप्रीहेंसिव इंश्योरेंस के तहत उसकी रिपेयरिंग या रिप्लेसमेंट की सुविधा नहीं दी जाती है। इंजन प्रोटेक्टर कवर एड ऑन जुड़वाने पर आपको ऐसी परिस्थिति में भी इंजन रिपेयरिंग या रिप्लेसमेंट के लिए कंपनसेशन दिया जाता है।
नो क्लेम बोनस प्रोटेक्टर : यदि आपने इंश्योरेंस पॉलिसी की पूरी अवधि के दौरान एक भी क्लेम नहीं किया है, तो अगली बार जब आप पॉलिसी करवाते हैं तो आपको नो क्लेम बोनस का बेनिफिट प्राप्त होता है एवं कम प्रीमियम देना पड़ता है।
मगर यदि आपने नो क्लेम बोनस प्रोटेक्टर एड ऑन जुड़वा रखा है, तो ऐसी परिस्थिति में आपको इंश्योरेंस पॉलिसी की अवधि के दौरान 1 या फिर 2 बार क्लेम कर लेने के बाद भी नो क्लेम बोनस का बेनिफिट प्राप्त होता है एवं अगली बार कम प्रीमियम देना पड़ता है।
रिटर्न टू इनवॉइस : इस एड ऑन को जुड़वाने का बेनिफिट यह है कि गाड़ी के चोरी होने पर या फिर पूरी तरह से नष्ट हो जाने पर कंपनसेशन, कार को खरीदने में लगे वाली पूरी राशि के बराबर दिया जाता है। जितनी भी राशि आपकी कार की खरीद की रसीद में दर्ज होती है।
जबकि, रिटर्न टू इनवॉइस एड ऑन नहीं होने की स्थिति में आपको गाड़ी की इंश्योरेंस डिक्लेयर्ड वैल्यू के हिसाब से इंश्योरेंस क्लेम मिलता है, जोकि उसकी स्लिप में दर्ज कीमत से कम या काफी कम हो सकता है।
की रिप्लेसमेंट : इस एड ऑन को जुड़वाने का यह फायदा होता है कि कार की चाबी खो जाने की परिस्थिति या फिर इलेक्ट्रॉनिक चाबी के खो जाने या खराब हो जाने पर सहायता प्राप्त होती है। की रिप्लेसमेंट एड ऑन आपको नई चाबी दिलवाने या फिर लॉक-सेट को रिपेयर करवाने का कंपनसेशन इंश्योरेंस कंपनी से दिलवाता है।
आजकल महंगी गाड़ियों में इलेक्ट्रॉनिक चाबी का सिस्टम आने लगा है, जिसे फ्रीक्वेंसी ऑपरेटेड बटन्स सिस्टम कहते हैं, इसके रिप्लेसमेंट या फिर रिपेयरिंग का खर्चा काफी ज्यादा होता है।
रोडसाइड असिस्टेंस : इसे ब्रेकडाउन कवर के नाम से भी जानते हैं। इस एड ऑन को जुड़वाने का यह बेनिफिट होता है कि आपको ट्रेवलिंग के दौरान, या फिर किसी दूर-दराज के इलाके में गाड़ी के खराब हो जाने पर उसे ठीक करने के लिए प्रोफेशनल तकनीशियन को भेजा जाता है।
आपको मौके पर ही रिपेयरिंग की सुविधा उपलब्ध करवाई जाती है। इसी के साथ जरूरत पड़ने पर गाड़ी को खिंचवाकर नजदीकी सर्विस सेंटर तक ले जाने का इंतजाम भी इंश्योरेंस कंपनी करती है। इंश्योरेंस कंपनी की तरफ से दिए गए नंबर पर कॉल करके आप इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इस सहायता को आपके इंश्योरेंस क्लेम में नहीं गिना जायेगा।
कार इंश्योरेंस न होने पर कितनी लगती है पेनल्टी और क्या हो सकते हैं नुकसान?
यदि आप रोड पर या सार्वजनिक स्थानों पर बिना इंश्योरेंस पॉलिसी के कार चलाते हैं और पकड़े जाते हैं तो आप पर 2000 रुपए का जुर्माना लग सकता है या फिर आपको 3 महीने तक की जेल भी हो सकती है। यदि आप दोबारा ऐसा करते हुए पकड़े जायेंगे तो आपको 4000 रुपए तक जुर्माना भरना पड़ सकता है एवं 3 महीने तक की जेल भी हो सकती है।
इसके अतिरिक्त दुर्घटना होने पर आपकी कार से किसी अन्य गाड़ी या फिर किसी और की संपत्ति को जो नुकसान होता है उसका हर्जाना भी आपको भरना पड़ता है। किसी व्यक्ति को चोट लगने पर या उसकी मृत्यु हो जाने पर आपको कंपनसेशन भी देना पड़ सकता है। ये कंपनसेशन उस व्यक्ति की आर्थिक स्थिति को देखते हुए तय किया जाता है, जो कि लाखों या फिर करोड़ाें में हो सकता है।
Note : यह लेख कार इंश्योरेंस क्या होता है? इसके क्या फायदे और नुक्सान है। इन सभी चीजों के बारे में था। जिसमे आपको बहुत ही आसान भाषा में कार इंश्योरेंस के बारे में बताया गया है। इसके अलावा जिन लोगो का यह सवाल था, Third-Party Car Insurance Kya Hota Hai? मुझे उम्मीद है, की इस सवाल का जबाब भी उन सभी लोगो को मिल गया होगा। अगर आपका इस लेख से सम्बंधित कोई भी सवाल है, तो आप हमें कमेंट करके बता सकते है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा, तो कृपया इस लेख को अपने सभी दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें, धन्यवाद।