वर्तमान में भारत में कुल कितने राज्य और केंद्र शासित प्रदेश हैं

1
Bharat Me Kitne Rajya Hai

Bharat Me Kitne Rajya Hai – आज के के लेख में जानेगे की भारत में कितने राज्य है 2023 में, हालाकिं सभी लोगो को इसके बारे में पता है। लेकिन कुछ लोगो को यह नहीं पता होता है, की हिद्नुस्तान में कितने राज्य है? आज आपको इन सभी राज्य के बारे में एक विस्तारपूर्वक जानकारी मिलने वाली है। तो आइये जानते है, भारत में 28 राज्य कौन-कौन से हैं?

मुझे पूरी उम्मीद है, अगर आप इस लेख को पूरा पढ़ते है, तो आपको भारत के सभी राज्यों और उनकी राजधानी के बारे में पता चल जायेगा। तो चलिए जानते है, भारत में कुल कितने राज्य है, इसके बारे में पूरी जानकारी, जानने से पहले थोड़ा भारत देश के बारे में जान लेते है, और इसके आलावा यह समझना बहुत जरुरी होता है, की India या अन्य देशो को राज्य में क्यों विभाजित किया जाता है।

भारत पुरे संसार में क्षेत्रफल की दृष्टि से सातवे स्थान पर आता है, और जनसँख्या के मामले में भारत का दूसरा स्थान है। ऐसे में कई दूसरे देशो के लोग भी यह जानने के लिए उत्सुक होते है, की India में कितने State है। विश्व के लगभग सभी छोटे बड़े देशो को राज्य और उनकी राजधानी के अनुसार विभाजित किया जाता है। ऐसा इसलिए किया जाता है, जिससे की देश की अर्थव्यवस्था ठीक से बनी रहे।

एक देश को सबसे पहले राज्यों में विभाजित किया जाता है, इसके बाद राज्यों की राजधानियां बनाई जाती है। राजधानी के बाद में जिले बनाये जाते है, इसके बाद तहसील और पोस्ट बनाई जाती है। इस तरह से एक देश को चालने के लिए राज्यों और जिलों में विभाजित किया जाता है।

भारत के बारे में कुछ विशेष जानकारी

भारत की जनसँख्या और इसके क्षेत्रफल के बारे में तो आपको पता चल ही गया है। अब जानते है, की भारत के कितने नाम है? आपको बता दें, की आधिकारिक तोर पर भारत के दो नाम है – हिंदी में भारत और अंग्रेजी भाषा में इण्डिया (India)। भारत नाम मनु के वंशज तथा ऋषभदेव के बड़े पुत्र सम्राट भारत के नाम द्वारा लिया गया था।

और इंडिया नाम सिंधु नदी से लिया गया है, क्योकिं सिंधु नहीं को अंग्रेजी भाषा में “इण्डस” के नाम से जाना जाता था। जिसके कारन भारत का नाम इन्डिया पड़ा। इसके अलावा भारत को एक और तीसरे नाम से भी जाना जाता है, भारत का तीसरा नाम हिन्दुस्तान है, यह नाम ईरान और अरब से आया था, जिसका हिंदी में मतलब “हिन्द की भूमि” होता है। इसके अलावा भारत को कई और नामो से भी जाना जाता है, जो की प्राचीन काल से ही लिए जा रहे है, यह इस प्रकार है – हिन्द, हिंदुस्तान, भारतवर्ष, इंडिया, आर्यावर्त, और जम्बूद्वीप प्रमुख है।

भारत की राष्ट्रीय भाषा कौन सी है? जब हम भारत के राज्यों के बारे में बात कर ही रहे है, तो क्यों ना थोड़ा भारत के बारे में भी जाना लिया जाये। कई लोगो के मन में यह उत्सुकता होती है, की भारत की राष्ट्रीय भाषा कौन सी है? आपको बता दें की अभी तक ऐसा कोई भी उल्लेख नहीं है, की भारत की राष्ट्रीय भाषा कौन सी है। लेकिन हिंदी भाषा को संविधान के अनुच्छेद 343 के अनुसार हिंदी भाषा को राजभाषा का दर्जा मिला हुआ है। इसके अलावा भारत में 22 भाषाओं को अधिकारिक दर्जा प्राप्त है। तो आइये अब जानते है, हमारे भारत में कितने राज्य हैं – 

भारत में कुल कितने जिले है

भारत में कितने राज्य हैं 2023 में

अगर वर्तमान समय की बात की जाये तो भारत में 28 राज्य और 9 केंद्र शासित प्रदेश है। सन 2014 से पहले भारत में 27 राज्य थे, लेकिन 2 जून 2014 को राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के साथ तेलंगाना औपचारिक रूप से भारत का एक नया राज्य तेलंगाना बना दिया गया। तेलंगाना पहले आंधप्रदेश राज्य के अंतर्गत आता था। लेकिन अब यह भारत का 28 वां राज्य बन गया है, यहाँ की राजकीय भाषा तेलुगू, उर्दू है।

क्रमांक संख्या राज्य का नाम राजधानी का नाम
1 ओडिशा भुवनेश्वर
2 पंजाब चंडीगढ़
3 राजस्थान जयपुर
4 सिक्किम गंगटोक
5 आंध्र प्रदेश हैदराबाद, अमरावती
6 हरियाणा चंडीगढ़
7 अरुणाचल प्रदेश इटानगर
8 असम दिसपुर
9 गोवा पणजी
10 गुजरात गांधीनगर
11 बिहार पटना
12 छत्तीसगढ़ रायपुर
13 उत्तराखंड देहरादून
14 उत्तरप्रदेश लखनऊ
15 पश्चिम बंगाल कोलकाता
16 त्रिपुरा अगरतला
17 मणिपुर इंफाल
18 मेघालय शिलोंग
19 हिमाचल प्रदेश शिमला (ग्रीष्म) धर्मशाला (शीतकालीन)
20 झारखण्ड रांची
21 कर्नाटक बंगलौर
22 केरल तिरुवनंतपुरम
23 मध्यप्रदेश भोपाल
24 महाराष्ट्र मुंबई
25 मिजोरम आइजोल
26 नागालैंड कोहिमा
27 तमिलनाडु चेन्नई
28 तेलंगाना हैदराबाद

 

भारत के राज्य और उनके मुख्यमंत्री के नाम –

क्रमांक संख्या राज्य का नाम मुख्यमंत्री का नाम
1 ओडिशा नवीन पटनायक
2 पंजाब भगवंत मान
3 राजस्थान अशोक गहलोत
4 सिक्किम प्रेम सिंह तमांग
5 आंध्र प्रदेश वाई एस जगनमोहन रेड्डी
6 हरियाणा मनोहर लाल खट्टर
7 अरुणाचल प्रदेश पेमा खांडू
8 असम सर्वानंद सोनोवाल
9 गोवा प्रमोद सावंत
10 गुजरात विजय रूपानी
11 बिहार नीतीश कुमार
12 छत्तीसगढ़ भूपेश बघेल
13 उत्तराखंड पदस्थ पुष्कर सिंह धामी
14 उत्तरप्रदेश योगी आदित्यनाथ
15 पश्चिम बंगाल ममता बनर्जी
16 त्रिपुरा बिप्लाब कुमार देब
17 मणिपुर एन बिरन सिंह
18 मेघालय कोनराड संगमा
19 हिमाचल प्रदेश जय राम ठाकुर
20 झारखण्ड हेमंत सोरेन
21 कर्नाटक बसवराज सोमप्पा बोम्मई
22 केरल पिनारयी विजयन
23 मध्यप्रदेश शिव राज सिंह
24 महाराष्ट्र उद्धव ठाकरे
25 मिजोरम पु जोरामथांगा
26 नागालैंड नेफियू रियो
27 तमिलनाडु एडप्पादी के पलानिसवामी
28 तेलंगाना कलवाकुन्तल चंद्रशेखर राव

 

भारत के केंद्र शासित प्रदेश के नाम

क्रमांक संख्या केंद्र शासित प्रदेश के नाम
1 अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह
2 चण्डीगढ़
3 दादरा और नगर हवेली
4 दमन और दीऊ
5 लक्षद्वीप
6 पुदुचेरी
7 दिल्ली
8 जम्मू और कश्मीर
9 लद्दाख

 

यह जानकारी भी पढ़ें

उम्मीद है, आपको यह लेख पसंद आया होगा है। जिसमे आपको बताया गया था की भारत में कुल कितने राज्य है। राज्यों के नामो के अलावा आपको कुछ और महत्पूर्ण जानकारी भी पता होनी चाहिए। जैसे की अगर हम बात करें, की भारत का सबसे बड़ा राज्य क्षेत्रफल की दृष्टि से कौन सा है? आपको बता दे, की भारत का सबसे बड़ा राज्य क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान है।

जो की भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान की सीमा से भिड़ा हुआ है। वही भारत का सबसे छोड़ा राज्य कौन है, भारत का सबसे छोटा राज्य गोवा है। अब बात करें जनसँख्या की दृष्टि से, तो भारत में उत्तर प्रदेश राज्य जनसँख्या की दृष्टि से सबसे बड़ा है। और सिक्किम भारत का सबसे छोटा राज्य है, जनसँख्या की दृष्टि से। अगर आपका अभी भी कोई सवाल है, की हिंदुस्तान में कितने राज्य है, इससे लेकर तो कमेंट करके बता सकते है। अगर आपको यह लेख Bharat Me Kitne Rajya Hai 2022 List अच्छा लगा तो कृपया अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूलें, धन्यवाद।

भारतीय राज्यों के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भारत में केंद्र शासित प्रदेश कितने हैं?

वर्तमान में भारत में 9 केन्द्र शासित प्रदेश हैं। भारत में राज्यों के मुख्यमंत्री चुनने के लिए चुनाव कराये जाते है। लेकिन केन्द्र शासित प्रदेशों में भारत सर्कार का शासन होता है। भारत का राष्ट्रपति प्रत्येकर केन्द्र शासित प्रदेश के लिए एक उप राजयपाल नामित करता है।

केंद्र शासित प्रदेश क्यों बनाए जाते हैं?

भारत में केंद्र शासित प्रदेश इसलिए बनाये जाते है, क्योकिं कुछ राज्य ऐसे होते है, जिनमे कम जनसंख्या होने की वजह से उनकी संस्कृति और अन्य राज्यों से दुरी होती है। इसके अलावा स्थानीय संस्कृति की सुरक्षा करना भी भारत सकरार की जिम्मेदारी होती है। इसलिए सभी ऐसे प्रदेश जो जिनकी सांस्कृतिक थोड़ी अलग होती है, उन्हें केंद्रशासित बनाया जाता है। ज्यादातर केंद्रशासित प्रदेशो में राजनितिक उथल पुथल की वजह से भी उन्हें केंद्रशासित बनाया जाता है। जिसकी वजह से इनकी सुरक्षा बढ़ जाती है।

राज्य किसे कहते है?

राज्य एक संगठित इकाई को कहते है, जो की देश की सरकार के अधीन में कार्य करते है। जिस तरह से भारत के प्रदेशो को राज्य कहा जाता है। सभी राज्य भारत की केंद्र सरकार के अंतर्गत कार्य करते है।

भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है?

क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य राजस्थान है, जो भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान की सीमा के साथ लगा हुआ है।

भारत का सबसे छोटा राज्य कौन सा है?

क्षेत्रफल की दृष्टि से गोवा भारत का सबसे छोटा राज्य है, जिसका कुल क्षेत्रफल केवल 3,702 वर्ग किलोमीटर है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here